लालू की बेटी मीसा भारती पर घोटालों के जो आरोप लगे हैं उसने छोटे-बड़े नहीं कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले है।जिसे देख पूरा देश हैरान रह जाएगा।
| मीसा और शैलेश की तीन संतानें हैं। दो बेटियां- दुर्गा और गौरी और एक बेटा है। |
हाल ही में IT ने जब्त की लालू की बेटी मीसा और बेटे तेजस्वी की 1000Cr की बेनामी प्रॉपर्टी,तो काफी ज्यादा हो-हल्ला हुआ था लालू ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए सफाई दी थी "हम सीबीआई से नही डरने वाले" लेकिन अब जो सच सामने आया है वो रौंगटे खड़े करने वाला है। इस वक़्त पूरा लालू परिवार सीबीआई के निशाने पर है एक-एक परत खोली जा रही है।
अरबों के घोटाले में फंसी हैं मीसा भारती, पर घोषित सपंत्ति केवल चार करोड़ की। अब लालू इस पर क्या सफाई देगा ये देखने लायक होगा क्योंकि अब लालू की बेटी पूरी तरह फस चुकी है। 4 करोड़ से सीधा अरबों रुपए कैसे बन गए ?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और इनकम टैक्स बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार के खिलाफ हजारों करोड़ के आर्थिक हेराफेरी के मामले की जांच कर रहे है। मीसा भारती राज्य सभा सांसद हैं.पिछले साल राज्य सभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार मीसा भारती के पास कुल चार करोड़ की संपत्ति है।
इसमें 24.3 लाख रुपये के आभूषण और रत्न भी शामिल है। मीसा के पास 33 लाख रुपये कीमत की कृषि योग्य भूमि है। उनके पास गैर-कृषि योग्य 50 लाख रुपये कीमत की जमीन है, पर अब जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार लालू की बेटी पर करोड़ों के नहीं अरबों के घोटाले के आरोप है।
लालू परिवार क्या होता था लेकिन आज क्या है पूरा देश देख रहा है बिहार ही नहीं पता नहीं किस-किस राज्य में लालू परिवार ने घोटाले करके लूट मचाई.पर धीरे-धीरे ही सही मोदी राज में लालू परिवार का पर्दाफाश हो रहा है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेनामी संपत्ति मामले में फंसी लालू की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती की संपत्ति को आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के अंतर्गत अटैच किया है।
अटैच्ड संपत्ति को न बेचा जा सकता है ना ही किराए पर दिया जा सकता है। चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक आयकर विभाग ने मीसा की 4 संपत्तियों को अटैच किया है। मीसा पर यह कार्रवाई ‘वित्तीय अनियमितताओं’ के आरोपों को लेकर की गई है!
लालू परिवार ने जिस तरह से एक के बाद एक घोटालों को अंजाम दिया है उससे बड़े बड़े घोटलेबाज भी पीछे रह गये हैं आपको बता दें कि लालू के बेटे से लेकर बेटी तक सब पर घोटालों के आरोप लगे है और सभी जांच के घेरे में खड़े हैं !
अभी हाल ही में लालू के बेटे के पेट्रोल पंप ला लाइसेंस भी रद्द हुआ था .मीसा भारती पर एक हजार करोड़ रुपए की कथित बेनामी प्रॉपर्टी रखने का आरोप है.उन पर जमीन के लेन देन और टैक्स की चोरी का भी आरोप है.मीसा भारती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद हैं.
पिछले साल राज्य सभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार मीसा भारती के पास कुल चार करोड़ की संपत्ति है। इसमें 24.3 लाख रुपये के आभूषण और रत्न भी शामिल हैं। मीसा के पास 33 लाख रुपये कीमत की कृषि योग्य भूमि है। उनके पास गैर-कृषि योग्य 50 लाख रुपये कीमत की जमीन है। 42 वर्षीय मीसा भारती लारा डिस्ट्रिब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। मीसा का नाम मेंटेनेंस ऑफ इनटर्नल सिक्योरिटी एक्ट (मीसा) के नाम पर रखा गया है। मीसा का जन्म आपातकाल के दौर में हुआ था। उनके जन्म के समय लालू यादव इसी कानून के तहत जेल में बंद थे।
मीसा पहली बार मीडिया की सुर्खियों में तब आई थीं जब उनका दाखिला एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में हुआ। मीसा का एडमिशन टिस्को (टाटा ऑयरन एंड स्टील कंपनी) के कोटे के तहत हुआ था। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में टिस्को कोटे में चार सीटें थीं। मीसा ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में केवल एक साल पढ़ाई की। दूसरे साल में उनका तबादला पटना मेडिकल कॉलेज में हो गया था। पटना मेडिकल कॉलेज से मीसा ने एमबीबीसी परीक्षा में टॉप किया। हालांकि उन्होंने कभी प्रैक्टिस नहीं की।
जब चारा घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को राज्य का सीएम बनवाया। माना जाता है कि उस दौर में मीसा राबड़ी की सलाहकार की भूमिका में थीं। लालू यादव के सालों साधु यादव और सुभाष यादव के पर कतरने में भी मीसा की अहम भूमिका मानी जाती है।
Comments