दिल्ली वालों ने केजरीवाल और उनके विधायकों को वोट देने से पहले सोचा होगा कि ये लोग दिल्ली में रूककर काम करेंगे और पांच साल तन मन से सेवा करेंगे, लेकिन राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया और अपने इलाके को विधायक रहित कर दिया।
आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैंने अपना इस्तीफा गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भेज दिया।"
आप ने पंजाब के लांबी विधासभा क्षेत्र से जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है, जहां से पंजाब के मुख्यमंत्री बादल पांच बार से विधायक हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा।
जरनैल सिंह पिछले कई महीने से राज्य में आप के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। वह फरवरी 2015 में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे।
आखिर आआप दिल्ली में सुचारू रूप से स्थापित होने और सत्ताधीन होने पर जनता समस्याओं को हल करने की बजाए कभी इस डाल तो कभी उस डाल उछल-कूद मचा रखी है। दिल्ली बेहाल हो रही है, उसकी किसी विधायक से लेकर मुख्यमंन्त्री केजरीवाल को लेशमात्र भी चिन्ता नहीं। सड़कें टूटी पड़ी हैं , सीवर बह रहे हैं आदि आदि। दूसरे यह कि केजरीवाल खुद भी दिल्ली छोड़ पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, क्योंकि जितने अधिकार के अतिरिक्त अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हैं वह दिल्ली मुख्यमंत्री के पास नहीं।
Comments