Skip to main content

‘क्या अल्लाह का मजाक उड़ाने की है हिम्मत’? – तांडव के डायरेक्टर अली से कंगना रनौत ; राजू श्रीवास्तव ने बनाया वीडियो

कंगना रनौत और राजू श्रीवास्तव भड़के तांडव के डायरेक्टर पर
अमेजन प्राइम की विवादित सीरीज ‘तांडव’ पर मचे बवाल के बाद इसके मेकर्स ने लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए बिना शर्त माफी माँगी है। हालाँकि उनकी इस माफी का असर जनता पर खासा नहीं पड़ा बल्कि गुस्सा और ज्यादा भड़क गया। आम जनता के बाद अब बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस सीरीज के मेकर्स को घेरना शुरू किया है। 

कंगना रनौत ने सीरीज के मेकर्स से पूछा कि क्या उनमें ‘अल्लाह’ का मजाक बनाने की हिम्मत है? उन्होंने कपिल मिश्रा के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा, “माफी माँगने के लिए बचेगा कहाँ? ये सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर, है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की?”

अली अब्बास जफर, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी माँगिए--कपिल मिश्रा 

इससे पहले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने लिखा था, “अली अब्बास जफर, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी माँगिए। सारी अभिव्यक्ति की आज़ादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ा कर भी शर्मिंदा होइए। आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा, जहरीला कंटेट वापस लीजिए, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।”

हिम्मत है तो दूसरे धर्म पर ऐसी फिल्म बनाकर दिखाओ-- राजू श्रीवास्तव 

वहीं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी करके कहा,  “मैं बहुत समय से कह रहा हूँ। ये हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ये किसी साजिश के तहत हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। शर्म करो! डूब मरो! ऐसे फिल्म वालों, ऐसी वेब सीरीज बनाने वालों। हमारे हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाते हो। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। अगर हिम्मत है तो दूसरे धर्म पर भी ऐसी कॉमेडी करो। लेकिन तुम नहीं करोगे। क्योंकि तुम्हारा सिर कलम कर दिया जाएगा।”

श्रीवास्तव कहते हैं, “हर बार वेबसीरीज में सैफ अली खान बार-बार ये हरकत करता है। उसे कोई रोकने वाला नहीं है। कोई कानून नहीं है। हिंदू धर्म में हर कोई सहिष्णु। हिंदुओं का दिल बड़ा होता है, माफ करते जा रहे हैं। क्षमा करते जा रहे हैं। अब समय आ गया है हिंदुओं जागो। तुम्हें जागना होगा। ये जो माँग हो रही है सीन को हटा दो… सीन को हटाने से काम नहीं चलेगा। तुम्हें कड़ी से कड़ी सजा देनी पड़ेगी। ऐसा कानून बनाना पड़ेगा कि दोबारा कोई ऐसी हरकत न करे।”

तांडव वेब सीरीज को लेकर हुए विवाद के कारण इसके मेकर्स ने जनवरी 18 को इस संबंध में माफी माँगी थी। लेकिन लोगों का गुस्सा और अधिक भड़ गया। इसमें अली अब्बास जफर ने लिखा था:

“वेब सीरीज तांडव एक फिक्शन है और अगर इसकी किसी भी व्यक्ति या घटना से समानता है तो यह पूरी तरह से संयोग है। किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म या धार्मिक विश्वासों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने या किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति का, जीवित या मृत का अपमान करने का इरादा नहीं था। तांडव के कास्ट और क्रू की तरफ से व्यक्त की गई चिताओं को संज्ञान लिया गया और बिना किसी भावनाओं को आहत किए और बिना शर्त माफ़ी माँग ली है।” 

अराजक तत्व देश में साम्प्रदायिकता का माहौल बनाकर आग लगाने का अपना भरसक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हैरानी मोदी सरकार के सूचना प्रसारण केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पर होती है, जो इस तरह देश की शान्ति भंग करने वाले फिल्म निर्माताओं पर नकेल कसने में असमर्थ हो रहे हैं। ऐसे निर्माताओं के बैंक खातों एवं वित्तीय सहायता करने वालो की जाँच होनी चाहिए। ऐसे में ट्विटर पर गुस्सा भड़कना लाजमी है :-

अवलोकन करें:-

शिवलिंग पर कंडोम : बंगाली अभिनेत्री सायानी घोष के खिलाफ ‘शिव भक्त’ नेता ने की कंप्लेन

दूसरे पार्ट में उन्होंने उन आलोचनाओं का जिक्र किया है, जिसके लिए ‘तांडव’ को लेकर इतनी कॉन्ट्रोवर्सी है। अपने बयान में अली ने उन सभी लोगों से माफी माँगी है जिन्हें ये वेब सीरीज देखने के बाद इससे ऐतराज था। अली ने लिखा, “हम अपनी सीरीज तांडव को लेकर बहुत ही ध्यान से दर्शकों के रिएक्शन को नोटिस कर रहे थे और आज डिस्कशन के दौरान मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रोडकास्टिंग ने हमें बताया कि इस सीरिज के जरिए लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं, जिसके लिए कई शिकायतें दर्ज हुई हैं।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...