Skip to main content

दिल्ली: मोदी को रोकने के लिए 2019 में साथ आएंगे केजरीवाल और कांग्रेस

केजरीवाल और अजय माकन
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
हाल ही में देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन को मिली सफलता से अब 2019 के लिए नए सियासी समीकरण बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। विपक्षी दलों के इस गठबंधन में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी संभावनाएं नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों दलों की तरफ से कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं  जिसमें इस बात को बल मिलता है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव में दोनों पार्टियां दिल्ली में गठबंधन कर सकती हैं।
राजनीतिज्ञ विश्लेषक तो नहीं, परन्तु इतना जरूर कहा जा सकता है, कि उपचुनाव और आम चुनाव में धरती और आकाश जितना अन्तर होता है। इसलिए उपचुनावों में हुए भरत-मिलाप को भरत-मिलाप समझने के भ्रम में न रहे तो कहीं उचित होगा। 
सेवा निर्वित होने उपरान्त एक हिन्दी पाक्षिक को सम्पादित करते आमुख कथा "कांग्रेस के गर्भ से निकली आप" के लेखन करने पर केजरीवाल के विरुद्ध कुछ न लिखने पर फ़ोन पर धमकी मिलने के जवाब में पुनः आमुख कथा लिखी "कांग्रेस और आप का Positive DNA" साथ में पाक्षिक के प्रथम पृष्ठ पर मोबाइल नंबर देते हुए एक बॉक्स आइटम भी प्रकाशित किया। इतनी बार इन दोनों पार्टियों की गुप्त मन्त्रायें जगजाहिर होने के बाबजूद नसमझ जनता इस गुप्त-भरत मिलाप को समझने में नाकाम रही। अब इसे कांग्रेस का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि जिस पार्टी को मोदी लहर को रोकने चुनावी अखाड़े में उतारा, सबसे ज्यादा कांग्रेस को नुकसान उसी ने ही पहुँचाया। और अब अपने अस्तित्व को बचाने उसी पार्टी की शरण लेने की कवायद शुरू हो चुकी है।  
अवलोकन करें:--
लगभग दो वर्ष एक हिन्दी पाक्षिक का सम्पादन करते शीर्षक “कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का Positive DNA” पर अमुख कथा लिखी थी। जि.....
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.PE
दरअसल हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की थी तो आप के पूर्व दिल्ली प्रदेश के संयोजक दिलीप पांडे ने साफ किया था कि कि कांग्रेस के नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। एक खबर के साथ केजरीवाल ने ट्ववीट कर लिखा था, 'लोग डॉ. मनमोहन सिंह जैसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री को मिस कर रहे हैं। पीएम तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।'
People missing an educated PM like Dr Manmohan Singh

Its dawning on people now -“PM तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।” https://www.wsj.com/articles/rupees-fall-points-to-uncertain-future-for-investment-in-india-1527664566 …
You may now apologise to @KapilSibal, @PawanKhera & @SheilaDikshit or rope in @PChidambaram_IN or praise Dr ManmohanSingh

But you are the one-along with team Anna and backed by BJP, had spread lies and canard against the Congress leaders & brought Modi to power

Where is Lokpal pic.twitter.com/iTH0U81IrZ
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
वहीं आप नेता दिलीप पांडे ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के एक ट्वीट को कोट करते हुए लिखा था, 'अजय माकन जी! कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता 'आम आदमी पार्टी' के संपर्क में हैं, और वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा साथ/सहयोग चाहते हैं, और दिल्ली में हमसे वे एक सीट मांग रहें हैं।'
हालांकि, माकन के ट्वीट पर पांडे द्वारा जो जवाब दिया गया है उससे लगता है कि अभी स्थिति साफ नहीं है। दरअसल इन अटकलों को तब और भी बल मिला जब शुक्रवार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ पांच के लिए ही अपने प्रभारियों की घोषणा की। ऐसी चर्चाएं हैं कि ये दो सीटें आप ने कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं।
.@ajaymaken जी! कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता 'आम आदमी पार्टी' के संपर्क में हैं, और वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा साथ/सहयोग चाहते हैं, और दिल्ली में हमसे वे एक सीट मांग रहें हैं. https://twitter.com/ajaymaken/status/1002461314969751553 …
अजय माकन का कहना है कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से गिर रही है इसलिए वह इस तरह की बात कर रही है। वहीं एक टीवी चैनल से बात करत हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि आप के साथ इस तरह का गठबंधन संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी पार्टी पांच साल पहले आई पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।
नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर आप और कांग्रेस के बीच पिछले महीने बात हुई थी लेकिन तब कांग्रेस ने इससे इंकार कर दिया था। अखबार के मुताबिक, पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है और दोनों पार्टियों में पिछले काफी समय से गठबंधन की बातें हो रही हैं, जो सीटों के बंटवारे की लड़ाई की वजह से सामने आ गई है। नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस हर कदम उठाने के लिए तैयार है जबकि कई गठबंधन की स्थिति में कई कांग्रेस नेताओ को अपने राजनीतिक भविष्य पर संकट मंडराता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
आप ने 5 प्रभारी नियु‍क्‍त किए, 2 पर नामों की घोषणा बाकी
इस बीच, आप ने दिल्‍ली में 5 लोकसभा सीटों पर 5 प्रभारी नियुक्‍त किए हैं लेकिन पश्चिम और नई दिल्‍ली सीट पर अभी नामों की घोषणा नहीं की है. इससे लगता है कि आप दो सीट कांग्रेस को देने को राजी है, जिसे लेकर दोनों दलों के उच्‍च स्‍तर पर बात चल रही है.
कांग्रेस की आज वह स्थिति हो गयी है कि "हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी लेकर डूबेंगे।" हकीकत यह है कि मोदी को सत्ता से हटाने के लिए हर कदम उठाने को तैयार कांग्रेस अपने-आपको धरातल में जाते देख, छोटी-छोटी पार्टियों के आगे घुटने टेक रही है। क्या कांग्रेस को 2019 में 40 से भी कम सीटें मिलने की आशा है?   

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...