आर.बी.एल.निगम
कहावत है कि "गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गए", मुकुल रॉय जब तक ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ रहे, घोटाले पीछा नहीं छोड़ रहे थे, भाजपा में आए ही थे कि महिला ने पुलिस में उनके विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। दूसरे यह कि यहाँ पर अंग्रेजी भाषा के 3W (Wine, Woman & Wealth) में से 2W भी चरितार्थ हो रहे हैं। वैसे भी राजनीती में कोई किसी का मित्र नहीं होता, कब कौन शूल बन जाए कुछ नहीं पता। मुकुल ममता को मात देने भाजपा में आए तो विरोधी भी उनसे कम नहीं। जनता में मुकुल को प्रभावहीन बनाने जो शतरंज की चाल चली है, देखते हैं कौन किसको मात देता है। अभी तक विरोधी भाजपा पर तंज कस रहे थे, कि "क्या भाजपा में आते ही मुकुल के सारे पाप पवित्र हो गए" अभी इस तीर का ज़ख्म भरा भी नहीं था कि एक और तीर आ गया। अभी तो शुरुआत है, आगे देखिए और कितने आरोप लगते हैं।
कहावत है कि "गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गए", मुकुल रॉय जब तक ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ रहे, घोटाले पीछा नहीं छोड़ रहे थे, भाजपा में आए ही थे कि महिला ने पुलिस में उनके विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। दूसरे यह कि यहाँ पर अंग्रेजी भाषा के 3W (Wine, Woman & Wealth) में से 2W भी चरितार्थ हो रहे हैं। वैसे भी राजनीती में कोई किसी का मित्र नहीं होता, कब कौन शूल बन जाए कुछ नहीं पता। मुकुल ममता को मात देने भाजपा में आए तो विरोधी भी उनसे कम नहीं। जनता में मुकुल को प्रभावहीन बनाने जो शतरंज की चाल चली है, देखते हैं कौन किसको मात देता है। अभी तक विरोधी भाजपा पर तंज कस रहे थे, कि "क्या भाजपा में आते ही मुकुल के सारे पाप पवित्र हो गए" अभी इस तीर का ज़ख्म भरा भी नहीं था कि एक और तीर आ गया। अभी तो शुरुआत है, आगे देखिए और कितने आरोप लगते हैं।
माकपा से निलंबित सांसद ऋतोब्रतो बनर्जी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती नम्रता दत्त ने को बीजेपी नेता मुकुल रॉय सहित चार लोगों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं में मामला दर्ज कराया है. जदन लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है, उनमें मुकुल रॉय के साथ ऋतोब्रतो बनर्जी, दुर्वा मजुमदार और अर्चना मजुमदार का नाम शामिल है. नम्रता दत्त का आरोप है कि मुकुल रॉय ने इस मामले में ऋतोब्रतो बनर्जी को बचाने का काम किया है. वह ऋतोब्रतो बनर्जी की मदद कर रहे हैं. नम्रता ने मीडिया को बताया कि उसे ऋतोब्रतो बनर्जी फोन पर धमकाते हैं और कहते हैं कि तेरे बैंक खाते में आठ लाख रुपये डाल दिये हैं अब मामला उठा ले. दुर्वा सेन और अर्चना मजुमदार पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है.
मुकुल रॉय ने दी सफाई
तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मुकुल ऱॉय ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उस युवती को न तो जानते हैं और ना ही उससे कभी मिले हैं, फिर बात करने का सवाल ही नहीं उठता. पश्चिम बंगाल में पुलिस की सरकार चल रही है. राज्य सरकार मुझसे डर गयी है. वह जानती है कि मैं दौड़ने लगा तो क्या होगा.
गौरतलब है कि माकपा के निलंबित राज्य़सभा सांसद ऋतोब्रतो बनर्जी पर नम्रता दत्त ने शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. साथ ही मुकुल राय की एक सहयोगी युवती अर्चना मजुमदार पर कांड को दबाने का आरोप लगाया गया है. नम्रता ने आरोप लगाया है कि अर्चना फोन कर इस मामले में समझौता करने के लिये दबाव बना रही है. इस आरोप के आधार पर ही सीआईडी ने अर्चना मजुमदार को तलब भी किया था.
सीएम और पीएम से शिकायत की गयी है
नम्रता दत्त ने आरोप लगाया था कि शादी का प्रलोभन देकर ऋतोब्रतो ने उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये. अब वे शादी करने से इंकार कर रहे हैं. उस युवती ने पुलिस में सबूत के साथ अपने और ऋतोब्रतो के संबंधों के बारे में शिकायत की है. साथ ही सोशल मीडिया में दोनों के बीच के अंतरंग पल के चित्रों को भी वायरल किया. खुद के साथ हुई नाइंसाफी और शरीरिक शोषण की लिखित शिकायत राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की है.
मुकुल राय की करीबी है अर्चना
अर्चना मजुमदार का कहना है कि ऋतोब्रतो मामले में उसने किसी को फोन नहीं किया है, बल्कि बालूरघाट की युवती ने ही उन्हें फोन किया था. उन्होंने इस मामले में किसी तरह से कोई हस्तक्षेप नहीं किया है. ना ही मामले को दबाने को लेकर कोई दबाव बनाया है. अर्चना का कहना है कि मुकुल राय की करीबी होने के कारण उन्हें टार्गेट बनाया जा रहा है. इस घटना को लेकर राजनीति की जा रही है.राज्यसभा सांसद ऋतोब्रतो बनर्जी पर लगा रेप का आरोप
एक दौर था जब पश्चिम बंगाल में राजनीति और राजनेता अपनी शुचिता और सादगी के लिए देश भर में जाने जाते थे. वक्त बदला तो शारदा और नारदा में राजनेताओं पर आर्थिक अपराध के आरोप लगे. घपले घोटाले के आरोपों से शर्मसार पश्चिम बंगाल की राजनीति पर एक और बदनुमा दाग लगा है. इस बार एक युवती ने माकपा के राज्यसभा सांसद ऋतोब्रतो बनर्जी पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. साथ ही युवती ने इस घटना को दबा देने के लिये ऋतोब्रतो पर अच्छी खासी रकम देने की शिकायत भी की है.
एक युवती ने माकपा से निष्कासित राज्यसभा सांसद ऋतब्रत बनर्जी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी कुछ महिलाओं ने माकपा राज्य मुख्यालय जाकर ऋतब्रत के खिलाफ शिकायत की थी। उन्हें पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।
नम्रता दत्त नाम की एक युवती ने एक के बाद एक चार ट्वीट कर कहा कि शादी का झांसा देकर ऋतब्रत ने अपने साउथ एवेन्यू स्थित फ्लैट में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गए। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ 19 बार सांसद ने शारीरिक संबंध बनाए हैं। साथ ही उसे इस बारे में मुंह नहीं खोलने की धमकी भी दी। बाद में ऋतब्रत ने उसे ढाई लाख रुपये भी दिए और मुंह बंद रखने के लिए 50 लाख रुपये देने का लालच दिया।
युवती ने कहा कि 15 अक्टूबर, 2015 को ऋतब्रत ने उससे शादी का वायदा किया था इसलिए वह उनके साथ घुल मिल गई और शारीरिक संबंध के लिए भी राजी हो गई, लेकिन बाद में उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने कहा है कि ऋतब्रत के सांसद होने के कारण किसी थाने में उनके खिलाफ वह शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। अब न्याय के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी गुहार लगाएंगी और थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराएंगी। युवती ने यह भी दावा किया है कि ऋतब्रत के जिस महंगी घड़ी पहनने पर विवाद पैदा हुआ था, वह उसके द्वारा उन्हें उपहार में दिया गया था।
क्या है मामला
आई वाज रेप्ड बाई ऋतोब्रतो बनर्जी, मेंबर आफ पार्लियामेंट, सन आफ प्रियभूषण बनर्जी एंड अर्चना बनर्जी. बालूरघाट थाने में इसी शिकायती पत्र के साथ मंगलवार को एक युवती नम्रता दत्त ने ऋतोब्रतो बनर्जी पर शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. मंगलवार को बालूरघाट के कवितीर्थ इलाके की रहने वाली नम्रता अपनी विधवा मां के साथ बालूरघाट थाने पहुंची और राज्यसभा के इस सांसद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी.
ट्वीटर के जरीये 2016 में पहली बार हुई मुलाकात
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि ऋतोब्रतो के साथ ट्वीटर के माध्यम से मई 2016 में पहली बार मुलाकात हुई थी. उस समय ऋतोब्रतो बेंगलुरू में थे. काफी दिनों तक ट्वीटर पर संपर्क में रहने के बाद दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गयी थीं.
दिल्ली बुलाकर बनाया था शारीरिक संबंध
युवती का आरोप है कि राज्यसभा सांसद ने उसे शादी का प्रलोभन दिया था. साथ ही विमान से उसे दिल्ली भी बुलाया था. दिल्ली के 104 नंबर साउथ एवेन्यू के अपने निवास पर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. साफ्टवेयर इंजीनियर नम्रता दत्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि दिसंबर 2016 में जब वह रोजगार की तलाश में नीदरलैंड चली गयी थी, तब ऋतोब्रतो उसके नीदरलैंड के ठिकाने पर पहुंचे थे और वहां कई दिन रूके थे. युवती का आरोप है कि ऋतोब्रतों ने बालूरघाट में उसके पैतृक निवास पर पहुंचकर मां से मुलाकात कर शादी की भी बात कही थी.
ऋतोब्रतो की गर्लफेंड ने दी थी जान से मारने की धमकी
बाद में जब युवती ने राज्यसभा सांसद से शादी करने के लिये दबाव बनाना शुरू किया तो वे बहाना बनाकार टालने लगे. युवती का आरोप है कि ऋतोब्रतो की एक गर्लफ्रेंड दुर्बासेन ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी है.
सांसद का आरोप ब्लैकमेल कर रही है युवती
लेकिन इसके पहले पिछले छह अक्टूबर को सांसद ऋतोब्रतो बनर्जी ने कोलकाता पुलिस के गरफा थाने में युवती नम्रता के खिलाफ लिखित शिकायत कर, उस पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.
रेप पीड़िता ने अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य भी दिये हैं
राज्यसभा सांसद ऋतोब्रतो पर शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की ने अपने आरोप के समर्थन में साक्ष्य भी दिया है. बांग्ला अखबार ए बेला के अनुसार बलात्कार की शिकार लड़की ने सांसद का आपत्तिजनक वीडियो अपने आरोप के समर्थन में पेश किया है. कहा जा रहा है कि वीडियो इतना अश्लील है कि उसे दिखाया नही जा सकता है. 18 सेकंड के एक वीडियो में सांसद पीड़िता को फ्लाईंग किस देते नजर आ रहे हैं. पीड़िता ने सांसद पर यह भी आरोप लगाया है कि वो सेक्स के लिए दो बार में 475000 हजार रूपये दे चुका है. अपने बात की पुष्टि के लिए युवती ने बैंक पासबुक का कॉपी भी मीडिया को दिया है.





Comments