Skip to main content

'आप’ के लिए आपस में टकराएंगे दिग्गज कांग्रेसी

सुप्रीम कोर्ट में बिजली वितरण कंपनियों से जुड़े एक मामले में अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल एवं पी चिदंबरम जैसे कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता वकील की भूमिका में एक दूसरे के खिलाफ कानूनी दांव पेच आजमाएंगे। जस्टिस एके सीकरी एवं जस्टिस अशोक भूषण की पीठ से सिंघवी ने मजाकिया ढंग से कहा कि वह बिजली वितरण कंपनी के लिए पेश होंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि चिदंबरम दूसरे पक्ष से खड़े हो सकते हैं तो मैं भी किसी निजी कंपनी की ओर से खड़ा हो सकता हूं।
Image result for bijli vibhagसुप्रीम कोर्ट दिल्ली के प्रशासनिक एवं विधायी नियंत्रण से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट को उस मामले का निस्तारण करना है, जिसमें दिल्ली सरकार ने विद्युत नियामक आयोग को यह अधिकार देने का निर्णय किया है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वह वितरण कंपनी पर जुर्माना लगा सकता है।
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल एवं चिदंबरम बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पक्ष में कोर्ट में पेश हुए थे। कपिल सिब्बल के पुत्र अमित सिब्बल ने केजरीवाल एवं अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा डाला था, किंतु माफी मांगने के बाद उन्होंने मामला वापस ले लिया।
अफसरों का तबादला कर सकती है दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने अगस्त 30 को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तैनात आइएएस अधिकारियों के तबादले का अधिकार है, क्योंकि वे संयुक्त कैडर में आते हैं। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो भी दिल्ली सरकार के दायरे में होना चाहिए, क्योंकि सीआरपीसी में ऐसा प्रावधान है।
दिल्ली सरकार की ओर से पैरवी करते हुए पी चिदंबरम ने जस्टिस एके सीकरी और अशोक भूषण की पीठ को बताया कि आइएएस अधिकारियों का आवंटन राज्यों को किया जाता है और वे उनके कैडर में आ जाते हैं। आइएएस अधिकारियों के लिए कैडर नियमों के मुताबिक, उन पर उन राज्यों का नियंत्रण रहता है, जहां उन्हें तैनात किया जाता है। लेकिन, संयुक्त कैडर के मामलों में केंद्र और राज्य दोनों का उन पर नियंत्रण रहता है।
कैडर नियम पढ़कर सुनाते हुए चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग तो दूसरे राज्यों में कर सकती है। लेकिन, राज्य के भीतर अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग का अधिकार राज्य सरकारों के पास है। दिल्ली सरकार के वकील शेखर नाफ्डे ने कहा कि हमने केंद्र की दो अधिसूचनाओं को चुनौती दे रखी है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

नेहरु थे भारत में पहली बूथ केप्चरिंग का मास्टर माइंड

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जवाहर लाल नेहरू देश में हुए प्रथम आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से पराजित घोषित हो चुके कांग्रेसी प्रत्याशी मौलाना अबुल कलाम आजाद को किसी भी कीमत पर जबरजस्ती जिताने के आदेश दिये थे | उनके आदेश पर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री पं गोविन्द वल्लभ पन्त ने रामपुर के जिलाधिकारी पर घोषित हो चुके परिणाम बदलने का दबाव डाला और इस दबाव के कारण प्रशासन ने जीते हुए हिन्दू महासभा के प्रत्याशी विशन चन्द्र सेठ की मतपेटी के वोट मौलाना अबुल के पेटी के डलवाकर दुबारा मतगणना करवाकर मौलाना अबुल को जीता दिया।  ये रहस्योदघाटन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सुचना निदेशक शम्भुनाथ टंडन ने अपने एक लेख मे किया है।  उन्होंने अपने लेख "जब विशन सेठ ने मौलाना आजाद को धुल चटाई थी भारतीय इतिहास की एक अनजान घटना " में लिखा है की भारत मे नेहरु ही बूथ कैप्चरिंग के पहले मास्टर माइंड थे। उस ज़माने में भी बूथ पर कब्जा करके परिणाम बदल दिये जाते थे और देश के प्रथम आम चुनाव मे सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही कांग्रेस के 12 हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया। ...