आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालको गुरुवार को एक बड़ा झटका लगा. दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने PWD स्कैम में केजरीवाल के साढ़ू के बेटे विनय बंसल को गिरफ्तार कर लिया. न्यूज एजेंसी ANI ने इस बारे में जानकारी दी. बताया जा रहा है कि एसीबी ने यह गिरफ्तारी मई 10 सुबह की.
दरअसल, एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पिछले साल जून माह में लोक निर्माण विभाग (PWD) में घोटाले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की थी. इनमें से एक एफआईआर में केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र बंसल की कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन्स का भी नाम है. केजरीवाल के साढू सुरेंद्र बंसल पर PWD में फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे, लेकिन बीते साल ही उनकी मौत हो गई थी.
इस कथित घोटाले में आरोप है कि केजरीवाल के साढू की कंपनी ने सड़क और सीवर के ठेकों में अनियमितताएं की. कंपनी ने फ़र्ज़ी बिल लगाकर सरकार को 10 करोड़ का चूना लगाया. इस सिलसिले में 24 मई को एसीबी ने 10 करोड़ रुपये के पीडब्ल्यूडी घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के निवास पर छापा मारा था. एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि यह छापेमारी बंसल के निवास व एजेंसी की जांच के दायरे में आए प्रमोटरों के दो अन्य कार्यालयों पर की गई. छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं ने कई दस्तावेज जब्त किए थे.
दिल्ली की अदालत को एसीबी ने भी उस वक्त बताया था कि उसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य के खिलाफ कथित पीडब्ल्यूडी घोटाला मामले में दर्ज शिकायत पर तीन एफआइआर दर्ज की हैं. इसके साथ ही अदालत ने एसीबी को शिकायकर्ता पर खतरे का नए सिरे से आकलन करने का निर्देश दिया था. एसीबी ने कोर्ट को बताया कि उसने इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कई दस्तावेजों को जब्त किया था.

Comments