Skip to main content

महिला कार्यकर्ता आत्महत्या मामले में आप एमएलए शरद चौहान गिरफ्तार

sharad-chauhan, शरद चौहान दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विधायक शरद चौहान पर आम आदमी पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिये उकसाने और आरोपी को संरक्षण देने का आरोप है। विदित हो कि आम आदमी पार्टी की सोनी नामक महिला कार्यकर्ता ने विधायक और उसके खास कार्यकर्ता पर आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया था।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक शरद चौहान के खासम-खास रहे रमेश भारद्वाज पर सोनी ने आरोप लगाया था कि वो उसका यौन-शोषण करना चाहता था, वो उसे लगातार परेशान कर रहा है, विधायक का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से वो उसका कुछ नहीं कर पा रही थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया। सोनी के परिजनों को आरोप है कि विधायक का संरक्षण होने की वजह से रमेश भारद्वाज ज्यादा परेशान करता था।
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शरद चौहान से कई बार पूछताछ की, आज पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अब शरद चौहान को भी पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। मालूम हो कि शरद चौहान दिल्ली के नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
आप की पीड़ित महिला कार्यकर्ता सोनी ने आत्महत्या से पहले जो बयान दिया था, उसका वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, इस वीडियो में वो आप के आला नेताओं पर मदद ना करने का आरोप लगा रही हैं, उन्होने आत्महत्या की वजह रमेश भारद्वाज पर यौन शोषण और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद जमानत मिल जाना बताया है, उसने कहा कि उसके बाद दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)