आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक
सलमान खान-कटरीना कैफ की शुक्रवार(दिसम्बर 22) को ही रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है मुश्किल में फंसती दिख रही है. इसके चलते वाल्मीकि समाज तोड़-फोड़ की और पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। वाल्मिकी समाज के लोगों ने राजस्थान के कई शहरों में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के खिलाफ प्रदर्शन किया. कई जगह तेज विरोध के चलते सिनेमाघरों में सुबह के शो रोक दिए गए. सलमान खान का पुतला भी फूंका गया. सलमान खान पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है. लोगों ने सलमान के पोस्टर फूंके व नारेबाजी की.
सलमान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में एक टीवी चैनल में कुछ ऐसा बोल दिया जो वाल्मीकि समाज को खटक गया. इसी को लेकर समाज के लोग क्रोधित हैं तथा उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने के पोस्टर पर कालिख पोत दी.
सलमान ने कमेंट किया अपने डांस के टैलेंट की तुलना के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए कि वे घर पर कैसी दिखती हैं, इसी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था.
टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने आरोप लगाये हैं. इस मामले में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब ने नोटिस जारी कर इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री और दिल्ली-मुंबई की पुलिस से 7 दिन के भीतर जवाब माँगा है. कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. सलमान खान देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं. लोग उन्हें फॉलो करते हैं. ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
सलमान खान-कटरीना कैफ की शुक्रवार(दिसम्बर 22) को ही रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है मुश्किल में फंसती दिख रही है. इसके चलते वाल्मीकि समाज तोड़-फोड़ की और पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। वाल्मिकी समाज के लोगों ने राजस्थान के कई शहरों में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के खिलाफ प्रदर्शन किया. कई जगह तेज विरोध के चलते सिनेमाघरों में सुबह के शो रोक दिए गए. सलमान खान का पुतला भी फूंका गया. सलमान खान पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है. लोगों ने सलमान के पोस्टर फूंके व नारेबाजी की.
सलमान ने कमेंट किया अपने डांस के टैलेंट की तुलना के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए कि वे घर पर कैसी दिखती हैं, इसी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था.
यह विरोध प्रदर्शन अजमेर से शुरू हुआ और जयपुर, कोटा होते हुए गाजियाबाद तक पहुंच गय. विरोध करते कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया.
इस मामले में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब ने नोटिस जारी कर इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री और दिल्ली-मुंबई के पुलिस कमिश्नर्स से सात दिन में जवाब मांगा है.
सलमान खान के विरुद्ध दिल्ली गाँधी नगर थाने में एफआईआर
जहाँ सलमान खान फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर चर्चा में है, वहीँ दूसरी तरफ बॉलीवुड के सुल्तान पर दिल्ली के गाँधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. मामला जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाओं को ठोस पहुंचाने का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में राष्ट्रीय आयोग ने 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है. फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने एक टीवी शो के दौरान यह कमेंट किया था. उसमें वे अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है का प्रमोशन कर रहे थे. उन्होंने अपने डांस के टैलेंट की तुलना के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया कि वह घर पर कैसी दिखती हैं.
ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी कानूनी पचड़े में पड़े हो. इसके पहले हिट एंड रन केस और चिकारा शिकार मामले में उन्होंने सालों कोर्ट के चक्कर लगाए हैं.
Comments