Skip to main content

केजरीवाल के विधायक करतार सिंह तंवर के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा

AAP MLA, करतार सिंह तंवरदिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर मुसीबतों की छापेमारी हुई है, छत्तरपुर से आप विधायक करतार सिंह तंवर के घर-ऑफिस और फॉर्म हाउस पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इनकम टैक्स के अधिकारियों ने विधायक के घर पर छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में 11 जगहों पर आयकर विभाग की टीम सर्च कर रही है, इसमें 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं, विधायक करतार सिंह तंवर से आयकर विभाग के अधिकारी उनके आवास पर ही पूछताछ कर रही हैं, जबकि बाकी दस स्थानों पर अलग-अलग टीम कागजात और बाकी जरुरी चीजें खंगालने में जुटी हुई है। मालूम हो कि तंवर की 20 कंपनियां है जो की जांच के दायरे में है।

अपने ही विभाग के अधिकारी से बदसलूकी के आरोप में घिरे मंत्री सत्येन्द्र जैन ने छापेमारी को लेकर केन्द्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होने कहा कि आईबी, सीबीआई, ईडी सबको हमारे पीछे लगाया हुआ है, मेरा उनसे निवेदन है कि कुछ लोगों को भर्ती कर लें, इस काम के लिये। उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में रेप, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही है, लेकिन एफआईआर आसानी से दर्ज नहीं होती, एक ही तरीका है कि आप नेता लिख दीजिए, तुरंत एफआईआर और तुरंत गिरफ्तारी होगी।
सत्येन्द्र जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार गुजरात मॉडल दिल्ली को नहीं बल्कि देश को दिखा रहे हैं, जो आवाज उठेगी, उसे दबा दिया जाएगा, जो ये गुजरात में करते थे, अब दिल्ली में करने की कोशिश कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक दिलीप पांडेय ने ट्विटर पर छापेमारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है., उन्होने भी इस छापेमारी के लिये प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...