Skip to main content

बॉलीवुड किसी की बपौती नहीं, कंगना रनौत की सफलता से जलते हैं सब: शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan Sinha praises Kangana Ranaut for giving tough ...Sushant Singh Rajput Death Kangana Ranaut on Emotional ...सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर जारी बहस के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि कंगना से बॉलीवुड में बहुत से लोग जलते हैं। उन्हें लगता है कि बिना किसी का एहसान लिए कंगना इतनी सफल कैसे हुई।
पूर्व सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना को ‘महिलाओं का धर्मेन्द्र’ भी बताया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कंगना का साथ देते रहे हैं और आने वाले समय में भी ऐसा ही करेंगे। उन्हें ऐसा महसूस होता है कि जितने भी लोग कंगना के खिलाफ़ बोलते हैं वह उससे इर्ष्या की भावना रखते हैं। 

उन्होंने कहा, “मैंने देखा है जितने भी लोग कंगना का विरोध करते हैं, कहीं न कहीं उन्हें इस बात से द्वेष है कि आखिर उनके एहसान और मर्ज़ी के बिना कंगना ने इतना कुछ हासिल कैसे किया है। बॉलीवुड के किसी भी गुट का हिस्सा न बनने के बावजूद कंगना ने इतना बड़ा पायदान कैसे हासिल किया। कुल मिला कंगना का विरोध करने वाले उसकी बहादुरी और सफलता से परेशान हो चुके हैं और जलते हैं।”
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा फ़िल्मी दुनिया में ऐसे तमाम कलाकार हैं जो छोटे शहरों से आते हैं। उनका सपना होता है कि मुंबई में अपना नाम बनाएँ, कुछ बड़ा हासिल करें। इस सूची में हर बड़ा नाम आता है, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे कलाकार भी छोटे शहरों से आते हैं। इनमें से कोई भी बहुत बड़े शहर से नहीं आया है। 
फिर कंगना का ज़िक्र करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, वह खुद उत्तर भारत के एक सामान्य शहर से आती हैं। उनके मुताबिक़ कंगना ने अपने जीवन में बहुत परेशानियों का सामना किया है। इतना कुछ झेलने और देखने के बाद वह इस पायदान पर पहुँची हैं। फिलहाल वह जो कुछ भी कर रही हैं, बहुत अच्छा कर रही हों चाहे वह फ़िल्मी दुनिया हो या असल दुनिया। यही वजह है कि कंगना बॉलीवुड में ‘महिलाओं की धर्मेन्द्र’ हैं।  
Kangana Ranaut accuses Taapsee Pannu, Swara Bhasker and Richa ...
शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे शो विवाद का कारण बनते हैं। साथ ही कहा कि इंडस्ट्री किसी की बपौती नहीं है।
हाल ही में कंगना ने रिपब्लिक टीवी में साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड के हालात पर खुल कर बात की थी। उन्होंने जावेद अख्तर, महेश भट्ट, आदित्य चोपड़ा, करन जौहर समेत कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
महेश भट्ट पर सवाल करते हुए कंगना ने कहा, “वह (महेश भट्ट) क्यों सुशांत की काउंसलिंग कर रहे थे? किसने उन्हें ऐसे बात करने का अधिकार दिया, तुम्हारा अंत नज़दीक है। अगर उन्हें पता था कि सुशांत सिंह अच्छा महसूस नहीं कर रहा है तो उन्होंने इस बारे में सुशांत के पिता को क्यों नहीं बताया? वह रिया और सुशांत के बीच क्या कर रहे थे? सभी जानना चाहते हैं। मुंबई पुलिस महेश भट्ट से सवाल क्यों नहीं कर रही है?”
कंगना ने बताया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ठुकराने पर आदित्य चोपड़ा ने धमकी दी थी। कंगना ने कहा, “मैंने जैसे ही सलमान खान की सुल्तान के लिए ना कहा, आदित्य ने कहा इसके बाद वह कभी मेरे साथ काम नहीं करेंगे।”
इसके अलावा साक्षात्कार के दौरान कंगना ने एक और अहम बात कही थी। उन्होंने बताया था कि मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि मैं मनाली में हूँ। वह किसी को भेज कर मेरा बयान दर्ज करा सकते हैं लेकिन इसके बाद मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया। मैं खुद स्पष्ट करना चाहती हूँ अगर मैंने कुछ सार्वजनिक रूप से कहा है और मैं इसे साबित नहीं कर सकी तो अपना पद्मश्री लौटा दूँगी।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...