Skip to main content

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : मंदाना करीमी


बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने सीजन-16 (Bigg Boss 16) में साजिद खान (Sajid Khan) को एक प्रतिभागी के रूप में लेने पर बिग बॉस के निर्माताओं के प्रति नाराजगी जाहिर की है। करीमी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने साजिद खान पर MeeToo का आरोप लगाया था।

एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में मंदाना करीमी ने कहा कि फिल्म उद्योग में ‘महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं’ है। मंदाना ने कहा कि बॉलीवुड में अब काम करने का उनका कोई इरादा नहीं है। मंदाना करीमी अंतिम बार एकता कपूर की सीरियल लॉकअप में दिखी थीं।

मंदाना ने कहा, “लोगों के लिए जीवन ऐसा बन गया है कि अगर इससे मुझे फायदा होने वाला है और मैं पैसा कमा सकती हूँ तो कौन परवाह करता है? इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहाँ कोई किसी की माँ, प्रेमी, प्रेमिका या पति होता है। यह ऐसा है कि ‘तुम मेरी पीठ खुजलाओ और मैं तुम्हारी पीठ खुजलाऊंगा।”

सिर्फ मंदाना करीमी ने ही नहीं, बल्कि BB OTT फेम उर्फी जावेद ने भी साजिद खान के बिग बॉस में भाग लेने की आलोचना की है। वहीं, साजिश पर आरोप लगाने वाली सोना महापात्रा ने भी निर्माताओं की आलोचना की है।

उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, “बिग बॉस आपने ऐसा क्यों किया? जब आप सेक्सुअल प्रिडेटर्स का सपोर्ट करते हैं, तब आप उनको बताते हैं कि जो उन्होंने किया वो ठीक है। इन आदमियों को यह जानना जरूरी है कि यह व्यवहार ठीक नहीं है। वे इससे बच नहीं सकते। यौन शिकारियों के साथ काम करना बंद कीजिए।”

उर्फी ने आगे कहा, “यह कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं, बहुत शर्मनाक है। साजिद खान ने जो किया उसके लिए उसने कभी माफी नहीं माँगी। सोचिए, जिन लड़कियों को उसने प्रताड़ित किया वे क्या महसूस कर रही होंगी।”

सेक्सुअल हैरेसमेंट का जिक्र करते हुए उर्फी ने लिखा, “साजिद पर आरोप है अपने प्राइवेट पार्ट्स लड़कियों को दिखाना। एक्ट्रेस बनने की चाहत रखने वाली लड़कियों को फिल्म में लेने के लिए न्यूड्स भेजने को कहना। महिलाओं से भद्दी और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना। महिला साथियों के सामने पोर्न कॉन्टेंट देखना।”

उर्फी ने कश्मीरा शाह और शहनाज गिल को भी नहीं बख्शा। शहनाज की साजिद के सपोर्ट पर उर्फी ने लिखा कि कोई सेक्सुअल प्रिडेटर की तारीफ कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा, “आप सब उसे हीरो बना रहे हैं। इसने स्क्रिप्ट से क्या हँसाया, असल जिंदगी में इसने जाने कितनी लड़कियों को रूलाया है।”

दिवंगत जिया खान की बहन करिश्मा का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया था, जिसमें साजिद की करतूत दिखती है। क्लिप बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का एक हिस्सा है। इसमें करिश्मा कहती हैं, “मुझे याद है कि मैं अपनी बहन (जिया) के साथ साजिद खान के घर गई थी। उस समय मैं शायद सिर्फ़ 16 साल की थी। हम लोग किचन टेबल के पास थे। मैंने पतली स्ट्रिप वाला टॉप पहना था और टेबल पर झुकी हुई थी।” 

वीडियो में आगे जिया की बहन कहती हैं, “वो मुझे लगातार देख रहा था और उसने अचानक कहा- “ओह इसे मेरे साथ सेक्स करना है।” मेरी बहन जिया फौरन मेरे पक्ष में आई और कहा, “तुम क्या कह रहे हो।”

साजिद खान ने कहा, “देखो, ये कैसे बैठी है।” इस पर मेरी बहन ने कहा, “अरे नहीं। ये मासूम है और छोटी भी। वो ये सब नहीं चाहती।” इसके बाद करिश्मा ने बताया कि वो अपनी बहन के साथ वहाँ से चली आई। लेकिन उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्हें बहुत हैरानी और घिनौना महसूस हो रहा था। जिया की बहन कहती हैं कि जब साजिद खान ने उनकी बहन से टॉप उतारने को कहा था, तब वह घर आकर बहुत रोईं थीं।

करिश्मा ने कहा था, “वो रिहर्सल का समय था। वह स्क्रिप्ट पढ़ रही थी, तभी उसने (साजिद) ने उससे उसका टॉप और ब्रा हटाने को कहा। उसे नहीं समझ आया कि वो क्या करे। उसने कहा था कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई और ये सब अभी से हो रहा है। वो घर आकर बहुत रोई थी। उसका कहना था कि उनके पास कॉन्ट्रैक्ट हैं। अगर मैंने छोड़ा तो मुझ पर मुकदमा होगा। अगर नहीं छोड़ा तो मेरा यौन उत्पीड़न होगा। हर स्थिति हारने वाली है।’”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...