Skip to main content

वीके सिंह ने कर दिखाया, आसमान में गूंजा ‘भारत माता की जय’

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह वास्तविक जीवन के हीरो बनते जा रहे हैं, आज उनकी अगुवाई में हिंसाग्रस्त सूडान से 500 भारतीयों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर लिया गया, वीके सिंह का यह दूसरा अभियान है, इससे पहले उनकी अगुवाई में करीब 4 हजार भारतीयों को यमन से एयरलिफ्ट किया गया था।
vk-singh-completed-mishan-sankat-mochan-600-indians-evacuatedबता दें कि आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे सूडान से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए विदेश राज्य मंत्री VK Singh के नेतृत्व में चलाए गए अभियान ‘संकटमोचन’ के तहत भेजे गए भारतीय वायु सेना के दो C-17 ग्लोब मास्टर्स विमान ने सूडान से उड़ान भर ली है और दोनों विमान शुक्रवार को भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दोनों विमान पहले तिरुवनंतपुरम जाएंगे, फिर वहां से दिल्ली आएंगे।
आज जब सभी यात्री विमान में बैठ गए और विमान ने उड़ान भर ली तो भारतीय ख़ुशी में भारत माता की जय के नारे लगाने लगे, पूरा आसमान ही भारत माता की जय से गूँज गया, वीके सिंह ने सभी लोगों की खरियत पूछी और उनकी हिम्मत बढ़ाई, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हम पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे उसके बाद दिल्ली जाएंगे, आप लोगों के लिए भारत सरकार ने रेलवे टिकेट की भी व्यवस्था की है ताकि आपको घर जाने में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह विमान युद्ध में हथियारों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, आप लोगों के लिए एयरफोर्स ने कुर्सियां लगाई हैं, अगर आपको कोई असुविधा हो तो सह लेना।https://www.facebook.com/generalvksingh/videos/902029043260269/
उड़ान भरने के बाद वीके सिंह ने ट्वीट किया, अगर टीम में रहकर काम किया जाय तो सभी काम मुमकिन हो जाते हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का धन्यवाद दिया।
वी. के. सिंह गुरुवार को विदेश मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अमर सिन्हा और संयुक्त सचिव सतबीर सिंह के साथ दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा पहुंचे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया, “सूडान से भारतीयों को निकालने की योजना स्थानीय अधिकारियों के साथ और दक्षिण सूडान में मौजूद भारतीय शांतिदूतों के सहयोग से बेहद सतर्कता के साथ तैयार की गई है।”

विकास ने बताया कि वी. के. सिंह ने गुरुवार को दक्षिण सूडान पहुंचते ही वहां के विदेश मंत्री डेंग अलोर कुओल और उप राष्ट्रपति जेम्स वानी इग्गा से मुलाकात की।
स्वरूप के अनुसार, दक्षिण सूडान से पहला विमान गुरुवार की आधी रात 1.0 बजे स्वदेश के लिए रवाना होगा।
उन्होंने बताया, “दोनों विमान पहले युगांडा में एंटेबे जाएंगे, जहां ईंधन लेंगे और तीन घंटे रुकेंगे। एंटेबे से दोनों विमान फिर भारत के लिए उड़ान भरेंगे और शुक्रवार को पहले तिरुवनंतपुरम में उतरेंगे, जहां से वे दिल्ली आएंगे।”
दक्षिणी सूडान में तकरीबन 600 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 450 नागरिक राजधानी जुबा में ही हैं। हालांकि 600 भारतीय नागरिकों में से सिर्फ 300 लोगों ने स्वदेश वापसी की इच्छा जाहिर की है।
स्वरूप ने बताया कि पूरा अभियान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की देखरेख में संचालित हो रहा है। सुषमा ने दक्षिणी सूडान में स्थिति पर नजर रखने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्य बल का गठन किया है।
दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति साल्वा कीर ने सोमवार शाम को सरकारी बलों और उपराष्ट्रपति रीक मचार के प्रति निष्ठावान सुरक्षाबलों के बीच कई दिनों से चल रही भारी गोलीबारी के बाद संघर्षविराम के आदेश दिए थे।
सूचना मंत्री माइकल माकुए ने टेलीविजन भाषण में कहा कि राष्ट्रपति कीर ने सभी कमांडरों को संघर्षविराम, अपने सुरक्षा बलों को नियंत्रित करने और नागरिकों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
संघर्षविराम सोमवार शाम छह बजे से प्रभावी हुआ।
दक्षिणी सूडान में ताजा हिंसा सात जुलाई को जुबा में किर के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के कारण शुरू हुई। गोलीबारी के समय किर अपने आवास पर माचार के साथ बैठक कर रहे थे।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, संघर्ष के कारण दक्षिणी सूडान में अब तक 36,000 लोग अपने घर छोड़कर भागने पर मजबूर हुए हैं।
दक्षिणी सूडान में स्थित विभिन्न देशों के दूतावास और मदद संस्थाएं संघर्ष शुरू होने के बाद से अपने-अपने कर्मचारियों को सूडान से बाहर निकालने में लगी हुई हैं।
समाचार चैनल फॉक्स न्यूज पर बुधवार को प्रसारित खबर के अनुसार, अफ्रीका में मौजूद अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने जुबा में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए 40 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...