
कल तक विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल को पानी पीकर कोसने वाले, आज उसी के नेता पर डोरे डाल, संघ से अलग करने के प्रयास में संलग्न हो रहे हैं।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के होश में आने के बाद कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की। तोगड़िया से पहली मुलाकात हार्दिक पटेल ने की और इसके बाद कांग्रेस नेता मोढवाडिया विहिप नेता से जाकर मिला। तोगड़िया से मोढवाडिया और हार्दिक पटेल की तस्वीरें सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि तोगड़िया जिस विचारधारा से आते हैं कांग्रेस उसका विरोध करती आई है। इसके अलावा तोगड़िया ने अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर कई बार विवादित बयान दिए हैं।
गौरतलब है कि तोगड़िया सोमवार को अहमदाबाद में कथित रूप से लापता हो गए थे और इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तोगड़िया के सोमवार को अचानक लापता होने और फिर अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। मंगलवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कहा कि उनका एनकाउंटर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार पर हमला बोला।इससे पहले तोगड़िया ने मंगलवार को अपने लापता होने के पीछे की पूरी कहानी बताई। तोगड़िया ने कहा कि उन्हें एक व्यक्ति से पता चला कि राजस्थान पुलिस उनका एनकाउंटर करने के लिए निकली है और इस कथित एनकाउंटर से बचने के लिए वह अपने कार्यालय से निकल गए। विहिप नेता ने कहा कि उन्हें एक पुराने मामले में फंसाने और उनकी आवाज दबाने एवं डराने की साजिश रची जा रही है। तोगड़िया ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि इस साजिश के पीछे कौन है। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह सबूतों के साथ आएंगे। हालांकि, तोगड़िया ने इस पूरे मामले में सेंट्रल आईबी का जिक्र किया।
केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB, एनकाउंटर की आशंका --प्रवीण तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद् (VHP) के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रवीण तोगड़िया(62) ने जनवरी 16 को कहा कि उन्हें पुराने केस निकालकर फंसाया जा रहा है। वीएचपी लीडर ने आरोप लगाया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। जनवरी 15 को मकर संक्रांति पर राजस्थान पुलिस का काफिला आया था। मेरा एनकाउंटर हो सकता था। मैं डर नहीं रहा हूं लेकिन डराने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि तोगड़िया सोमवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी को लेकर मची अफरातफरी और वीएचपी के विरोध प्रदर्शन के बीच करीब 12 घंटे बाद वे बेहोशी की हालत में मिले थे। किसी अनजान शख्स ने उन्हें सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े देखकर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया था।
जनवरी 15 को क्या हुआ था?
- तोगड़िया के खिलाफ राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सेशंस कोर्ट में करीब 10 साल पुराना निषेधाज्ञा उल्लंघन (Injunction violation) का मामला दर्ज है। उनके खिलाफ इस मामले में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी को लेकर वहां की पुलिस सोमवार को सुबह करीब 10 बजे सोला इलाके के भागवत बंगलो के उनके रेसिंडेंस पर पहुंची थी, लेकिन वो वहां नहीं थे। उसके बाद से ही वो रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।
- तोगड़िया के खिलाफ राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सेशंस कोर्ट में करीब 10 साल पुराना निषेधाज्ञा उल्लंघन (Injunction violation) का मामला दर्ज है। उनके खिलाफ इस मामले में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी को लेकर वहां की पुलिस सोमवार को सुबह करीब 10 बजे सोला इलाके के भागवत बंगलो के उनके रेसिंडेंस पर पहुंची थी, लेकिन वो वहां नहीं थे। उसके बाद से ही वो रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।
तोगड़िया को तलाशने बनाई थी स्पेशल टीम
- प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के बाद वीएचपी ने विरोध में सोला पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, सुरेन्द्रनगर समेत कई जगहों पर चक्काजाम और प्रदर्शन भी किया गया था।
- इस दौरान राजस्थान और गुजरात पुलिस के उनको गिरफ्तार करने की खबर भी उड़ी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया था। इस बीच, अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें खोजने के लिए एक स्पेशल टीम भी बना दी थी। किसी अनजान शख्स के फोन करने पर तोगड़िया के बेहोश होने की जानकारी मिली।
- प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के बाद वीएचपी ने विरोध में सोला पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, सुरेन्द्रनगर समेत कई जगहों पर चक्काजाम और प्रदर्शन भी किया गया था।
- इस दौरान राजस्थान और गुजरात पुलिस के उनको गिरफ्तार करने की खबर भी उड़ी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया था। इस बीच, अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें खोजने के लिए एक स्पेशल टीम भी बना दी थी। किसी अनजान शख्स के फोन करने पर तोगड़िया के बेहोश होने की जानकारी मिली।
24 घंटे 36 जवानों की सिक्युरिटी में रहने वाले तोगड़िया आखिर कैसे गायब हुए?
- तोगड़िया को जेड प्लस कैटेगरी की सिक्युरिटी मिली हुई है। उनके साथ 24 घंटे 36 जवान तैनात रहते हैं। उनके रहते तोगड़िया के लापता हाेेने पर सवाल उठाया जा रहा है।
- तोगड़िया को जेड प्लस कैटेगरी की सिक्युरिटी मिली हुई है। उनके साथ 24 घंटे 36 जवान तैनात रहते हैं। उनके रहते तोगड़िया के लापता हाेेने पर सवाल उठाया जा रहा है।
एक दिन पहले अहमदाबाद में अचानक से गायब हुए विहिप के फायरब्रैंड नेता प्रवीण तोगड़िया देर रात बेहोशी की हालत में मिले थे। मंगलवार को होश में आने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीधे-सीधे केंद्र की मोदी सरकार को ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी का इस्तेमाल करके उनके आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। तोगड़िया के मुताबिक, उन्हें पता चला कि उनके एनकाउंटर के लिए दूसरे राज्य के पुलिसवाले उनके घर आने वाले थे। इसके बाद वह खुद ही अपने घर से निकल गए, साथ ही अपना मोबाइल फोन भी उन्होंने स्विच ऑफ कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कहेगी तो वह खुद सरेंडर कर देंगे। तोगड़िया मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।
तोगड़िया ने कहा कि वह कई बरसों से राम मंदिर बनाने, गोहत्या कानून बनाने, किसानों को लागत से डेढ़ गुना मूल्य दिलाने आदि के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं की ओर से प्रमुखता से आवाज उठा रहे हैं इसलिए कुछ वक्त से उनकी आवाज दबाने को कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘देश के डेढ़ हजार डॉक्टरों को मैंने सेवा के लिए तैयार किए। सेंट्रल आईबी ने मुझे डराना शुरू किया। मैंने केंद्र को पत्र लिखा। सेंट्रल आईबी डराने का काम कर रही है। आवाज दबाने के लिए मेरे ऊपर कानून भंग के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश भर के केस निकलवाकर एक जेल से दूसरे जेल भेजकर डराने का काम शुरू हुआ है।’
मीडिया के आगे भावुक होते हुए उन्होंने बताया कि सोमवार को मकर संक्रांति के दिन राजस्थान पुलिस के कुछ लोग गिरफ्तारी के लिए काफिला लेकर उनके घर आए। उन्होंने बताया, ‘सुबह मैं पूजा पाठ कर रहा था तो एक आदमी मेरे कमरे में घुस आया। कहा डॉक्टर साहब तुरंत छोड़ दो। आपको एनकाउंटर करने के लिए लोग निकले हुए हैं।’ तोगड़िया ने कहा, ‘मैं मौत से डरनेवाला नहीं हूं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस उनके पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने पूछा कि गुजरात पुलिस ने उनके कमरे का सर्च वॉरंट क्यों निकाला है? तोगड़िया ने बताया कि वह ऑटो से निकले और रास्ते में राजस्थान के गृहमंत्री और अन्य लोगों से जानना चाहा कि क्या वाकई उन्हें गिरफ्तार करने की कोई योजना है। इसके बाद कुछ दूरी जाकर वह बेहोश हो गए। इसके बाद वह अस्पताल पहुंच गए। जब तोगड़िया से सीधे-सीधे पूछा गया कि उन्हें कौन डरा रहा है, तब विहिप नेता ने कहा कि वक्त आने पर वह सबूतों के साथ इसका जवाब देंगे।
विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं प्रवीण तोगड़िया
अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को अब होश आ गया है। तोगड़िया सोमवार की सुबह से लापता थे और उन्हें रात में एक पार्क में बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद अब तोगड़िया को होश आ गया है। वह करीब 11 घंटे तक लापता थे। इन 11 घंटों में उनके साथ क्या हुआ और वह कैसे बेहोश हुए, कैसे वह पार्क में पहुंचे इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स है कि तोगड़िया प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन सारे सवालों का जवाब दे सकते हैं। दरअसल 10 साल पुराने एक मामले में राजस्थान पुलिस सोमवार को उनकी की गिरफ्तारी करने अहमदाबाद पहुंची थी, लेकिन तोगड़िया अपने घर पर नहीं मिले। उसके बाद उन्हें तलाश किया जाने लगा। करीब 11 घंटे बाद यानी रात के 9 बजे के करीब तोगड़िया अहमदाबाद के एक पार्क में बेहोश पाए गए।
प्रवीण तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेता हैं और वे अक्सर ही अपने विवादित बयानों और अल्पसंख्यकों को लेकर की गई टिप्पणियों की वजह से चर्चा में रहते हैं। साल 2015 में तोगड़िया ने दो बच्चे पैदा करने को लेकर काफी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में दो बच्चे रखने के नियम को अनिवार्य बना देना चाहिए और जो दो से ज्यादा बच्चे करेगा उसे सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने आरएसएस के मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा था जिसमें कहा गया था, ‘हिंदू विलुप्त होने की कगार पर हैं और मुस्लिमों की संख्या बढ़ती जा रही है।’
दिसंबर 2014 में तोगड़िया ने कहा था कि वह देश में हिंदुओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा था, ‘हम इस देश में हिंदुओं की संख्या बढ़ाकर 100 फीसदी कर देंगे। फिलहाल देश में 82 फीसदी हिंदू हैं और हम इस नंबर को कम नहीं होने देना चाहते। हम नहीं चाहते कि हिंदू इस में अल्पसंख्यक बनकर रह जाएं, यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
Comments