Skip to main content

‘धुरंधर’ के सुपरस्टार रणवीर सिंह ‘DON’ के चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री से बैन: वजह हैं- फरहान अख्तर


फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरस्टार रणवीर सिंह के फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद से उन पर संकट की घड़ी मंडराती जा रही है। फरहान अख्तर की शिकायत के बाद रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है। यह प्रतिबंध फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉई (FWICE) ने रणवीर सिंह पर लगाए हैं। इससे पहले फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने फिल्म छोड़ने के लिए रणवीर सिंह से 45 करोड़ रूपए माँगे थे।

सोमवार (25 मई 2026) को FWICE के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ डायरेक्टिव जारी किया, यानी जब तक कोई हल नहीं निकलता तब तक वह कोई फिल्म साइन नहीं कर पाएँगे और न ही शूटिंग कर सकेंगे। फेडरेशन ने फिल्म निर्माताओं की 45 करोड़ रूपए की माँग का भी समर्थन किया। फेडरनेशन ने रणवीर सिंह को आगे आकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए।

FWICE ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने मामले में हल निकालने के लिए रणवीर सिंह से चर्चा की कोशिश की तो उन्होंने इनकार कर दिया और कहा कि इस मामले के लिए एक ‘उचित’ मंच की जरूरत है। साथ ही फेडरेशन ने कहा कि वह सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुँचने के लिए आगे की चर्चाओं के लिए तैयार है।

रणवीर सिंह का बयान

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह की ओर से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन-3 फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 को लेकर हाल ही में जो बातें सामने आई हैं, उन पर उन्होंने जानबूझकर चुप रहना सही समझा। उनका मानना है कि प्रोफेशनल और निजी रिश्तों को हमेशा सम्मान, समझदारी और शालीनता के साथ संभालना चाहिए।

बयान में आगे कहा गया कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 फ्रेंचाइजी की पूरी टीम को शुभकामनाएँ दी हैं और साफ किया कि वह इस मामले पर मीडिया में कोई चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कई तरह की खबरें और अटकलें सामने आईं, लेकिन रणवीर ने कभी भी सार्वजनिक रूप से जवाब देना जरूर नहीं समझा। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है।

रणवीर ने यह भी कहा कि वह इस फ्रेंचाइजी से जुड़े सबी लोगों के लिए दिल से सम्मान और अच्छी भावना रखते हैं और इसकी सफलता की कामना करते हैं। ऐसे मौकों पर शांत रहना और गरिमा बनाए रखना हमेशा से उनका फैसला रहा है और आगे भी वह इसी रवैये को कायम रखेंगे।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब सामने आया जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ दिया है। इसके बाद यह मामला प्रोडक्शन गिल्ड ऑफ इंडिया के पास पहुँचा, जहाँ फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह के बीच सुलाह कराने की कोशिश की गई।

उधर, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने FWICE से शिकायत की कि रणवीर सिंह ने उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। निर्माता कंपनी ने रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने से पहले हुए भारी प्री-प्रोडक्शन खर्चों के लिए मुआवजे की भी माँग की।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...