Skip to main content

'मुसलमानों की सुरक्षा के लिए सरकार पर बनाएं दबाव'--शाही इमाम अहमद बुखारी,जामा मस्जिद

जामा मस्जिद के इमाम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, 'मुसलमानों की सुरक्षा के लिए सरकार पर बनाएं दबाव'
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि मौजूदा वक्त में मुस्लिमों पर हमले हो रहे हैंअहमद बुखारी ने लिखा है, जो हाल मौजूदा दौर में मुसलमानों का है वैसा पिछले 7 दशकों में नहीं हुआ मॉब लिंचिग के नाम पर 64 मासूम मुसलमानों को मार दिया गया है उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि सरकार जो सलूक उनके साथ कर रही है, उस पर वे चुप क्यों हैं? क्या वे मुस्लिमों पर अत्याचार की घटनाओं पर चुप्पी साधे रहेंगे?

जामा मस्जिद के इमाम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

Shahi Imam Maulana Syed Ahmed Bukhariबुखारी ने आरोप लगाया है कि इस वक्त देश में जिस तरह का माहौल है उसमें मुसलमानों का कारोबार करना मुश्किल हो गया है मुसलमान टोपी पहनने और दाढ़ी रखने से कतरा रहे हैं उनके जान-माल को हमेशा खतरा बना हुआ हैबुखारी ने राहुल गांधी से कहा है कि वे मुस्लिमों की सुरक्षा के लिए सत्ता पक्ष पर दबाव बनाएं ताकि इस देश में मुसलमान पहले की तरह निर्भीक होकर रह पाएं 
मालूम हो कि हाल ही में राहुल गांधी ने मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की थी इसके बाद एक उर्दू अखबार ने कथित तौर पर लिखा था कि मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया थाहालांकि विवाद बढ़ने पर कांग्रेस की ओर से सफाई आई थी, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि राहुल गांधी के बयान को गलत शब्दों में प्रकाशित किया गया 
अवलोकन करिए:--
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
वाशिंगटन: अमेरिका स्थित एक हिंदू अधिकार समूह की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार धार्मिक अल्पसंख्यक आबादी क...

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक जिला परिषदीय विद्यालय के एक अल्पसंख्यक समुदाय क....

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार वैसे तो यह टिप्पणी कांग्रेस के तपस्वी और निर्भीक नेता बाबू गंगाशरण सिंह ने भारत-पाकि.....
हालांकि इस पूरे विवाद के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस सभी लोगों की पार्टी है यह पार्टी जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर भेदभाव नहीं करती है बीजेपी के नेता लगातार आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस और राहुल गांधी मुस्लिमों की हिमायती पार्टी है 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)