Skip to main content

‘साजिद खान ने पैंट से (.....) निकाल मुझे फील करने को कहा’: शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

                                 शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
यौन शोषण के आरोपित व बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान के ख़िलाफ़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर आवाज उठनी शुरू हो गई है। अब इसी कड़ी में अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म मेकर फराह खान के भाई साजिद खान पर 
यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2006 में जब वह उनसे मिलने गई थी, तो साजिद खान ने लिंग (penis) को पैंट से बाहर निकाला और उनसे ‘फील करने’ के लिए कहा। शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि यह घटना उनके पिता की मौत के कुछ दिनों के बाद की ही है।

2018 में जब भारत में #MeToo कैंपेन ने जोर पकड़ा था, तब कई महिलाओं ने साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। इनमें एक्ट्रेसेस सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, आहाना कुमरा, मंदाना करीमी, मॉडल पाउला और एक पत्रकार शामिल थी। पत्रकार ने उन पर 2018 में एक साक्षात्कार के दौरान उनके सामने अपना लिंग बाहर निकालने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। 

आहाना कुमरा ने बताया कि साजिद ने मुलाकात के बाद उन्हें मैसेज किया था, “ओह! तुम बिकनी में भी हॉट लग सकती हो।” मुलाकात के दौरान साजिद ने आहाना से एक और अजीब सवाल पूछा था, “अगर मैं तुम्हें ‘100 करोड़’ दूँ तो क्या तुम कुत्ते के साथ सेक्स करोगी?” इसके साथ ही उन्होंने और भी बहुत कुछ बताया, जब साजिद ने आहाना को अनकंफर्टेबल फील करवाया।

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की जिंदगी पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘डेथ इन बॉलीवुड’ हाल ही में यूके में रिलीज की गई। BBC 2 पर आई इस डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड में जिया की बहन करिश्मा ने डायरेक्टर साजिद खान पर एक्ट्रेस के सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। करिश्मा के मुताबिक, अपने साथ हुए इस दुर्व्यवहार के बाद जिया घर आकर खूब रोई थीं। इतना ही नहीं, करिश्मा के मुताबिक साजिद ने उनका फायदा उठाने की कोशिश भी की थी।

डॉक्यूमेंट्री की एक वीडियो क्लिप में करिश्मा कह रही हैं, “रिहर्सल चल रही थी। वह (जिया) स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और उसने (साजिद खान) उसे टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आ गई और खूब रोई थी। उसका कहना था कि उनके पास कॉन्ट्रैक्ट है। अगर मैंने छोड़ा तो मुझ पर मुकदमा होगा। अगर नहीं छोड़ा तो मेरा यौन उत्पीड़न होगा। हर स्थिति हारने वाली है।” करिश्मा ने कहा कि जब वह महज 16 साल की थी तभी साजिद खान ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...