आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को एटमी जंग की धमकी दी है। पाकिस्तान के विदेश मन्त्री ख्वाजा आसिफ ने यह धमकी दी है। हालांकि, उन्होंने बहाना इंडियन आर्मी चीफ के बयान का लिया। आसिफ ने कहा- भारत हमें एटमी जंग की धमकी दे रहा है। अगर ऐसा होता है तो हम उसकी गलतफहमी दूर कर देंगे। आसिफ के बाद पाकिस्तान आर्मी का भी बयान आया। उसने भी धमकी देने वाला अंदाज ही अख्तियार किया। बता दें कि शुक्रवार को इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि अगर पाकिस्तान एटमी हमले के बारे में सोचता भी है तो उसका माकूल जवाब देने की हमारी पूरी तैयारी है।
गैरजिम्मेदाराना बयान
- ख्वाजा आसिफ ने एक ट्वीट में कहा- भारत के आर्मी चीफ का बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है। यह इस पोस्ट को शोभा नहीं देता। भारत एटमी हमले के बारे में सोच रहा है और उसके लिए न्योता दे रहा है। अगर वो ऐसा सोच रहे हैं तो हम भी इसके लिए तैयार हैं। उनकी गलतफहमियों को दूर कर दिया जाएगा।
- आसिफ के बाद पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री का भी बयान आया। उन्होंने कहा- भारत के आर्मी चीफ ने हमें एटमी हमले की धमकी दी है। पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती ना करे भारत। हम खुद की हिफाजत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

क्या कहा था रावत ने?
- शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा था- इंडियन फोर्स पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी का जवाब देने के लिए तैयार है। अगर सरकार परमिशन दे तो हम बॉर्डर पार कर किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।
- "हम पाकिस्तान के झूठ का जवाब देंगे। अगर पाकिस्तान के साथ सामना हुआ और हमें कोई टास्क दिया गया तो उसे पूरा किया जाएगा।''
- "मैं ये नहीं कह रहा कि हम केवल इसलिए बॉर्डर क्रॉस नहीं करेंगे क्योंकि पाक के पास एटमी हथियार हैं। हम उनके न्यूक्लियर वेपंस को लेकर कहे जा रहे झूठ को उजागर करना चाहते हैं।''
- आर्मी चीफ से सवाल किया गया था कि क्या इस बात की संभावना है कि बॉर्डर पर चल रहे तनाव को लेकर पाक एटमी हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है?
- रावत ने कहा कि हम भारत और अमेरिकी फौज में मेल-जोल बढ़ाने वाले मिलिट्री अफसरों के अप्वाइंटमेंट पर विचार कर रहे हैं।

पाक आर्मी आतंकियों को सपोर्ट करने की कीमत समझे
- रावत ने कहा था, "जम्मू-कश्मीर में मौजूद सिक्युरिटी फोर्सेस पाक के सीजफायर वॉयलेशन का मजबूती से जवाब दे रही हैं। हमारा मकसद पाक को ये समझाना है कि आतंकी गुटों को मदद देने के क्या नुकसान हैं?''
- "पाक में मौजूद आतंकी कभी न कभी खत्म होने वाली चीज हैं। हम पाकिस्तान आर्मी की उन चौकियों को निशाना बना रहे हैं तो भारत में आतंकियों के दाखिल होने के वक्त उन्हें कवर फायर देती हैं। हम चाहते हैं कि पाक आर्मी को भी दर्द महसूस हो।''
- "अगर पाक आर्मी दर्द महसूस नहीं करेगी तो वह लगातार आतंकियों को हमारे यहां भेजेगी। लिहाजा हम कार्रवाई करते हुए आतंकियों की सुरक्षा करने वाली पाक पोस्ट्स को निशाना बनाएंगे। जवाबी कार्रवाई में पाक में भारत की तुलना में 3-4 गुना ज्यादा लोग मारे जाते हैं।''
- "2016 में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आर्मी साउथ कश्मीर में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन पर फोकस कर रही थी, लेकिन अब इसका सेंटर नॉर्थ कश्मीर होगा।''
पहले भी कई बार पाकिस्तान अपने पास एटमी बम की धमकी दे चूका है। पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ स्पष्ट रूप से कह भी चुके कि "पाकिस्तान ने नुक्लेअर शब्बे रात के लिए नहीं बनाए हैं।" वैसे पूर्व में यह भी आशंका व्यक्त की गयी थी कि पाकिस्तान के nuclear सुरक्षित नहीं है, कभी भी आतंकवादियों के हाथ लग सकते हैं। इतना ही नहीं, यह भी कुछ वर्ष पूर्व चर्चा थी कि पाकिस्तान वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान ने एटम बम बनाने की टेकनिक ईरान से साझा करने के कारण आतंकवादियों के हाथ लग सकती है। इन सन्दर्भों का संज्ञान लेने पर पाकिस्तान द्वारा एटम बम की धमकी कोई नयी नहीं है।

Comments