Skip to main content

पुलवामा हमले पर फारूक अब्दुल्ला बोले पाकिस्तानी बोली

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला अक्‍सर अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार‍ फिर उन्‍होंने ऐसा ही बयान दिया है। उन्‍होंने पुलवामा आतंकी हमले और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि 'मिशन शक्ति' का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेकां नेता ने एंटी-सैटलाइट मिसाइल के विकास का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को दिया।
Related image
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए फारूक अब्‍दुल्‍ला ने सवालिया लहजे में कहा, 'कितने सिपाही हिन्दुस्तान के नहीं शहीद हुए छत्तीसगढ़ में? क्या मोदी जी कभी वहां गए उनपे फूल चढ़ाने के लिए, उनके परिवारों से हमदर्दी जताने के लिए? या जितने सिपाह‍ियों की जान यहां गई, उनके लिए कुछ कहा। मगर वे 40 लोग CRPF के शहीद हो गए, उसका भी मुझे शक है...।'
फारूक अब्दुल्ला यहीं नहीं रुके, उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत द्वारा एंटी-सैटलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के वक्‍त को लेकर भी सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा, 'वह मिसाइल जो सैटलाइट को मारने के लिए छोड़ा गया, उसे मनमोहन सिंह ने तैयार कराया था, लेकिन उन्‍होंने इसका ऐलान नहीं किया था...आज जब चुनाव है, यह दिखाने के लिए कि 'हनुमान जी तशरीफ लाए हैं' बस बटन को दबा दिया गया।'
उन्‍होंने इस दौरान 27 फरवरी को बडगाम के पास भारतीय वायुसेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश होने का मसला भी उठाया, जिसमें 6 जवान शहीद हो गए। उन्‍होंने व्‍यंग्‍यात्‍मक लहजे में कहा, 'एक बटन गलत भी दब गया और हेलिकॉप्‍टर गिर, जिसमें हमारे 6 जवान शहीद हो गए और एक बेचारा आदमी जो नीचे गाना सुन रहा था, वह भी उसमें दब गया।'

Embedded video

Farooq Abdullah, NC: Kitne sipahi Hindustan ke shaheed huye Chhattisgarh mein? Kya kabhi Modi ji vahan gaye unpe phool chadhane ke liye?........magar vo 40 log CRPF ke shaheed ho gaye, uska bhi mujhe shak hai.
Embedded video

F Abdullah: Vo missile jo usne satellite ko maarne ke liye chhoda, vo Manmohan Singh ne taiyaar karaya tha...Aaj election tha,dikhane ke liye 'hanuman ji tashreef laye hain' usne button dabaya, 1 button galat dab gaya aur helicopter gir gaya, humare 6 jawan shaheed ho gaye
इस हादसे के सटीक कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। भारतीय वायुसेना के हेल‍िकॉप्‍टर को अब तक इसका ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर) नहीं मिला है। एमआई 17 हेलिकॉप्‍टर अपने रूटीन मिशन पर था। इसने उसी वक्‍त उड़ान भरी थी, जब पाकिस्‍तानी एयरफोर्स ने भारतीय वायु क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय वायुसेना की मुस्‍तैदी से पाकिस्‍तान की यह कोशिश नाकाम हो गई।
अवलोकन करें:-

इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बा

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...