Skip to main content

त्रिपुरा में खिलेगा कमल, ढह जाएगा 25 साल पुराना लाल किला

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी तीनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। जहां एक ओर त्रिपुरा में कांग्रेस को भारी नुकसान नजर आ रहा है वहीं बीजेपी की झंडा लहराता रहा है। दूसरी ओर मेघालय भी कांग्रेस के ‘हाथ’ से छूटता नजर आ रहा है। हालांकि यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखा रहा। इस वजह से ऐसे में यहां गठबंधन की सरकार बन सकती है।

एग्जिट पोल: त्रिपुरा में बीजेपी का शून्य से शिखर तक का सफर पूरा 

उत्तर पूर्व के त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय और नगालैंड में मंगलवार (27 फरवरी) को मतदान हुए थे, जबकि त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव हुए थे। नगालैंड में एक कैंडिडेट के निर्विरोध चुन लिए जाने और त्रिपुरा, मेघालय में एक-एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के चलते तीनों ही राज्यों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ है।
त्रिपुरा में- 
एग्जिक पोल के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा में 35 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। इन आकंड़ों के मुताबिक त्रिपुरा में यह बीजेपी की अच्छी जीत होगी। वहीं यह सीपीएम के लिए करारी शिक्सत भी हो सकती है, क्योंकि त्रिपुरा में 25 साल से सीपीएम की सरकार थी। न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक यहीं पहली बार बीजेपी, आईपीएफटी की मदद से सरकार बना सकती है। अनुमान है कि बीजेपी और आईपीएफटी के गठजोड़ को 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सीपीएम का ग्राफ 50 सीटों से गिरकर 14-23 के बीच रह सकता है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को इससे कहीं ज्यादा 45-50 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं लेफ्ट को महज 9-10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
चारीलम में 12 मार्च को होगा चुनाव 

त्रिपुरा में 18 फरवरी को 60 निर्वाचन क्षेत्रों में 59 क्षेत्रों में चुनाव हुए थे. चारीलम निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार के निधन के बाद 12 मार्च को चुनाव होंगे. सोमवार 26 फरवरी को त्रिपुरा के 6 मतदान केन्द्रों पर दोबारा चुनाव कराए गए. इन पोलिंग बूथों पर सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) ने चुनाव आयोग पर निष्पक्ष चुनाव नहीं करने का आरोप लगाया था. इसके बाद इन क्षेत्रों में दोबारा चुनाव कराने की घोषणा करते हुए चुनाव पैनल ने कहा था कि यह देखा गया कि मतदाताओं की संख्या चार मतदान केंद्रों में मिले मतों की संख्या से मेल नहीं खा रही थी जिसके बाद इन क्षेत्रों में दोबारा चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया.
एक्जिट पोल्स के आंकड़े-
एक्सिस माई इंडिया-न्यूज 24
BJP+IPFT- 45-50
लेफ्ट फ्रंट- 9-10

न्यूज एक्स
बीजेपी गठबंधन- 35-45
लेफ्ट फ्रंट- 14-23
कांग्रेस- 0

सीवोटर
BJP- 24-32
लेफ्ट फ्रंट- 26-34
कांग्रेस- 0-2

नगालैंड में-
एग्जिट पोल में बीजेपी नागालैंड में भी बाजी मारती नजर आ रही है। नेफ्यू रियो की अगुवाई वाले एनडीपीपी के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया है। Axis MyIndia और News24 के एग्जिट पोल के मुताबिक, नगालैंड में बीजेपी और एनपीएफ के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। जहां बीजेपी प्लस को 27 से 32 सीटे मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस को 2 और एनपीएफ को 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं।
एक्जिट पोल्स के आंकड़े
न्यूज एक्स
BJP गठबंधन- 27-32
कांग्रेस- 0-2
NPF- 20-25

सीवोटर
BJP गठबंधन- 25-31
कांग्रेस- 0-4
NPF- 19-25

मेघालय में-
त्रिपुरा और नागालैंड के बाद मेघालय में भी बीजेपी फायदे में दिख रही है। Axis MyIndia के एग्जिट पोल के मुताबिक, मेघालय में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 30, कांग्रेस को 20, एनसीपी को 2, पीडीएफ को 3 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं। Newsx के एग्जिट पोल में बीजेपी को 8-12 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस को 13-17 और एनपीपी को 23-27 सीटें मिलने की संभावना है।
एक्जिट पोल्स के आंकड़े
एक्सिस माई इंडिया-न्यूज 24
BJP- 30
कांग्रेस- 20
PDF- 3
NCP- 2
अन्य- 4

न्यूज एक्स
BJP- 8-12
कांग्रेस- 13-17
NPP- 23-27

सीवोटर
BJP- 4-8
कांग्रेस- 13-19
NPP- 17-23

नगालैंड में 75 और मेघालय में 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान शाम चार बजे संपन्न हो गया, लेकिन इसके बाद भी मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े देखे गए, जिससे चुनाव प्रतिशत और बढ़ेगा। वहीं, त्रिपुरा में 90 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...