Skip to main content

शादीशुदा प्रोडूसर-डायरेक्टर के साथ मत सोना : नीना गुप्ता की नयी नायिकाओं को सलाह


एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने शंकर नाग को याद करते हुए की एक फोटो शेयर की है जो करीब 37 साल पुरानी है। बता दें कि शंकर नाग (Shankar Nag) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

37 साल पहले इस फिल्म के लिए पहनी थी बिकिनी

नीना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता शंकर नाग भी नजर आ रहे है। नीना ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि यह सीन उनकी फिल्म ‘उत्सव’ का है। नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए एक बेहद ही प्यारा कैप्शन देकर लिखती हैं, ‘शंकर नाग के साथ खूबसूरत फिल्म ‘उत्सव’ से एक सीन। मिस यू सो मच शंकर बहुत जल्दी छोड़ गए तुम हमें।' 

नीना गुप्ता फिल्म के इस सीन में काफी ग्लैमरस लग रही है। नीना ने फोटो में बिकिनी और गले में माला पहनी है। शंकर नाग कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे। इतना ही नहीं, वे फेमस धारावाहिक ‘मालगुड़ी डेज’ के निर्देशक भी थे। 

जब इनके प्यार में पागल हुई थी नीना 

हिंदी सिनेमा की मशहूर और उम्दा अदाकारा नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं।  अपनी अदाकारी और अपने हुस्न से अक्सर जलवे बिखेरने वाली नीना गुप्ता 4 जुलाई 1959 को दिल्ली में जन्मी ने छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। नीना गुप्ता को टीवी की दुनिया में सबसे बड़ा ब्रेक वर्ष 1985 में टीवी शो “खानदान” से मिला था, जिसके बाद उन्होंने यात्रा(1986) गुलजार मिर्जा साहिब ग़ालिब(1987), टीवी मिनी सीरिज आदि की। 

नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में रही है। आज हम उनके करियर के बारे में नहीं उनकी लव लाइफ के बारे में बात करते हैं। उनकी लव स्टोरी चर्चा का विषय होती है। 

सबसे पहले नीना गुप्ता का दिल दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ पर आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीना गुप्ता और आलोक नाथ 80 के दशक में रिलेशनशिप में थे। हालांकि ये रिश्ता ज़्यादा वक़्त तक नहीं टिक सका। 

इसके बाद नीना गुप्ता का नाम भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि दोनों रिश्ते को लेकर सीरियस थे और दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई थी। लेकिन फिर किसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया। 

नीना गुप्ता की ज़िंदगी में अब एंट्री होती है वेस्ट इंडीज की किक्रेट टीम के कप्तान विवियन रिचर्ड्स की। दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए। नीना गुप्ता के विवियन रिचर्ड्स से सम्बन्ध थे, जिससे उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम है मसाबा गुप्ता। नीना से अफेयर के दौरान विवियन शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स के रिलेशन के कुछ साल बाद नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गयी। इतना कुछ होने के बाद भी ये रिश्ता भी अधूरा रह गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि जब नीना गुप्ता प्रेग्नेंट थीं और मसाबा को जन्म देने वाली थीं तो उनके दोस्त व निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक के साथ भी संबंध आगे बढ़ने लगे थे। सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को शादी का प्रस्ताव भी दिया था। 

बताते हैं कि सतीश कौशिक उस वक्त मसाबा को अपना नाम देने के लिए भी तैयार हो गए थे। लेकिन नीना ने अकेले ही रहना स्वीकार किया। सतीश कौशिक के प्रस्ताव को उस समय नीना ने अस्वीकार करते हुए अकेले ही मसाबा का पालन पोषण किया। 

इसके बाद नीना ने विवेक मेहरा का हाथ थामा। नीना गुप्ता और विवेक मेहरा की मुलाकात साल 2002 में हुई थी। विवेक मेहरा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2008 में नीना गुप्ता और विवेक मेहरा ने शादी कर ली। 

शादीशुदा प्रोडूसर-डायरेक्टर के साथ मत सोना : नीना की नयी नायिकाओं को सलाह 

मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी आत्मकथा ‘सच है’ के बाद सुर्खियों में बनी हुई है। नीना ने कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखी है। नीना कहती हैं कि कभी भी किसी ऐक्‍ट्रेस को शादीशुदा डायरेक्‍टर या प्रड्यूसर के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। 

नीना कहती हैं, ‘कभी किसी शादीशुदा डायरेक्‍टर या प्रड्यूसर के साथ मत सोना।’ नीना ने कहा ये आपको कैजुअल लग सकता है क्योंकि हर कोई ये करता है लेकिन भविष्य में फिर आपका उन डायरेक्टर- प्रोड्यूसर के साथ काम नहीं कर पाएंगे। नीना ने ये भी कहा 

इस वीडियो में उन्होंने शुरुआत यह बताने से की है कि कैसे विवाहोतर संबंध शुरू होते है। नीना कहती हैं, “वह आपसे कहता है कि अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता है और वे लंबे समय से साथ नहीं रह रहे है। आप उसके प्यार में पड़ जाती है। जब आप उसे अलग होने के लिए कहते हैं तो वह कहता है कि उसके बच्चे है।” वह आगे कहती हैं, “इसके बाद आप छुपकर मिलना और छुट्टियों में साथ घूमने जाना शुरू करते है। आप कई रातें उसके साथ बिताती हैं और आखिर में आप उसके साथ शादी करना चाहती है।” “तब वह महिला चाहती है कि पुरुष अपनी पत्नी से तलाक ले ले, लेकिन वह कहता है कि ऐसा करना आसान नहीं है, क्योंकि प्रॉपर्टी, बैंक अकाउंट वगैरह का मसला है।”

“महिला निराश हो जाती है और उसे छोड़ने के बारे में सोचने लगती है।” नीना सलाह देती हैं, “लिहाजा ऐसे मामलों में न पड़ें। मैंने ये सब किया है और बहुत परेशानी झेली है, इसलिए ऐसा करने से मना कर रही हूँ।” नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विलियम रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में रही हैं, उनकी एक बेटी मसाबा गुप्ता है। बाद में, नीना ने विवेक मेहरा से शादी कर ली। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...