आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पार्षद का चुनाव लड़ने वालीं शबाना उस वक्त चर्चा में आईं थी जब उन्होंने नतीजों में खुद को जीरो वोट मिलने की बात कही. उन्होंने इस दावे के साथ ही ईवीएम पर सवाल उठाए थे लेकिन अब शबाना के झूठ की पोल खुल गई है.
दरअसल, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, उनको एक-दो नहीं बल्कि पूरे 87 मत मिले हैं. सहारनपुर जिले के वॉर्ड नंबर 54 से पार्षद का चुनाव लड़ने वाली शबाना ने दावा किया था कि उन्हें जीरो वोट मिले हैं.चुनावों के नतीजों के बाद शबाना ने सहारनपुर में ईवीएम मशीन के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी। साथ ही उनके पति ने भी ये दावा किया था कि शबाना को शून्य वोट मिले हैं। जिसकी पोल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई परिणाम सूची ने खोल दी।
वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहीं थीं. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार मेहराज बानो ने जीत हासिल की है, जिन्हें कुल 1523 वोट मिले.
यह वॉर्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था. शबाना ने इससे पहले कहा था कि उन्हें कम से कम परिवार वालों और अपना वोट मिलाकर कुल 300 वोट मिलने थे लेकिन ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से उन्हें जीरो वोट मिला. उसने आरोप लगाया था कि उसे एक भी वोट नहीं मिला है। इस पर सवाल उठे कि आखिर उसका और उसके परिवार का वोट कहां गया। शबाना और उसके पति इकराम ने मीडिया में जब यह सवाल उठाया, तो इसके बाद यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस सीट से दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय प्रत्याशी रहीं जबकि वह 87 मत पाकर बारहवें नंबर पर थीं.
शबाना ने एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ की बात कही थी. उनके इस वीडियो को समाजवादी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने रिट्वीट किया था.
निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद ईवीएम पर पर सवाल उठाने वाली सहारनपुर से पार्षद प्रत्याशी शबाना की पोल खुल गई है। उसने आरोप लगाया था कि उसे एक भी वोट नहीं मिला है। इसपर सवाल उठे कि आखिर उसका और उसके परिवार का वोट कहां गया। शबाना और उसके पति इकराम ने मीडिया में जब यह सवाल उठाया, तो इसके बाद यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
लेकिन जब चुनाव आयोग ने परिणामों को अपनी वेबसाइट पर डाला तो सभी की बोलती बंद हो गई। चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया कि शबाना को 0 नहीं बल्कि 87 वोट मिले थे। इस परिणाम ने शबाना और उसके पति के सभी आरोपों का दम निकाल दिया और उन्हें झूठा साबित कर दिया।

Comments