बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में कटौती:
बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 45.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 47 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 47 रुपये की कटौती के बाद 689 रुपये हो गया है, इसके अलावा कोलकाता में यह 45.50 रुपये की कटौती के साथ 711.50 रुपये, मुंबई में 47 रुपये की कटौती के बाद 661 रुपये और चेन्नई में 46.50 रुपये घटकर 699.50 रुपये हो गया है।
कितनी हुई कटौती
बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की बात करें तो उसकी कीमतों में 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 736 रुपए से घटकर 689 रुपए हो गई है। वहीं, सबिसडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 495.62 रुपए प्रति सिलेंडर से घटकर 493.09 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।
सब्सिडी वाले सिलेंडर
| शहर | नई कीमत (rs) | पहले की कीमत (rs) | कमी (rs) |
| दिल्ली | 493.09 | 495.63 | 2.56 |
| मुंबई | 490.80 | 493.37 | 2.57 |
| चेन्नई | 481.21 | 483.77 | 2.56 |
| कोलकाता | 496.07 | 498.6 | 2.53 |
नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर
| शहर | नई कीमत | पहले की कीमत | कमी |
| दिल्ली | 689 | 736 | 47 |
| मुंबई | 661 | 708 | 47 |
| चेन्नई | 699.5 | 746 | 46.5 |
| कोलकाता | 711.5 | 757 | 45.5 |
सोर्स: www.iocl.com
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती
इसी तरह 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये से लेकर 80 रुपये तक की कटौती कर दी गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 78.50 रुपये घटाकर 1230 रुपये, कोलकाता में 77 रुपये घटाकर 1270.50 रुपये, मुंबई में 79 रुपये घटाकर 1181 रुपये और चेन्नई में 80 रुपये घटाकर 1307 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है।
बीएसई पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का हाल-
करीब 12.45 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियन कॉरपोरेशन लिमिटेड 0.07 फीसद की बढ़त के साथ 380.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 384.90 और निम्नतम 367.90 का स्तर रहा है। वहीं, इसका 52 हफ्तों का उच्चतम 493 और निम्नतम 327 रुपये का स्तर रहा है।
बीएसई पर आईओसी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 379.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 380.90 का स्तर और निम्नतम 378.05 का स्तर रहा है। वहीं 52 हफ्तों का उच्चतम 462.60 का स्तर और निम्नतम 361.85 का स्तर रहा है।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 2.83 फीसद की तेजी के साथ 441.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 443.85 का स्तर और निम्नतम 430.65 का स्तर रहा है। वहीं, 52 हफ्तों का उच्चतम 550 और निम्नतम 400.37 का स्तर रहा है।
Comments