अबराज कुदाई नाम के इस होटल में कुल दस हजार कमरे होंगे और इसे 2017 में खोला जाना था, लेकिन अब इसके जल्दी तैयार होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. इस होटल के कंस्ट्रक्शन का जिम्मा किंगडम की सबसे बड़ी कंपनी सऊदी बिनलादेन ग्रुप के पास है. ये होटल 1.4 मिलियन स्क्वेयर मीटर के एरिया में 224 अरब रु. की लागत से बनाया जा रहा है.
मक्का में 2015 के हज के दौरान हुए क्रेन हादसे के बाद इसका कंस्ट्रक्शन रोक दिया गया, क्योंकि क्रेन इसी बिनलादेन कंपनी की थीं. इस हादसे में 107 लोगों की मौत हुई थी.
इस बीच ऑयल की कीमतों में कमी आने से सऊदी सरकार को अपने सारे प्रोजेक्ट और पेमेंट रोकने पड़े, जिसके चलते कंपनी का भी पेमेंट रूक गया.
वहीं, हादसे के चलते कंपनी को पिछले दो साल में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं मिला. लिहाजा, हर तरफ से फंड की कमी के चलते कंपनी अपने वर्कर्स को सैलरी तक नहीं दे पाई और काम रोकना पड़ा.
कंपनी भारी कर्जे में है. उसे जहां अपने 10 हजार वर्कर्स को कई महीनों की सैलरी देनी है. वहीं, लोकल बैंक और बॉन्डहोल्डर्स के करीब 4276 करोड़ रुपए भी चुकाने हैं.
हज यात्रियों के लिए बन रहा था होटल
यह होटल खास तौर पर हज यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है. पूरी दुनिया से हर साल करीब डेढ़ करोड़ हज यात्री मक्का पहुंचते हैं. होटल बना तो होंगी ये फेसिलिटीज
होटल में कुल 12 हजार मीनारें होंगी और इसमें कुल 10 हजार कमरे होंगे. इनमें से 10 टावर में फोर स्टार सुविधाओं वाले और बाकी के दो फाइव स्टार गेस्ट्स के लिए होंगे.
सबसे ऊंचा टावर 45 मंजिला होगा, जबकि सबसे छोटा टावर 30 मंजिला होगा. 5 नंबर की फ्लोर पूरी तरह से सऊदी की रॉयल फैमिली के लिए रिजर्व रहेगी.
होटल का गुंबद दुनिया में सबसे ऊंचा गुंबद होगा और इसे मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा. कम्प्यूटर जेनरेटेड इमेज पर अगर भरोसा किया जाए, तो इस होटल में चार हेलिपैड होंगे.
गेस्ट्स के पास होटल में बने 70 रेस्टोरेंट्स में से अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनने का मौका होगा. होटल में आने वाले गेस्ट्स के लिए कई कॉन्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे.
अब तक अमेरिका के लास वेगास में बने वेनेशिया को वर्ल्ड का सबसे बड़ा होटल माना जाता था। इस होटल में कुल 7,117 कमरे हैं और यह होटल 475 फीट ऊंचा है.
Comments