दिल्ली में 7 रेस कोर्स रोड पर पीएम मोदी रहते हैं। अब ये इतिहास की बात हो गया है। एनडीएमसी की बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया।
भारत के प्रधानमंत्री के घर का पता बदल दिया गया है। 7 रेस कोर्स रोड अब इतिहास की बात हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस का एलान किया। उन्होंने कहा कि 7 रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है। पीएम मोदी का आवास रहेगा रेसकोर्स रोड पर ही लेकिन अब उसका पता बदल दिया गया है। रेसकोर्स रोड का नाम बदलने के लिए एनडीएमसी की तरफ से प्रस्ताव आया था। एनडीएमसी ने कुछ नाम भी सुझाए थे। जिनमें से कहा जा रहा था कि एकात्म मार्ग लगभग फाइनल हो गया है। लेकिन एनडीएमसी की बैठक में लोक कल्याण मार्ग चुना गया। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कई प्रस्तावों के बाद लोक कल्याण मार्ग पर सबकी सहमति बनी थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
पीएम मोदी के आधिकारिक निवास 7 रेस कोर्स रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव पिछले काफी दिनों से चल रहा था। ये जानकारी भी थी कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी एनडीएमसी की बैठक में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर एकात्म मार्ग रखने का प्रस्ताव रखेंगी। एकात्म मार्ग नाम रखने के पीछे मीनाक्षी लेखी ने अपने तर्क दिए थे। उन्होने कहा था कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती पर एकात्म के विचार को जनता तक पहुंचाने के लिए ये नाम चुना था। उन्होने कहा कि एकात्म के विचार को ध्यान में रखते हुए रेसकोर्स रोड का नाम एकात्म मार्ग रखने पर विचार किया था। मीनाक्षी लेखी ने बताया कि पीएम मोदी का आवास जिस रेसकोर्स रोड पर है उसका नाम भारतीय संस्कृति से मेल नहीं खाता है। एकात्म नाम के जरिए हर प्रधानमंत्री को समाज के आखिरी व्यक्ति की याद रहेगी।
बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने प्रस्ताव में कनॉट प्लेस का नाम राजीव चौक और कनॉट प्लेस के सर्कल का नाम इंदिरा चौक रखने का भी जिक्र किया था। फिलहाल अब से प्रधानमंत्री के आवास का पता बदल गया है। खबरें ये भी है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस नए नाम से खुश हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री देश के हर नागरिक की चिंता करते हैं लिहााजा जिस सड़क पर बने घर में वो रहते हैं उसके लिए लोक कल्याण मार्ग से अच्छा नाम हो ही नहीं सकता है। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने रकाब गंज का नाम बदलने का भी प्रस्ताव दिया था। उन्होने रकाब गंज का नाम गुरू गोबिंद सिंह चौक करने का प्रस्ताव दिया है। फिलहाल अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
एनडीएमसी की बैठक में रेसकोर्स रोड का नाम बदल दिया गया है। अब प्रधानमंत्री मोदी के घर का नया पता होगा 7 लोक कल्याण मार्ग। बता दें कि भारतीय राजनीति में नाम बदलने की पुरानी परंपरा रही है। शहरों और सड़कों के नाम को बदला जाता रहा है। बॉम्बे मुंबई हो गया, मद्रास चेन्नई हो गया, कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया। हाल ही में पश्चिम बंगाल राज्य का ही नाम बदला गया है। उसे अब केवल बंगाल के नाम से जाना जाता है। वहीं सड़कों के नाम भी कई बार बदले गए हैं। हाल ही में दिल्ली में औरंगजेब रोड का नाम बदला गया था। इसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था। हालांकि नाम बदलने के मुद्दे पर सियासत भी होती रही है। जैसे पंजाब और हरियाणा के बीच चंटीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम को बदलने के मुद्दे पर सियासत जारी है।
Race Course road in Delhi renamed to Lok Kalyan Marg
There were some suggestions in NDMC meeting, but consensus was that Race course road be now called Lok Kalyan Marg: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/zm4m3IOgTg


Comments