https://youtu.be/KdmUduwZbxU इस वायरल वीडियो में सपा प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा यूपी पुलिस को धमकाती हुई दिखाई और सुनाई दे रही हैं।
New Delhi, Aug 04 : बुलंदशहर हाइवे पर हुए गैंगरेप के बाद जहां यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, तो ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद लगता है कि पुलिस तो काम करना चाहती है लेकिन उसे काम करने दिया नहीं जाता, इस वीडियो को देखने के बाद मामला कुछ और ही लगता है।
दरअसल इस वायरल वीडियो में सपा प्रत्याशी यूपी पुलिस को धमकाती हुई दिखाई और सुनाई दे रही हैं। इसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा एक ट्रैफिक पुलिस वाले से उलझती नजर आ रही है, दरअसल दीपमाला ने नो पार्किग में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाले ने उठवा लिया, कार उठाये जाने के बाद दीपमाला कुशवाहा गुस्से में तमतमा गई, उन्होने ट्रैफिक पुलिस वाले को कहा कि तुम्हें पता है मैं कौन हूं ?, तुमने मेरी कार कैसे उठाई।
सपा प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा ने ट्रैफिक पुलिस वाले को बीच सड़क पर जमकर खरी-खोटी सुनाई, इतना ही नहीं रिकॉर्डिग करने पर भी उसे धमकाया, उन्होने कहा कि जान-बूझकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। वो लगातार पुलिस वाले को धमकाती रही, अपने पद और पावर का धौंस दिखाती रही, साथ ही पुलिसकर्मी के काम को गुंडागर्दी बताती रही, जबकि इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा किसी भी तरह का गलत व्यवहार दिखाई या फिर सुनाई नहीं दे रहा है।
Comments