Skip to main content

SSC परीक्षाओं में धांधली का आरोप

SSC परीक्षाओं में धांधली का आरोप: विरोध के 7वें दिन स्टूडेंट्स से मिले अन्ना, नई गड़बड़ी सामने आई, national news in hindi, national newsकर्मचारी चयन आयोग यानी (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) के पेपर लीक होने के मामले में छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हजारों उम्मीदवारों ने होली नहीं मनाई, बल्कि विरोध स्वरूप काली होली खेली। दिल्ली में देश भर के अलग-अलग हिस्सों हजारों उम्मीदवार डटे हुए हैं। कुछ समय परीक्षा में धांधली से जुड़ा एक स्क्रीन शॉट वायरल हो गया था, जिसके बाद से छात्र विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिए छात्र SSC के लोधी रोड स्थित दफ्तर पहुंचने लगे। छात्रों का कहना है कि घोटाले की निष्पक्ष तरीके से CBI से जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
छात्रों ने कहा कि छात्रों को उनकी योग्यता के बल पर नौकरी मिले न कि पैसों के बल पर। छात्रों ने बुधवार को SSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि वो कई महीनों से  लगातार मेहनत कर रहे हैं और मेहनत करने के बाद उन्होंने यह परीक्षा दी है। ऐसे में पेपर लीक कर धाधली करना ठीक नहीं है।
इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CBI जांच की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि नौकरी पैसे के बदले दी जा रही है ना कि काबलियत पर।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा- ‘हज़ारों छात्र SSC  एग्जाम स्कैम की CBI इन्क्वारी की माँग कर रहे है। ये मुद्दा हज़ारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। केंद्र सरकार को छात्रों की माँग तुरंत मान कर CBI  इन्क्वारी  करानी चाहिए। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित CGL 2017 के टियर 2की परीक्षा के प्रश्‍न पत्र और उत्‍तरकुंजी लीक हो गई थी। लीक होने के बाद से छात्र सड़कों पर उतरे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि SSC परीक्षा में घोटाला किया जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप झेल रहे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का एक और कारनामा उजागर हुआ है। उसने एक एग्जाम का रिजल्ट तब घोषित कर दिया जब उसकी कॉपियों का मूल्यांकन अभी जारी है। इतना ही नहीं नियमों को ताक पर रखते हुए मल्टी टास्किंग के इस एग्जाम में मूल्यांकन के बीच में ही क्वालिफाई नंबर तक जारी कर दिए गए। जबकि नियम के तहत पिछले चार साल में क्वालिफाइंग नंबर तब जारी होते थे जब सभी कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाती। इस परीक्षा में करीब 15 लाख फॉर्म भरे जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या बीटेक, एमए, एमबीए स्टूडेंट्स की होती है। इसबीच, रविवार को समाजसेवी अन्ना हजारे एसएससी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मुलाकात की।
परीक्षा के बीच में बदले नियम
दिल्ली के रहने वाले अरविंद बीटेक पास हैं। अब वे इसलिए परेशान हैं क्योंकि एसएससी ने परीक्षा के बीच में ही कई नियम बदल दिए। ये इस परीक्षा के पेपर 1 में पास हो चुके थे। लेकिन अब इसलिए परेशान हैं कि जिस पेपर 2 के कॉपी का मूल्यांकन का काम अभी चल रहा है। 
वहीं, राजस्थान निवासी रविंद्र सिंह एसएससी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। कहते हैं, जब कॉपी मूल्यांकन का काम जारी है तो कुछ उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्यों बुला लिया। एसएससी की इस हरकत से पेपर 1 में सिलेक्ट हो चुके करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार परेशान हैं।

ये नियम टूटे, जो बताए नहीं गए
21 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी करते हुए एसएससी ने बताया कि 10 हजार 302 सीट के लिए पेपर 1 के 23 हजार 511 छात्रों का डॉक्यूमेंटेशन के लिए बुलाया है। इन्हीं बच्चों में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
एसएससी के इतिहास में पहली बार हुआ कि कॉपी मूल्यांकन प्रक्रिया के बीच में अनुमानित रिजल्ट घो‌षित कर दिया। वहीं, एसएससी ने पहली बार मूल्यांकन खत्म होने के पहले ही क्वालिफाई नंबर बता दिए। जबकि इसके पहले क्वालिफाई नंबर बाद में बताए जाते थे।

और अब सफाई
एसएससी के अंडर सेक्रेटरी जी नायक ने कहा कि पेपर 1 परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को डाॅक्यूमेंटेशन के लिए बुलाया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि जो बच्चे पेपर 2 के एग्जाम में गैर-हाजिर थे या क्वालिफाई नहीं कर पाएंगे उनका सिलेक्शन नहीं होगा।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...