![]() |
| सहारनपुर की महिला अफसर रश्मि वरुण (फोटो सोर्स- फेसबुक/Rashme Varun) |
![]() |
| कासगंज मामले में सहारनपुर की महिला अफसर रश्मि वरुण का फेसबुक पोस्ट |
जागरण के मुताबिक महिला अफसर ने बरेली के डीएम का भी समर्थन किया। उन्होंने आरवी सिंह के माफी वाला फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सही बात के लिए स्पष्टीकरण देना पड़ता है। रश्मि ने कहा कि सही इंसान को भी माफी मांगनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कासगंज में ना तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे और ना ही तिरंगा यात्रा रोकी गई। यह सब वाट्सएप यूनिवर्सिटी का खेल है। अपने पोस्ट पर रश्मि वरुण ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं लिखा। उन्होंने कहा पोस्ट में ऐसी कोई भी बात नहीं लिखी गई जो कि किसी के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का हक हर किसी को, पहले या बाद में मनाने वाली कोई बात नहीं होती। वाट्सएप पर कोई गलत मैसेज आता है तो उसे रोका नहीं जाता, बल्कि वायरल कर दिया जाता है। ऐसे में ही माहौल बिगड़ता है।
अवलोकन करें:--
कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 22 वर्षीय चंदन गुप्ता नाम के युवक को गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं अकरम नाम के शख्स की एक आंख फोड़ दी गई थी। हिंसा के मामले में अभी तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरा आरोपी राहत कुरैशी भी गिरफ्तार
#KasganjViolence: Another man named Rahat Qureshi, resident of Kasganj's Smilpur Road, arrested.


Comments