Skip to main content

B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया आशा सचदेव का करियर

B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियर
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
70's की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक आशा सचदेव ने उस दौर के हर पॉपुलर एक्टर और डायरेक्टर के साथ काम किया था। यहां तक कि महेश भट्ट भी उनके साथ काम करना चाहते थे। लेकिन सिर्फ एक बी-ग्रेड फिल्म में काम करने की वजह से आशा के बढ़ते करियर पर ब्रेक लग गया। इसके बाद उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया। हालत ये हो गई कि जो डायरेक्टर उन्हें जानते थे, उन्होंने भी आशा के साथ काम करने से मना कर दिया था।
B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियर
राकेश रोशन के साथ 
Image result for आशा सचदेव

Related image
फिल्म दो चट्टानें 
Image result for बिंदिया और बंदूकRelated imageदरअसल, 1972 में आशा ने एक लो बजट बी-ग्रेड फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' में काम किया था। इसमें उनके साथ किरण कुमार, हेलन, रजा मुराद, केस्टो मुखर्जी और जोगिंदर शैली जैसे कलाकार थे। 
फिल्म में आशा की एक्टिंग की तारीफ भी हुई, लेकिन करियर की शुरुआत में ही बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने की वजह से ए-लिस्ट डायरेक्टर्स में आशा की नेगेटिव इमेज बन गई। इसी फिल्म के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई।
इसके बाद किसी भी बड़े डायरेक्टर ने आशा के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया, जिससे कई बड़े बजट की फिल्में भी उनके हाथ से निकल गईं। इतना ही नहीं, मजबूरी में उन्हें छोटे बजट की फिल्मों में काम करना पड़ा। 
उस दौर में उन्हें बॉलीवुड में सिर्फ बहन के रोल ही ऑफर हो रहे थे। इसके अलावा कोई भी फिल्म डायेरक्टर उन्हें अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस साइन नहीं करते थे। जी हां, इस एक्ट्रेस का नाम है आशा सचदेव जो 70 के दशक में उन हिरोईनों में से एक थी, जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग के सभी दीवाने थे। आशा सचदेव 70 के दशक की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस थी। आशा सचदेव सभी निर्देशकों और एक्टर्स के साथ काम चुकीं थीं।
लीड हीरोइन के बजाय मिले सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल...
B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियर
रेखा और आशा सचदेव
लीड हीरोइन बनने आईं आशा सचदेव को कोई भी डायरेक्टर बड़े रोल में लेने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में आशा सचदेव को सपोर्टिंग एक्ट्रेस के किरदार निभाने पड़े। किसी फिल्म में वो हीरोइन की बहन के रोल में रहतीं तो किसी में कुछ और। बाद में आशा को इक्की-दुक्की फिल्मों में महज सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल ही मिलते थे।
रेखा के साथ आई बोल्ड फिल्म से भी नहीं मिला सहारा
B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियर
दीपक पाराशर के साथ आशा सचदेव
बाद में 1974 में डायरेक्टर मोहन सेगल की फिल्म 'वो मैं नहीं' में आशा सचदेव एक्ट्रेस रेखा के साथ नजर आईं। इस फिल्म में आशा के बोल्ड रोल की भी काफी तारीफ हुई, लेकिन बावजूद इसके उन्हें इस रोल से भी कोई खास फायदा नहीं मिला।
मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में बीता बचपन
एक पॉपुलर फैशन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आशा ने बताया था कि उनका बचपन मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में बीता। उन दिनों जैकी श्रॉफ भी वहीं तीन बत्ती पर रहा करते थे और वो उन्हें 'नेपियन सी रोड की रानी' कहकर बुलाते थे। मैंने 14 साल की उम्र में रोशन तनेजा एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया था। इसके बाद मैंने पुणे के एफटीआईआई में एडमिशन लिया।
साड़ी पहनकर ऑडिशन देने गई थीं आशा
B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियरमुझे याद है कि जब मैं स्क्रीन टेस्ट के लिए गई तो उस वक्त मैंने ब्लैक लहरिया स्ट्रिप वाली बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। मैं ऑडिशन के वक्त काफी चिल्ला रही थी कि अगर मैं इसमें फेल हो गई तो घर लौटकर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दूंगी। उस वक्त असरानी साहब ने मेरी मदद की थी।
B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियरनॉन फिल्मी शख्स है आशा का पहला प्यार
B-ग्रेड फिल्म में काम करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया इस हीरोइन का करियर
फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के एक सीन में 
वैसे तो आशा के पास कई लोगों के मैरिज प्रपोजल आए, लेकिन उनके पहले प्यार की बात करें तो वो था किशनलाल। वो एक बिजनेस मैनेजमेंट कंसल्टेंट थे। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही गोवा में एक समुद्री हादसे में किशनलाल की मौत हो गई। वो उस वक्त सिर्फ 30 साल के थे। आशा का कहना था कि यह उनकी लाइफ का सबसे डरावना एक्सपीरियंस था।
इन फिल्मों में आशा ने किया काम
डबल क्रॉस (1972), हिफाजत (1973), कश्मकश (1973), लफंगे (1974), महबूबा (1977), प्रियतमा (1978), द बर्निंग ट्रेन (1980), सत्ते पे सत्ता (1982), पड़ोसी की बीवी (1988), अग्निपथ (1990), चंद्रमुखी (1993), कर्तव्य (1995) और फिजा (2000)।
वैसे बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मुमताज़ ने भी अपना फ़िल्मी सफर सी-क्लास की फिल्मों से ही शुरू किया था, लेकिन किस्मत ने आशा को कहीं और ही धकेल दिया, जबकि अभिनय में आशा भी कम नहीं है। 


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...