Skip to main content

क्या, नवाज़ शरीफ की उल्टी गिनती का श्रीगणेश?

लगता है पाकिस्तान प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ के ग्रह अच्छे नहीं चल रहे। अभी कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान को मुँह की खाने के बाद, अब पनामा पेपर्स मुद्दे ने रंग लाना शुरू कर नवाज़ शरीफ़ को घोर संकट में डाल दिया है। माना जा रहा है कि नवाज़ की उल्टी गिनती का श्रीगणेश हो चूका है।  
पाकिस्तानी वकीलों ने शनिवार (20 मई) को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल्टीमेटम दिया कि अगर वह पनामा पेपर्स मामले में सात दिनों में सत्ता नहीं छोड़ते तो वे उनके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और लाहौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आज इस रूख का एलान किया। दोनों बार एसोसिएशन की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों बार एसोसिएशन का मानना है कि पनामा पेपर्स मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अब अपने पद बने नहीं रहना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि पनामा मामले ने इस बात का स्पष्ट संकेत दिया है कि शरीफ और उनके बच्चों ने वित्तीय अनियिमताएं और भ्रष्टचार किए तथा जांच के लिए जेआईटी का गठन किया गया है। पनामा गेट मामले में प्रधानमंत्री और उनके परिवार को धनशोधन और भ्रष्टाचार का आरोपी बनाया गया है। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संयुक्त जांच टीम का गठन कर दिया है और पीएम नवाज शरीफ और उनके दोनों बेटों को इस टीम के सामने जांच के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है।

नवाज शरीफ ने कहा- मैं हार गया, मैं भारत के PM से नहीं जीत सकता

मामले की शुरूआत तीन नवंबर को हुई थी और न्यायालय ने 23 फरवरी को कार्यवाही पूरी करने से पहले 35 सुनवाई की थीं। यह मामला लंदन में शरीफ के परिवार की कथित अवैध संपत्तियों के बारे में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान और अन्य की कई एक जैसी याचिकाओं पर आधारित है। ये संपत्तियां तब सामने आई थीं जब लीक दस्तावेजों के एक संग्रह पनामा पेपर्स में दिखाया गया कि उनका प्रबंधन शरीफ के परिवार के मालिकाना हक वाली विदेशी कंपनियां करती थीं। याचिकाओं में न्यायालय से अपील की गई है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण 67 वर्षीय शरीफ को अनुच्छेद 62 और 63 के तहत अयोग्य करार दिया जाए।
कुलभूषण जाधव पर नवाज़ शरीफ की फिक्सिंग -- इमरान खान 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान ने कुलभूषण जाधव मामले पर कहा है कि ये नवाज शरीफ की फिक्सिंग है।
इमरान ने ये भी कहा कि पनामा पेपर लीक मामले में नवाज के खिलाफ जांच कर रही ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम (JIT) को नवाज के भारत में बिजनेस इंट्रेस्ट्स की भी जांच करनी चाहिए।

बता दें कि जाधव को पाकिस्तान ने भारत का जासूस बताते हुए पिछले साल गिरफ्तार किया था। मार्च में जाधव को पाक मिलिट्री कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। इस पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यानी ICJ ने फिलहाल रोक लगा दी है। 
एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में इमरान ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने जब भारत के पीएम के तौर पर शपथ ली तो उन्होंने नवाज शरीफ को भी बुलाया। शरीफ मोदी से तो मिले लेकिन हुर्रियत के नेताओं से मुलाकात नहीं की। 
लगता है मामला पहले भी फिक्स था और अब भी फिक्स ही है।” “अब शरीफ कह रहे हैं कि जाधव का मामला हमारे हाथ में नहीं है बल्कि ICJ के हाथ में है। वो भारत से नहीं जीत सकते।  शरीफ पहला राउंड तो हार ही चुके हैं। जाधव की सजा पर रोक तो तभी लग गई थी जब भारतीय कारोबारी सज्जन जिंदल से मिलने आए थे।”
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक, इमरान ने शरीफ पर नया और गंभीर आरोप लगाया। पनामा पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए इमरान ने कहा, “इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की बनाई JIT कर रही है। इस टीम को ये भी जांच करनी चाहिए कि आखिर शरीफ के भारत में क्या बिजनेस इंट्रेस्ट्स हैं। शरीफ जनता की कमाई को उसी तरह लूट रहे हैं जैसे कभी ईस्ट इंडिया कंपनी ने लूटा था।
नवाज ने की भारत से सीक्रेट डील: विपक्ष 
जाधव मामले में आईसीजे के ऑर्डर के बाद अपोजिशन नवाज सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ यानी पीटीआई के नेता शफकत महमूद ने गुरुवार को कहा था- इंडियन स्टील किंग सज्जन जिंदल से शरीफ ने क्या बात की? उनके बीच क्या सीक्रेट डील हुई? नवाज संसद में आकर सच्चाई बताएं। 
महमूद ने कहा- सरकार ने ऐसा वकील क्यों हायर किया जो ब्रिटेन में रहता है और जो लंदन क्वींस काउंसल जो कतर में है, उसकी वकालत करता है और जिसने कभी इंटरनेशनल कोर्ट का मुंह भी नहीं देखा था। इसका मतलब साफ है कि जिंदल और शरीफ के बीच कोई डील हुई थी।
ICJ के फैसले से कोई हैरानी नहीं : 
- एक और अपोजिशन लीडर शिरीन मजारी ने कहा था, हमें ICJ में मात मिली, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। सरकार ने जानबूझकर वही किया जो भारत चाहता था। इस खेल की शुरुआत तभी हो गई थी, जब सज्जन जिंदल नवाज से मिलने पाकिस्तान आए थे। सच्चाई तो ये है कि पाकिस्तान की लीगल टीम वहां भारत की मदद करने गई थी। हमने एक अनाड़ी को ICJ भेज दिया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...