गया जिले से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर खबर आ रही है. पुलिस ने नशे के कारोबार के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं में एक वार्ड पार्षद भी है. गिरफ्तार वार्ड पार्षद कांग्रेस से जुड़ी हुई है और वह गया जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष भी है.
नशे के कारोबार के आरोप में गिरफ्तारी
बिहार पुलिस की एक स्पेशल टीम ने नशे के कारोबार के आरोप में गया कि वार्ड पार्षद लाछो देवी को गिरफ्तार किया है. महिला वार्ड पार्षद लाछो देवी के साथ उसकी दो बहनों मालती देवी और गुड़िया देवी को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों महिलाओं की गिरफ्तारी गया शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत खुरखुरा मोहल्ला से हुई है. गया की वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने तीन महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
नशे के कारोबार का बड़ा नेटवर्क
अब तक की मिल रही जानकारियों के मुताबिक पुलिस की एक स्पेशल टीम को यह सूचना मिली थी कि गया शहर में ड्रग्स तथा नशीले पदार्थों के व्यापार का एक बहुत बड़ा रैकेट संचालित हो रहा है. इस सूचना के मिलने के बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम पूरे नेटवर्क पर नजर रख रही थी. पक्की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर महिला वार्ड पार्षद लाछो देवी को गिरफ्तार कर लिया. लाछो देवी के साथ उसकी दो बहनें भी पुलिस की हिरासत में है. पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है.
बड़े नेटवर्क से जुड़ी है महिलाएं
पुलिस वैसे तो आधिकारिक तौर पर कुछ बताने से इनकार कर रही है लेकिन अब तक की जानकारियों के मुताबिक गिरफ्तार महिलाओं का संपर्क नशीले पदार्थों के कारोबार को संचालित करने वाले एक बड़े नेटवर्क से है. मामले को पुलिस काफी गोपनीय तरीके से हैंडल कर रही है. पुलिस की माने तो अभी कई सुराग मिल सकते हैं. महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष है वार्ड पार्षद
गिरफ्तार महिला लाछो देवी गया नगर निगम से वार्ड संख्या तीन की पार्षद है.वह महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी है. कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष लाछो देवी की गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए भी एक बड़ा झटका है.
गिरफ्तार महिला लाछो देवी गया नगर निगम से वार्ड संख्या तीन की पार्षद है.वह महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी है. कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष लाछो देवी की गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए भी एक बड़ा झटका है.
राहुल गांधी ने शराबबंदी पर साधा था निशाना
गया जिला की महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लाछो देवी की गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए भी एक बुरी खबर है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले बिहार में शराबबंदी को लेकर जमकर निशाना साधा था. मुजफ्फरपुर हादसे के आरोपी मनोज बैठा की गिरफ्तारी नहीं होने तथा उस गाड़ी के चालक के शराब पीने को लेकर राहुल गांधी ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर तंज कसा था. अब उनकी पार्टी के ही एक जिलाध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ता के नशीले कारोबार के व्यापार में गिरफ्तारी से निश्चित तौर पर कांग्रेस के विरोधी दल इसे मुद्दा बनाएंगे.
Comments