Skip to main content

बढ़ता आतंकवाद और बिगड़ते हालात बने समर्थन वापसी की अहम वजह

जम्‍मू-कश्‍मीर: बढ़ता आतंकवाद और बिगड़ते हालात बने समर्थन वापसी की अहम वजहराज्‍य में बढ़ता आतंकवाद और बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था समर्थन वापसी की अहम वजह है. भाजपा महासचिव राममाधव के अनुसार भाजपा ने दो अहम बिंदुओं पर सहमति के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में गठबंधन सरकार बनाने का फैसला किया था. इसमें पहला बिंदु जम्‍मू-कश्‍मीर के तीनों हिस्‍सों का सर्वांगीण विकास और दूसरा बिंदु राज्‍य में शांति कायम करना था. बीते तीन साल के शासनकाल में महसूस किया गया कि राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के हालात दिन-ब-दिन बिडगते जा रहे है. राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था के हालात का अंदाजा बीते दिनों घाटी के प्रमुख समाचार पत्र के संपादक की हत्‍या से लगाया जा सकता है. वहीं श्रीनगर सहित कश्‍मीर के दूसरी हिस्‍सों को लगातार आतंकवाद समर्थित घटनाएं बढ़ती जा रही है. जिस पर राज्‍य सरकार पूरी तरह से लगाम कसने में पूरी तरह से नाकाम रही है. 
ईद के दिन श्रीनगर की प्रमुख मस्जिद में आतंक का झंडा फहराए जाने से बढ़ी नाराजगी
सूत्रों के अनुसार बीती ईद में आतंकवाद समर्थित एक समूह ने जम्‍मू-कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर की प्रमुख मस्जिद में ISIS का झंडा फहराया था. इस दौरान समूह में शामिल लोगों ने मौके पर न केवल पाकिस्‍तान का झंडा फहराया था बल्कि भारत विरोधी नारेबाजी भी की थी. आरोप है कि स्‍थानीय प्रशासन ने न ही इस तरह की गंभीर घटना को रोकने का प्रयास किया और न ही देश विरोधी गतिविधि करने वाले नौजवानों पर कोई कार्रवाई की गई. सूत्रों के अनुसार यह घटना सिर्फ श्रीनगर में ही नहीं हुई, बल्कि कश्‍मीर के तमाम शहरों पर लगातार दोहराई जाती रही है. बावजूद इसके, स्‍थानीय पुलिस ने न ही इस तरह की हरकतों को रोकने की कोशिश की और न हीं किसी तरह की कार्रवाई की. 
अवलोकन करें:--

शांति के लिए पीडीपी की हर बात का करते रहे समर्थन
जम्‍मू-कश्‍मीर से जुड़े सूत्रों के अनुसार शांति बहाली के लिए राज्‍य सरकार की हर जायज और ना जायज मांग को लगातार केंद्र मांगता आया है. यह राज्‍य सरकार का सुझाव था कि शांति बहाली और लोगों में विश्‍वास पैदा करने के लिए रमाजन में सीजफायर किया जाए. इसके अलावा, पत्‍थरबाजों से केस वापस लेने का दबाव पीडीपी के नेतृत्‍व में चलने वाली जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार लगातार केंद्र सरकार पर बनाती रही है. इसी दबाव का नतीजा था कि केंद्र ने न चाहते हुए भी कश्‍मीर के पत्‍थरबाजों पर से केस हटाए. वहीं शांति की आशा के साथ भाजपा ने पीडीपी की सीजफायर की बात को भी मान लिया था. लेकिन इन दोनों फैसलों का पूरा खामियाजा सुरक्षाबलों को ही भुगतना पड़ा. वहीं दोनों फैसलों के बाद कश्‍मीर के हालात सुधरने की बजाया बिगड़ते चले गए. 
सुरक्षाबलों पर दर्ज होते मामलों ने बढ़ाई थी नाराजगी
सूत्रों के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर में कई ऐसी घटनाएं सामने आई थी, जिसमें सुरक्षाबलों पर गंभीर हमले किए गए. इन घटनाओं में जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने हमला करने वाले पत्‍थरबाजों की जगह सुरक्षाबलों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया. सुरक्षाबलों से अपराधियों की तरह पूछताछ की गई. इस तरह की घटना का ताजा उदाहरण श्रीनगर से सटे नौहट्टा का है. जहां सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित छह बल कर्मियों को गाड़ी सहित जलाने की कोशिश की गई. स्‍थानीय पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला करने वाले पत्‍थरबाजों पर कार्रवाई करने की बजाय सीआरपीएफ कर्मियों पर हत्‍या का प्रयास और दंगा भड़काने जैसे मामले दर्ज कर दिए. हाल में सेना के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुए मामलों से भी भाजपा और पीडीपी के बीच दूरी बनी थी.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...