आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा दिसंबर 27 को संसद में भी उठाया गया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने जाधव को वापिस लाए जाने की मांग रखी. सुषमा स्वराज ने कहा कि वे इस बारे में गुरुवार को जवाब देंगीं. बताया जा रहा है कि वे कल राज्यसभा में दोपहर 11 बजे और लोकसभा में 12 बजे जवाब पेश करेंगी. वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा पिछले दिनों दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. इसके कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही समय बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
सदन में उठा कुलभूषण जाधव का मामला
सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही प्रश्नकाल आरंभ कराया, वैसे ही शिवसेना के कुछ सदस्यों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए जिनका साथ भाजपा के कुछ सदस्यों ने भी दिया. ये सदस्य कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में दुर्व्यवहार की खबरों की पृष्ठभूमि में नारेबाजी कर रहे थे.
सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही प्रश्नकाल आरंभ कराया, वैसे ही शिवसेना के कुछ सदस्यों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए जिनका साथ भाजपा के कुछ सदस्यों ने भी दिया. ये सदस्य कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में दुर्व्यवहार की खबरों की पृष्ठभूमि में नारेबाजी कर रहे थे.
संसद में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ की गई बदसलूकी का मसला उठाते हुए पाकिस्तान की निंदा की. उन्होंने मांग की कि कुलभूषण जाधव को देश वापिस लाया जाना चाहिए. साथ ही कांग्रेस की ओर से मांग की गई कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस मुद्दे पर जवाब दें. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुषमा स्वराज न कहा कि वे इस मसले पर गुरुवार को सदन में जवाब पेश करेंगी.
हालांकि, हंगामा थमता नहीं देखकर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां इसलिए उन्हें वापस नहीं की गईं क्योंकि इनमें जासूसी में मदद करने वाला कुछ सामान लगा हो सकता है। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री की तरफ से कहा गया है कि वहां की जांच एजेंसियां जूतियों की जांच कर रही हैं।
वस्त्र भी बदलवाने के पीछे का कारण था कि डरे और सहमे पाकिस्तान को शक था कि भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इनके वस्त्रों में कोई ट्रांसमीटर न लगा दिया हो, जो अंदर की सारी हरकतों की अपने दूतावास में लाइव रिकॉर्डिंग कर किसी बात की खाल निकाल कर पाकिस्तान को जवाबदेही न बना दे। संभव है, जाधव की माँ और पत्नी की बॉडी स्कैनिंग भी की होगी। सत्ता के गलियारों में यह भी चर्चा है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण का ब्रेन-वाश कर सीमित बात करने के लिए बाध्य किया हो; या भी संभव है की कुलभूषण की मास्किंग कर बैठा हो, क्योकि अगर आमने-सामने बातचीत होने पर माँ अथवा पत्नी द्वारा उसके किसी भाग को छूने पर उसके दर्द होने से उसे दी गयी उत्पीड़न का नंगा सच जगज़ाहित हो गया होता। शीशे में बातचीत करवाए जाना पाकिस्तान द्वारा दी गयी उत्पीड़न को प्रमाणित करता है। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री का घटिया आरोप
- भारत ने दिसंबर 26 को आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में जाधव की पत्नी और मां से बेहद गलत बर्ताव किया गया। जाधव की पत्नी का मंगलसूत्र, कंगन और यहां तक कि जूतियां भी उतरवा ली गईं थीं। जूतियां तो अब तक वापस भी नहीं की गईं।
अवलोकन करें :--
- ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन मोहम्मद फैजल ने कहा- जाधव की पत्नी चेतना की जूतियां इसलिए वापस नहीं की गईं क्योंकि हमें शक है कि उनमें कुछ जासूसी में काम आने वाली विदेशी चीजें (उपकरण) लगी हो सकती हैं। हमारी जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।
- फैजल ने कहा कि पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने सिर्फ चेतना की जूतियां अपने पास रखी हैं। बाकी सामान जैसे जूलरी और शॉल वापस कर दिए गए हैं। फैजल ने कहा कि चेतना की जूतियों में कुछ फिट हो सकता है। इसलिए इनकी जांच जरूरी है।
- फैजल ने कहा कि पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने सिर्फ चेतना की जूतियां अपने पास रखी हैं। बाकी सामान जैसे जूलरी और शॉल वापस कर दिए गए हैं। फैजल ने कहा कि चेतना की जूतियों में कुछ फिट हो सकता है। इसलिए इनकी जांच जरूरी है।
कहीं जूतियों में कैमरा तो फिट नहीं है?
- पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाधव की पत्नी जो जूतियां पहनें हुईं थीं, उसमें कुछ मैटेलिक ऑब्जेक्ट लगा हुआ है। जांच एजेंसियों को शक है कि ये हाइपर सेंसेटिव स्पाय कैमरा जैसा कुछ भी हो सकता है।
कुलभूषण और उनकी मां-पत्नी की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैये के खिलाफभारत सरकार की 8 आपत्तियां
1) रिक्वेस्ट की थी भारत ने
-विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, "आप सभी जानते हैं कि कुलभूषण जाधव से उनकी मां-पत्नी की मुलाकात की रिक्वेस्ट भारत ने की थी।"
2) पहले से सबकुछ तय था
- "इस मीटिंग के पहले दोनों देशों के बीच डिप्लौमेटिक चैनल के जरिए सबकुछ तय किया गया था। दोनों तरफ से सबकुछ साफ था। इसके बावजूद सभी कमिटमेंट्स को किनारा कर भारत को एक तरफ कर दिया गया।"
3) मीडिया को दूर रखने पर सहमति थी
- "इस बात पर सहमति थी कि इस पूरे मामले से मीडिया को दूर रखा जाएगा। इसके बाद भी कई बार पाकिस्तानी मीडिया जाधव परिवार के करीब तक पहुंच गए। उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। जाधव के बारे में झूठी रिपोर्ट चलाई गईं।"
अवलोकन करिये:--
- "इस बात पर सहमति थी कि इस पूरे मामले से मीडिया को दूर रखा जाएगा। इसके बाद भी कई बार पाकिस्तानी मीडिया जाधव परिवार के करीब तक पहुंच गए। उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। जाधव के बारे में झूठी रिपोर्ट चलाई गईं।"
अवलोकन करिये:--
4) मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी उतरवा लीं
- "सिक्युरिटी के नाम पर कल्चरल और रिलीजियस (सांस्कृतिक और धार्मिक) भावनाओं से छेड़छाड़ की गई। वहां, मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी जैसी चीजें भी उतरवा ली गईं। कपड़े भी चेंज करने को कहा गया।"
- "सिक्युरिटी के नाम पर कल्चरल और रिलीजियस (सांस्कृतिक और धार्मिक) भावनाओं से छेड़छाड़ की गई। वहां, मंगलसूत्र, कंगन और बिंदी जैसी चीजें भी उतरवा ली गईं। कपड़े भी चेंज करने को कहा गया।"
5) मराठी में बात नहीं करने दी मां को
- "जाधव की मां को मराठी में बातचीत करने से रोका गया। जब भी उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, उन्हें टोका गया। उनसे अंग्रेजी में बात करने को कहा गया।"
6) भारत के डिप्लोमैट को दूर रखा गया
- "भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को जाधव की फैमिली से अलग कर दिया गया। उन्हें बिना बताए मीटिंग के लिए ले जाया गया। जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच मुलाकात उनकी मौजूदगी के बिना ही शुरू की गई। उन्हें दूसरे केबिन में रोका गया।"
7) जाधव की पत्नी की जूतियां नहीं लौटाईं
- रवीश ने बताया- "मुलाकात के पहले जाधव की पत्नी की जूतियां उतरवा ली गईं। इन्हें मुलाकात के बाद वापस नहीं लौटाई गईं। उन्होंने इस बात को लेकर आगाह किया कि अगर उसने इस बारे में कोई शरारतपूर्ण हरकत की तो ठीक नहीं होगा।"
- रवीश ने बताया- "मुलाकात के पहले जाधव की पत्नी की जूतियां उतरवा ली गईं। इन्हें मुलाकात के बाद वापस नहीं लौटाई गईं। उन्होंने इस बात को लेकर आगाह किया कि अगर उसने इस बारे में कोई शरारतपूर्ण हरकत की तो ठीक नहीं होगा।"
8) बहुत तनाव में थे जाधव
- रवीश ने बताया- "जाधव बहुत तनाव में थे। ऐसा लग रहा था कि वह काफी दबाव में बोल रहे थे। बहुत साफ पता चल रहा था कि पाकिस्तानी पक्ष को साबित करने के मकसद से उनसे कुछ बातें जबरन बुलवाई गई थीं। उनकी सेहत को लेकर भी हमें कुछ शंकाए हैं। इस मुलाकात में यकीन करने लायक जैसा कुछ भी नहीं है।"
कब हुई थी जाधव और उनकी मां-पत्नी की मुलाकात
- पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की दिसंबर 25 को मां और पत्नी से मुलाकात हुई थी। यह मीटिंग 47 मिनट चली। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मुलाकात के वक्त सब कुछ ठीक नहीं था। जाधव और उनकी पत्नी चेतना-मां अवंतिका के बीच एक ग्लास पार्टिशन (कांच की दीवार) थी। जाधव के सामने एक फोन था। इसका स्पीकर ऑन करके बातचीत कराई गई।
- कुछ दूरी पर इंडियन डिप्लोमैट जेपी सिंह थे। खास बात ये है कि सिंह के सामने भी एक ग्लास पार्टिशन था। यानी वो उस बातचीत को नहीं सुन सकते थे, जो जाधव और उनकी पत्नी-मां के बीच हो रही थी। जब मुलाकात खत्म हो गई, तो पाकिस्तान ने जाधव का नया वीडियो जारी किया। इसमें जाधव कथित तौर पर मीटिंग अरेंज करने के लिए पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा करते नजर आते हैं।
क्या है मामला?
- पाकिस्तान आर्मी का दावा है कि जाधव इंडियन एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के लिए जासूसी कर रहे थे। उन्हें बलूचिस्तान प्रांत से पकड़ा गया। इसके बाद पाक आर्मी के फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (FGCM) ने अप्रैल में फांसी की सजा सुनाई थी।
- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने 18 मई, 2017 को फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान को कुछ और शर्तें पूरी करने को कहा।
भारत का क्या कहना है?
- भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था। इंडियन नेवी से रिटायरमेंट के बाद वे ईरान में बिजनेस कर रहे थे। हालांकि, पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से 3 मार्च 2016 को अरेस्ट किया गया था। पाकिस्तान ने जाधव पर बलूचिस्तान में अशांति फैलाने और जासूसी का आरोप लगाया है।
Comments