दीपा शुरू से ही एआईएडीएमके का नेतृत्व शशिकला के हाथ में जाने का विरोध करती रही हैं। शशिकला के जेल जाने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री बने ओ. पन्नीरसेलवम के साथ भी उन्होंने हाथ नहीं मिलाया।
दीपा ने शाम 5 बजे अपने घर से अपनी नई पार्टी और झंडे का ऐलान किया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने सभी समर्थकों को वहां मौजूद रहने को कहा था। गौरतलब है कि दीपा ने जयललिता की मौत पर भी कई सवाल उठाए थे। दीपा जयकुमार ने सवाल उठाए थे कि अगर अस्पताल में सबकुछ ठीकठाक था तो मुझे अस्पताल के गेट पर क्यों रोका गया। उन्होंने कहा था कि मुझे इतना पता है कि जयललिता तनाव में थीं।
दूसरी तरफ, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेलवम जयललिता के जन्मदिवस पर उनके विधानसभा क्षेत्र आर.के. नगर जाएंगे और वहां लोगों को साइकिल, रिक्शा, साड़ी और मच्छली पकड़ने का सामान बांटेंगे। इसके अलावा माना जा रहा है कि वो कई बड़ी योजनाओँ का भी ऐलान कर सकते हैं।
Comments