Skip to main content

कितना शरीफ है पाकिस्तान, शरीफ साहब

कुलभूषण पर सुषमा की चेतावनी के बाद शरीफ ने दी धमकी, कहा पाक सेना किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए है तैयारभारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में वहां के मिलिट्री ट्रिब्यूनल कोर्ट की तरफ से सुनाई गई मौत की सज़ा के बाद दोनों देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है। 
इसी मसले को लेकर पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि यदि कुलभूषण जाधव को फांसी दी गई तो द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर पड़ेगा, और इसके साथ ही पाक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
टाइम्स ऑफ इंडिया, की खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्री के बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अप्रैल 11 को भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाक कि सेना किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार और सक्षम है। 
आपको बता दें कि पाक प्रधानमंत्री शरीफ का यह बयान कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में दी गई फांसी की सजा के एक दिन बाद आया है। शरीफ ने आगे कहा कि पाक एक शांति प्रिय देश है। लेकिन, उसे कमजोर आंकने की कोशिश कभी नहीं करना चाहिए। 
वहीं इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि जाधव के खिलाफ जासूसी का कोई भी सबूत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं है। जबकि, लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि जाधव को भारत सरकार इंसाफ दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।
जासूसी के आरोप में मार्च 2016 में गिरफ्तार भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने इस्लामाबाद के खिलाफ युद्ध छेड़ने और जासूसी के आरोप में सोमवार को मौत की सज़ा सुनाई है। भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि बिना कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए। 
अगर जाधव को फांसी की सज़ा दी जाती है तो यह सुनियोजित हत्या होगी। जानिये कुलभूषण जाधव से जुड़ी बड़ी बातें- 1-विदेश सचिव एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को जवाब तलब करने के बाद डिमार्शे जारी करते हुए कहा कि कुलभूषण जाधव को जिस जासूसी के आरोप में बिना किसी पुख्ता सबूत के फांसी की सज़ा सुनाई गई है वह हास्यास्पद है। विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में लिखे डिमार्शे में कहा कि अगर बिना किसी कानून और न्यायिक प्रक्रिया के भारतीय नागरिक को फांसी की सज़ा दी जाती है तो भारत की जनता और यहां की सरकार इसे सुनियोजित हत्या मानेगी।
2-पाकिस्तान ने सोमवार को कहा था कि कुलभूषण जाधव को इस्लामाबाद के खिलाफ युद्ध छेड़ने और जासूस के आरोप में फांसी की सज़ा दी गई है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई सेंटर- द इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेंशस (आईएसपीआर) ने कहा कि फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल में यह सज़ा सुनाई गई जिसकी पुष्टि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने किया।
3-आईएसपीआर ने कहा कि जाधव ने मजिस्ट्रेट के सामने यह माना है कि उसे भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की तरफ से इस्लाबाद के खिलाफ योजना बनाने, जासूस करने और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने और वहां अस्थिरता फैलाने का काम दिया गया था।
4-इस साल मार्च महीने में इस्लामाबाद ने जाधव का प्रत्यर्पण करने से इनकार करते हुए कहा था कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अपने पुराने बयान से पलटते हुए सरताज अजीज ने कहा था कि सरकार इस्लामाबाद के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के चलते उस पर मुकदमा चलाने जा रही है। भारत ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि था कि ऐसी पाकिस्तान से उम्मीद की जाती है कि वह अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करेगा और हिरासत में जाधव की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।
5-पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने एक रिपोर्ट में कहा था कि कुलभूषण जाधव के जासूस होने के आरोप में सरकार के पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पायी। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ ऐसे बयान ही थे कि वह भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। डोजियर में जो चीजें रखी गई है वह पर्याप्त नहीं है। अब यह संबंधित अथॉरिटिज के ऊपर है कि कब तक इस बारे में ज्यादा जानकारी उस एजेंट के खिलाफ दे पाते हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...