Skip to main content

दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी के केजरीवाल ने दिए आदेश, नहीं ली एलजी से मंजूरी

Related image
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
दिल्ली सरकार के अधिकारों को ले कर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केजरीवाल सरकार ने राशन की होम डिलीवरी योजना को शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। इस योजना को शुरू करने के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी भी नहीं ली गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जुलाई 6 को खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह राशन उपभोक्ताओं को राशन की होम डिलीवरी करने की व्यवस्था करे। वहीं उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस योजना की प्रगति के संबंध में उन्हें रोज रिपोर्ट दें। इस संबंध में इस संबंध में उन्होने ट्विट के जरिए आम लोगों को भी जानकारी दी। 
उपराज्यपाल ने आपत्ति जताई थी 
इस योजना को ले कर उपराज्यपाल ने पहले भी आपत्ति जताई थी. 6 मार्च को कैबिनट से हरी झंडी मिलने के बाद भी इस याजना की फाइल राजनिवास में पड़ी हुई है। इस योजना के लिए उपराज्यपाल ने अब तक स्वीकृति नहीं दी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री की ओर बना उपराज्यपाल की अनुमति के इस योजना को शुरू करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस योजना को ले कर फिर विवाद की स्थिति बन सकती है. 
Approved Doorstep Delivery of Rations. Over ruled all objections to the proposal. Directed Food Dept to start its implementation immediately.
कालाबाजारी पर लगाम के लिए शुरू की गई थी योजना 
दिल्ली सरकार की ओर से राशन की होम डिलिवरी की योजना शुरू करने के पीछे तर्क दिया गया था कि जिन लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराया जाता है उन तक पहुंच नहीं पाता. बिचौलिए बीच में ही राशन पर हाथ साफ कर लेते हैं. ऐसे में सरकार ने आम लोगों के घर तक राशन पहुंचाने की योजना बनाई थी. दिल्ली के राशन उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से राशन की होम डिलीवरी करने की दिल्ली सरकार की योजना को पहली बार मार्च महीने में कैबिनेट ने हरी झंडी दी थी. वहीं इस मौके पर घोषणा की गई थी कि आम उपभोक्ताओं के लिए राशन पाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं रहेगी. दिल्ली के कई इलाकों से शिकायतें आई थी कि आधार कार्ड न होने से राशन नहीं मिल पा रहा है. इसके बाद यह निर्णय लिया गया. 
क्‍या है योजना 
दिल्ली सरकार की ओर से जब इस इस योजना की घोषणा की गई तो कहा गया कि आम उपभोक्ताओं का राशन बिचौलिए चोरी कर लेते हैं. ऐसे में सरकार ऐसी योजना ला रही है कि जिसके तहत गेहूं, आटा व चावल पैकेट में मिलेगा, इससे मिलावट की गुंजाइश नहीं होगी। राशन की डिलीवरी करने वाला, उपभोक्ता के घर समय ले कर राशन पहुंचाने जाएगा. लेकिन इस योजना पर उपराज्यपाल ने कई तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाते हुए रोक लगा दी थी.

'वो दिन दूर नहीं जब केजरीवाल जेल पहुंचेंगे'--मनोज तिवारी 

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वपूर्ण डोर स्टेप डिलीवरी योजना को लागू करने के लिए जून 6 को अपने अधिकारियों को निर्देश जारी कर तत्काल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 
जिसको लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अब अपने अनुसार बना लिया है और अपने हिसाब से संविधान चलाना चाहते है। डोर स्टेप योजना में कई खामियां हैं, जिसे लेकर उपराज्यपाल ने रोक लगायी थी। 
तिवारी ने कहा कि केजरीवाल टीवी को देखकर फैसले ले रहे हैं और यदि ऐसे ही फैसले लिए गये तो वो दिन दूर नहीं जब केजरीवाल जेल पहुंचेंगे। 
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि संविधान के अनुसार दिल्ली सरकार की कैबिनेट कोई फैसले लेती हैं तो उपराज्यपाल उसे मानेंगे ही। लेकिन केजरीवाल ने संविधान शब्द हटा दिया और अब अपनी मनमानी चला रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा गया है कि अराजकता बर्दाश्त नहीं, संसद का कानून सर्वोच्च है और पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता। 
तिवारी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल खुद नौकरशाह रहें हैं और उन्हें कानून पढ़कर फैसले लेने चाहिए लेकिन केजरीवाल फैसले को पढ़कर कार्य नहीं कर रहें हैं और टीवी को देखकर फैसले ले रहे हैं।
तिवारी ने यह भी कहा है कि डोर स्टेप योजना के तहत प्राईवेट कंपनी को बढ़ावा मिलेगा। राशन वितरण प्रणाली में पहले भी केजरीवाल सरकार पर स्कूटर से राशन पहुंचाने के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
Image result for केजरीवाल फोटो
क्या भाजपा सत्ता में आने पर केजरीवाल को जेल भेज पाएगी?
दिल्ली विधान सभा चुनावों के दिनों में हर जलसे में केजरीवाल जनता को तत्कालीन मुख्यमन्त्री शीला दीक्षित के विरुद्ध 370 सबूत दिखाते फिरते थे, क्या हुआ? कुछ नहीं, क्यों कथनी और करनी में बहुत अन्तर होता है। सत्ता में आने पर क्या कार्यवाही हुई? ठीक उसी भाँति दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी का केजरीवाल को जेल होने की गीदड़ धमकी प्रतीत होती है। बल्कि ऐसा लगता है, जैसे छोटे बच्चों में जब किसी बात को लेकर मन-मुटाव होता है, जब बच्चे एक-दूसरे को डराने के लिए कहते हैं कि "देख मेरी बात मान ले, नहीं तो घर तेरी शिकायत कर दूंगा।" होता क्या है, कोई बच्चा किसी के घर जाकर एक शब्द भी नहीं बोलता। ठीक उसी तरह केजरीवाल-शीला दीक्षित-मनोज तिवारी की स्थिति है। जिस तरह केजरीवाल ने तत्कालीन के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की, वैसे ही यदि भाजपा या कांग्रेस सत्ता में आने पर केजरीवाल के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने वाले। 
Related image
अगर कोई नागरिक ऐसे करे, क्या होती कार्यवाही? वैसे तो जनता  पर
कोई कार्यवाही नहीं होती। फ़ौरन नेताओं के फोन पहुँच जाते हैं।  केवल वही
गिरफ्त में आते हैं, जो तुरन्त नेताओं तक  नहीं पहुँचते। 
भाजपा और कांग्रेस को विरोध करना केजरीवाल पार्टी से सीखना चाहिए। जो अपनी अनुचित माँग को भी जनता में उचित मँगवाने के लिए शोर मचाते हैं, धरना देते हैं। भाजपा बस बहुत से बहुत आधा किलोमीटर तक प्रदर्शन कर कागज के शेर बन रही है। प्रदर्शन भी ऐसा जनता को पता ही नहीं। जिस कारण जनता के दिलो-दिमाग में भाजपा का विरोध शून्य हो रहा है। और केजरीवाल प्रभावी हो रहे हैं। यह कटु सत्य है, जिसे भाजपा को समझना होगा। क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल द्वारा इतने अनैतिक काम हुए हैं, जिन पर भाजपा इस सरकार के विरुद्ध बहुत जबरदस्त माहौल बना सकती थी, लेकिन प्रदर्शन होता है यानि "जंगल में मोर नाचा किसने देखा", ऐसे प्रदर्शन से क्या फायदा। प्रदर्शन रामलीला मैदान से, राजघाट से, फ़िरोज़शाह कोटला से या शांतिवन से केजरीवाल निवास अथवा कार्यालय तक हो। जनता को ज्ञात हो, कि कोई राजनीतिक दल किसी सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध कुछ कर रही है, जनता के हित में कुछ कर रही हैं।  
अवलोकन करें :--· 
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार हाल ही में देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन को मिली सफलता से अब 2...

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी को ज्ञापन देती कार्यकर्ता अन्ना आन्दोलन से उपजी केजरीवाल एन्ड कम्पनी पर दिल्ली की जनता ने अ...

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी यानी AAP में महिलाओं के शोषण क.....

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. हाइ...
     
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा 1000 इलेक्टिक बसें खरीदने के प्रस्...
20 विधायकों की सदस्यता क्या हुआ? राशन कार्ड बनाने वालों का क्या हुआ? और भी अन्य विधायकों के विरुद्ध क्या हुआ? कहावत है "you show me the man, I will show you the rule(s)" जो नेताओं पर शत-प्रतिशत सटीक बैठती हैं। चलते रहते हैं केस, और नेताजी अपनी नेतागिरी करते रहते हैं। काश ! यही अपराध किसी आम नागरिक ने किए होते, उसका जीना हराम हो जाता। जनता भी मुर्ख है, जो राशन कार्ड बनाने वालों के आगे-पीछे चक्कर लगाती रहती है। जनता आज भी भ्रष्टाचार झेल रही है।  

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...