Skip to main content

AAP की महिला नेता का आरोप, मेरा ही नहीं, 51 महिलाओं का हुआ यौन शोषण

Image result for aam aadmi party punjabदिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी यानी AAP में महिलाओं के शोषण के आरोप लगते जा रहे हैं। दिन-ब-दिन आरोपों की ये फेहरिस्‍त लंबी होती जा रही है। दिल्‍ली के बिजवासन से AAP विधायक देवेंद्र सेहरावत के बाद अब पंजाब की ही एक और महिला नेता ने अपने बयान से सनसनी फैला दी है। इस महिला नेता का आरोप है कि पार्टी के भीतर ना सिर्फ उनका यौन शोषण किया गया बल्कि 51 और महिलाओं को हवस का शिकार बनाया गया।
दिल्ली में दामिनी एवं नितऱोज़ होते बलात्कारों पर अरविन्द केजरीवाल कहते थे कि "जिस महिला मुख्यमन्त्री के राज में इतने बलात्कार हो रहे हों, उसे सत्ता में रहने का हक़ नहीं।" लेकिन क्या शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री पद से हटने उपरान्त क्या महिलाओं पर उत्पीडन समस्या में कमताई हुई है। बल्कि पहले से कहीं अधिक बढ़ गयी हैं। क्योंकि अब इस पार्टी के अन्दर ही महिलाओं का शोषण हो रहा है। हैरान करने वाली उत्पीडन खबरें पंजाब से आ रही हैं, जहाँ इस पार्टी ने सत्ता के लिए लड़ाई लड़नी है। इस पार्टी के सत्ता में आने उपरांत पंजाब महिला का क्या हाल होगा?  केजरीवालजी कल तक तो शीला दीक्षित से त्यागपत्र मांग रहे थे, अब खुद क्यों नहीं देता त्यागपत्र? 
aap, पंजाब
Image result for aam aadmi party punjab sangrurपंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलों का अंत होता नहीं दिख रहा है, सुच्चा सिंह छोटेपुर को संयोजक के पद से हटाने के बाद शुरू हुआ बगावत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टिंग को हथियार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब खुद अपनों के स्टिंग से हैरान है। संगरूर में पार्टी के वॉलंटियर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। दूसरे अर्थों में यह भी कहा जा सकता है "गाँव बसा नहीं लुटेरे पहले आ गए", तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। 
Image result for aam aadmi party punjab sangrurमजे की बात यह है कि महिला उत्पीडन के समाचार कहीं ओर से नहीं, बल्कि पार्टी के अन्दर से आ रही हैं।आम आदमी पार्टी (AAP) की फिरोजपुर जिले की पूर्व कन्वीनर और स्टेट कमेटी मेंबर ने आरोप लगाया है कि उनके समेत पार्टी की 52 महिला नेता और कार्यकर्ताओं के साथ AAP नेताओं ने यौन शोषण किया है। उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत उन्होंने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखकर भी की थी।  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पंजाब में टिकटों के बंटवारे को लेकर महिलाओं के सेक्शुअल हरैसमेंट व अन्य प्रकार से परेशान किए जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां ने अखबारों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार आ रही खबरों के आधार पर इसे अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए संज्ञान लिया है।

punjab aap, पंजाबवहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पंजाब में टिकटों के बंटवारे को लेकर महिलाओं के सेक्शुअल हरैसमेंट व अन्य प्रकार से परेशान किए जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पंजाब महिला आयोग ने आम आदमी पार्टी पर लग रहे आरोपों पर संज्ञान लिया है, तो दिल्ली महिला आयोग का रवैया थोड़ा अलग दिखाई दे रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने पार्टी नेता आशुतोष की संदीप के बचाव वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि मैं आशुतोष के विचारों से सहमत नही हूं लेकिन यह भी है कि महेश शर्मा को स्कर्ट वाले कॉमेंट के लिए आज तक क्यों नहीं तलब किया गया। आजम खान बुलंदशहर के मामले में क्यों नहीं तलब नही किया गया? इन मुद्दों पर राजनीति नही करनी चाहिए। आशुतोष को डिफेंड नहीं कर रही हूं। उन्होंने बिल्कुल गलत कहा। आशुतोष ने जो लिखा वो अशोभनिय है।
Image result for aam aadmi party punjab sangrur
बता दें कि आशुतोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देकर संदीप कुमार का बचाव किया था।
Image result for aam aadmi party punjab sangrurसंगरूर जिले के सुनम के रवींदर सिंह और दूसरे कार्यकर्ताओं ने टिकट के बदले पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वॉलंटियर्स ने महिलाओं के शोषण, टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगाए हैं। समाचार वेब पोर्टल इंडिया संवाद में छपी खबर के मुताबिक राज्य के आप कार्यकर्ताओं में दिल्ली के नेताओं को लेकर काफी गुस्सा है। इन कार्यकर्ताओं ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को समर्थन देते हुए कहा कि उनके पास कुछ नेताओं के खिलाफ ऑडियो स्टिंग भी है। आप कार्यकर्ता रविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी के उम्मीदवार अमन अरोड़ा जिन्होने 6 महीने पहले पार्टी ज्वाइन की थी। वो पैसे के गबन के मामलों में लिप्त हैं। अमन अरोड़ा के मजीठिया से भी संबंध हैं।
Image result for aam aadmi party punjab women wingहालांकि कुछ मीडिया चैनल और समाचार पत्रों ने आरोप लगाने वाली इस महिला नेता का नाम जाहिर कर दिया है कि लेकिन, हम इस महिला की पहचान को उजागर नहीं कर सकते हैं। बस इतना बता सकते हैं इतने गंभीर आरोप लगाने वाली महिला आम आदमी पार्टी की स्‍टेट कमेटी की मेंबर हैं और पंजाब में एक जिले की पूर्व कन्‍वीनर भी रह चुकी हैं। महिला नेता का आरोप है कि उन्‍होंने इस संबंध में पार्टी हाईकमान को चिट्ठी लिखकर शिकायत भी की थी।
Image result for aam aadmi party punjab women wingलेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का कहना है कि वो भी नेताओं के यौन शोषण की शिकार हुई है। उसके अलावा 51 और ऐसी महिलाएं हैं जिन्‍हें शिकार बनाया गया है। उधर, पंजाब राज्‍य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस के DGP को इस संबंध में एक खत लिखा है। राज्‍य महिला आयोग ने DGP को निर्देश दिए हैं कि वो आम आदमी पार्टी के भीतर टिकट के नाम पर हो रहे महिलाओं के साथ सेक्‍शुअल हरैसमेंट के आरोपों की जांच करें।
राज्‍य महिला आयोग की अध्‍यक्ष परमजीत कौर लांडरा ने मीडिया रिपोर्टस का हवाला लेते हुए इस पर स्‍वत: संज्ञान लिया था। उन्‍होंने बताया कि ये मामला बेहद गंभीर है जिसकी जांच के लिए DGP को कहा गया है। जाहिर हैं इस तरह के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी यानी AAP लगातार सवालों में घिरती जा रही है। हालांकि कुछ मामलों में पार्टी के नेताओं का तर्क है कि उन्‍हें जबरन बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
रविंदर सिंह ने मांग की है कि दिल्ली से पंजाब भेजे गए नेताओं को वापस बुलाया जाए। ये नेता पार्टी के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं बरनाला और सुनम में पार्टी के ऑब्जर्वर विजय चौहान के खिलाफ तो कार्यकर्ताओं ने घर में काम करने वाली महिला का यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके पास उस घटना से संबंधित ऑडियो स्टिंग है। जिसमें एक बिचौलिया मामले को सेटल करने की बात करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो टेप में महिला चौहान पर बलात्कार का आरोप लगा रही है।
कार्यकर्ताओं के मुताबिक उस ऑडियो टेप में आप नेता राजवंत सिंह घुली पीड़िता से बात कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता रविंदर सिंह का दावा है कि ये घटना संजय सिंह के संज्ञान में भी है। उन्होने पीड़िता को एक लाख रूपए देकर शांत करवाया है। इसीलिए पीड़िता सामने नहीं आ रही है। राज्य में जो घटनाक्रम चल रहा है वो आम आदमी पार्टी के लिए कहीं से भी शुभ संकेत नहीं दे रहा है। सुच्चा सिंह छोटेपुर के बाद से तो जैसे बगावत का बिगुल बज उठा है। आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। संगरूर के आप कार्यकर्ताओं ने जो आरोप लगाए हैं वो बेहद गंभीर हैं। जाहिर है कि आप की राह लगातार मुश्किल होती जा रही है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...