Skip to main content

2015 से लगातार हार रही है आम आदमी पार्टी

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
आम आदमी पार्टी (आप) का इंटरनल सर्वे इन दिनों चर्चा में है। आप विधायक कपिल मिश्रा पहले ही सर्वे पर सवाल उठा चुके हैं। अब पार्टी ने सर्वे की दूसरी रिपोर्ट सार्वजनिक कर खुद अपने सर्वे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरे सर्वे में पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली की जनता उनके 40 विधायकों से नाराज है और मात्र 13 विधायकों के कामकाज से ही खुश है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर जनता विधायकों के कामकाज से खुश नहीं है तो पार्टी किस सर्वे के आधार पर आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली में बंपर जीत का दावा कर रही है।
आप का एक इंटरनल सर्वे कुछ दिन पहले भी सामने आया था। आप का दावा है कि उसने दिल्ली में बूथ स्तर पर सर्वे कराकर लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की है। सर्वे के दौरान लोगों को यह नहीं बताया गया कि यह पार्टी के लिए किया जा रहा है।
सर्वे में आप ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उसे चार सीट पर जीत मिलेगी। शेष तीन सीटों पर भी आप का भाजपा से कड़ा मुकाबला होगा। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट नहीं मिलेगी। सर्वे के मुताबिक आप को लोकसभा चुनाव में 46 फीसद वोट, भाजपा को 36 फीसद और कांग्रेस को मात्र नौ फीसद वोट मिल रहे हैं।
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी (आप) से नेताओं के अलविदा कहने का सिलसिला जारी है।पार्टी के एक और सीनियर ....

अगस्त 22 को आप का एक और इंटरनल सर्वे सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ये सर्वे जुलाई माह में किया गया था। इस सर्वे में दावा किया गया है कि दिल्ली की जनता आप के 40 विधायकों से नाराज है। दिल्लीवासी महज 13 विधायकों के कामकाज से ही खुश या संतुष्ट हैं। पार्टी का दावा है कि ये सर्वे विधायकों की परफॉर्मेंस जानने के लिए किया गया था। सर्वे में आप के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी बहुत अच्छा नहीं है।
आप के इस दूसरे सर्वे के परिणामों ने कुछ दिन पहले जारी किए गए सर्वे पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब दिल्ली की जनता आप के विधायकों से खुश ही नहीं है तो उसे लोकसभा चुनावों में बंपर जीत कैसे हासिल हो रही है। चर्चा है कि लोकसभा चुनावों संबंधी सर्वे की रिपोर्ट आप ने कांग्रेस से खीज निकालने के लिए तैयार की है।
दरअसल आप लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया था। दूसरे सर्वे रिपोर्ट के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि पुराने साथियों को परेशान कर पार्टी से बाहर जाने को मजबूर करने वाले अरविंद केजरीवाल अब इस फर्जी सर्वे के जरिए कुछ मौजूद विधायकों और मंत्रियों को भी साइड लाइन करने की तैयारी में है।
कांग्रेस ने आप से बनाई दूरी 
हकीकत यह है कि पहले जनता आम आदमी पार्टी को सब पार्टियों से भिन्न समझ रही थी, लेकिन अब जनता भी अच्छी तरह समझ चुकी है कि आप और कांग्रेस सिक्के के एक ही पहलू हैं। जनता इस बात को झूठ समझती थी, क्योकि केजरीवाल और इस पार्टी के समस्त तथाकथित नेता कांग्रेस को ही आरोपित करते-फिरते थे। इसके विपरीत कांग्रेस यह प्रचार कर रही थी, कि "आम आदमी पार्टी भाजपा की बी पार्टी है।"  और जनता इस भ्रम में फंसती रही कि आप कांग्रेस की विरोधी है। परन्तु कांग्रेस भी अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए इस पार्टी से दूरी बना रखने का प्रयास कर रही है। 
भाजपा और कांग्रेस ने मजाक में उड़ा दिया था सर्वे
आप द्वारा कुछ दिन पहले जारी किए लोकसभा चुनाव संबंधी सर्वे को भाजपा और कांग्रेस ने भी मजाक में उड़ा दिया था। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा था कि आप सभी सात लोकसभा सीट जीतेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी आप के इस सर्वे को फर्जी बताया था। सर्वे पर सबसे ज्यादा सवाल खुद आप के विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने खड़े किए थे। उन्होंने भी सर्वे को फर्जी घोषित कर दिया था।
कपिल मिश्रा ने कहा था कि केजरीवाल किसी भी चुनाव से पहले ऐसे सर्वे जारी करवाते हैं। पंजाब व गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भी जीत के सर्वे जारी किए गए थे। वर्ष 2016 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आप ने दावा किया था वह चुनाव जीत रही है, लेकिन उसकी हार हुई। यह सर्वे केजरीवाल की चाल है। यदि सर्वे में सच्चाई है, तो केजरीवाल सार्वजनिक करें कि किस एजेंसी से सर्वे कराया गया और कितने लोग शामिल किए गए।
2015 के बाद से लगातार हार रही आप
वर्ष 2012 में आप के गठन के बाद से दिल्ली की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करें तो 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में आई आम आदमी पार्टी को 29.49 फीसद वोट मिले थे। इसके बाद 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का वोटिंग फीसद 25 से बढ़ कर 54.3 हो गया। जमीनी हकीकत यह है कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक सभी चुनावों में उसकी बुरी तरह हार हुई है।
इसके बाद दिल्ली नगर निगम में आप दूसरे स्थान पर रही है और कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई है। नगर निगम में आप को 45 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को केवल 30 सीटें मिलीं। इसके अलावा आप ने केवल बवाना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। ऐसे में आप द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किए जा रहे जीत के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वैसे सबसे ज्यादा जमानत भी इसी पार्टी की जब्त हुई है। 
अन्य राज्यों में भी आप को हार का मुंह देखना पड़ा
दिल्ली में फरवरी 2015 में पूर्ण बहुमत से काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने 2017 में मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 35 पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने नागालैंड में विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। कपिल की मानें तो आप मेघालय में केवल छह सीटों पर ही प्रत्याशी उतार सकी। सभी सीटों को मिलाकर 1140 वोट मिले। इससे अधिक नोटा पर वोट पड़े थे। नगालैंड में भी आप को 7355 वोट मिले थे।
इससे पहले 27 फरवरी 2018 को पंजाब के लुधियाना में नगर निगम के 95 वार्ड के हुए चुनाव में भी आप औंधे मुंह गिरी थी। आप को केवल एक सीट पर जीत मिली थी। नवंबर 2017 में हुए उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के समय भी आप हार गई। गुजरात विधानसभा चुनाव में भी आप को एक भी सीट नहीं मिली थी। इससे पहले आप पंजाब विधानसभा चुना हार चुकी है। गोवा विधानसभा चुनाव में आप की सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

वरुण की वायरल होती आपत्तिजनक फोटुएं

सेक्स बहुत गन्दी चीज है, इसके बावजूद आज हम डेढ़ सौ करोड़ तक पहुँच गये है। बच्चों को सेक्स की शिक्षा देना चाहिए, तर्कपूर्ण सहमति है। लेकिन सेक्स की ताकत देखिये और उसका अंतर्विरोध, जब तक गोपनीय है, ग्राह्य है, परम आनंद की पराकाष्ठा है, उघर गया तो आपको समूल नष्ट कर देगा।  जो समाज इस अंतर्द्वंद पर खड़ा है, उसकी भ्रूण हत्या तय है। एक वाक्या सुनिये। बाबू जगजीवन राम बहुत बड़ी शख्सियत थे, उनके बेटे सुरेश राम किसी होटल में अपनी महिला मित्र के साथ नग्न अवस्था में देखे गए।  दुनिया में समय से बड़ा बलवान कोई नहीं। एक समय था जब मेनका ने अगस्त, 1978 में मेनका गांधी के संपादन में छपने वाली सूर्या मैगजीन में बाबू जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम का कथित 'सैक्स स्कैंडल' छापा गया। मैगजीन के दो पन्नों में सुरेश राम और दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के अंतरंग पलों को बिना सेंसर किये हुए छापा गया था। खास बात यह है कि सुरेश राम अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं थे। इस खबर का नकारात्मक असर तब के रक्षा मंत्री और दलित नेता बाबू जगजीवन राम पर पड़ना था और पड़ा भी। यह खबर सिर्फ तत्कालीन रक्षामंत्री और उस ...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...