त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। 25 साल से सत्ता पर काबिज वाम सरकार को हार मिली है।लेकिन त्रिपुरा में भी ईवीएम घोटाले या फ्रॉड की कहानी सामने आने लगी है। भाजपा महासचिव राम माधव के एक ट्वीट पर सवाल उठ रहे हैं। माधव के इस ट्वीट ने ईवीएम पर उठ रहे संदेह को गहरा दिया है। ईवीएम का नाम लिए बिना राम माधव यह भी ट्वीट कर सकते थे कि "अभी तो शुरुआती रुझान है, गणना के अन्य चरणों का इंतज़ार है।" लेकिन सच्चाई पेट में रखने में पूर्णरूप से असमर्थ हो रहे थे? अब अगर गैर-भाजपाई ईवीएम पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं, तो कौन-सा गुनाह कर रहे हैं? आखिर राम माधव की ऐसा ट्वीट करने की ऐसी कौन-सी विवशता थी?
नतीजों से पहले शुरूआती रूझानों में जब भाजपा पीछे चल रही थी तब राम माधव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अभी शुरूआती रूझानों में डाक बैलेट मतों की गिनती चल रही है इसलिए भाजपा पीछे है। ईवीएम से अभी गिनती शुरू नहीं हुई है।
राम माधव के इस ट्वीट पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि, सर EVM खुलने से कमल खिलने में किया राज है…बैलटपेपर दिखते ही कमल काहे मुरझा जाता है।
सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने ईवीएम खुलने वाली बात पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने ईवीएम हैक करने की बात को भी लिखा है।
Comments