Skip to main content

ख़ूबसूरती की मल्लिका मुमताज़

Flashback Bollywood Beauty Mumtaz With Whom Once Nobody Wanted to Work With News in Hindi
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रैसेस में से एक मानी जाने वाली एक्ट्रैस मुमताज अपने समय की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में शामिल मुमताज अब इतनी बदल गईं है कि उनको पहचानना काफी मुश्किल है।
सुनसान छत पर, सीधे पल्ले की साड़ी पहने, एक हाथ में बहुत सारी चूड़ियाँ छनकाती वो शोख़ लड़की तो याद होगी आपको जिसकी दमकती बिंदिया ने न जाने कितने दिलों को अपनी चमक से घायल कर दिया था। जी हाँ,बिलकुल ठीक समझा आपने, एक जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज़ का ही ज़िक्र हो रहा है। बाल कलाकार से फिल्मी सफर शुरू करने वाली यह अभिनेत्री एक समय में अपने समय के मशहूर अभिनेताओं से भी अधिक मेहनताना लेने के लिए जानी जाती थीं।
वक्‍त का पहिया कब कैसी करवट लेता है, कोई नहीं जानता। सिनेमा की दुनिया में बदलाव स्‍वभाविक है। खासकर तब जब इस दुनिया में भगवान हर शुक्रवार को बदल जाता हो। ऐसा ही कुछ हुआ अपने समय की टॉप एक्‍ट्रेस मुमताज के साथ। अपने हुस्न और अदायगी से दर्शकों को दीवाना बना देने वाली मुमताज की कहानी बड़ी रोचक है, क्‍योंकि एक समय ऐसा भी था जब कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।
Related image
फिल्म 'खिलौना' 

ईरानी मूल के दंपत्ति श्री अब्दुल सलीम अस्करी और नाज़ के घर मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। उन लोगों ने बड़े शौक से मुमताज़ रखा जिसका हिन्दी अर्थ है काबिलेतारीफ। शायद माता-पिता ने अपनी बेटी का भाग्य पहले ही पढ़ लिया था। लेकिन दुर्भाग्य ने एक वर्ष के उम्र से ही नन्ही मुमताज़ का हाथ पकड़ लिया था। एक वर्ष की अवस्था में भाग्य ने माता-पिता के अलगाव का तोहफा उस बच्ची को दिया। मुमताज़ अपनी माँ के साथ मुंबई चली आयीं। 1952 में पाँच वर्ष की अबोध उम्र में मुमताज़ ने फिल्मी संसार में फिल्म ‘संस्कार’ से एक बाल कलाकार के रूप में कदम रखा । इसके बाद उन्होने लगभग आठ फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया जिसमें ‘यासमीन’, ‘स्त्री’, ‘डॉ विद्या’ और 'सोने की चिड़िया' आदि उल्लेखनीय है। टीनएजर के तौर पर उन्होंने 'वल्लाह क्या बात है। 'स्त्री' और 'सेहरा' जैसी फिल्मों में काम किया कहा जाता है। मुमताज हमेशा से एक्ट्रैस बनना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। बताया जाता है कि फिल्मों में रोल पाने के लिए मुमताज कई फिल्म स्टूडियोज के चक्कर काटती थीं। 
जीवन में आयी उथल-पुथल 
दिलीप कुमार और मुमताजसोलह वर्ष की उम्र किसी भी युवती के जीवन में उथल-पथल ले आती है। मुमताज़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जीवन का एकमात्र सहारा, उनकी माँ का देहांत हुआ और इसी वर्ष यानि 1963 में फिल्म ‘गहरा दाग’से उन्होने एक नायिका के रूप में अपने फिल्मी कैरियर को शुरू किया। बेशक यह फिल्म उन्हें महान कलाकार दारा सिंह जो उनके रिश्तेदार भी थे, की वजह से मिली थी, लेकिन इसके बाद उनके अभिनय क्षमता का लोहा सारे संसार ने मान लिया। दारा सिंह, जिनके साथ उस समय की कोई हीरोइन काम नहीं करना चाहती थी, मुमताज़ ने काम करते हुए 16 फिल्मों में काम किया। इसमें से 12 फिल्में हिट और सुपर हिट की श्रेणी में रखी गईं । इसके बाद मुमताज़ बी ग्रेड की हीरोइन होने के बावजूद सबसे अधिक मेहनताना लेने वाली हीरोइन बन गईं । दारा सिंह की हीरोइन बनने के साथ ही वो फिल्म ‘राम और श्याम ’ दिलीप कुमार की भी हीरोइन बनी। 
मुमताज ने 12 साल की छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उम्र कम होने की वजह से कोई भी निर्माता-निर्देशक यहां तक कि हीरो भी उन्हें लीड हीरोइन में कास्‍ट करने से बचते थे। वह कई डायरेक्‍टर्स और एक्‍टर्स से गुजारिश करतीं, लेकिन हर कोई तब कोई ना कोई बहाना बना लेता। यही वजह रही कि मुमताज को शुरुआती दिनों में साइड एक्ट्रेस का ही रोल मिलता था।
दारा सिंह के साथ की 10 फिल्में 
Flashback Bollywood Beauty Mumtaz With Whom Once Nobody Wanted to Work With News in Hindiकहते हैं ना कि हुनर को नियति को कोई रोक नहीं सकता। मुमताज के साथ भी ऐसा ही हुआ। मुमताज की जद्दोजहद जारी रही। उन्हें उन दिनों कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने 16 एक्शन फिल्मों में भी काम किया, जिनमें उनकी जोड़ी दारा सिंह के साथ बनी। खास बात यह रही कि दारा सिंह के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया और दोनों की 10 फिल्में हिट साबित हुईं। एक्‍शन फिल्‍मों के कारण मुमताज की इमेज एक स्टंट हीरोइन की बन गई।
बन गई थी स्‍टंट हीरोइन वाली इमेज
समय हर दिन एक साथ नहीं रहता। लिहाजा ये बदला और फिर वो दौर आया, जब मुमताज ने ए-ग्रेड फिल्मों का रुख किया। उन्‍होंने खूब हाथ-पैर मारा, लेकिन कोई भी उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था। यहां तक कि उस दौर के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र और शशि कपूर ने भी मुमताज के साथ काम करने से इनकार कर दिया। उनका तर्क था कि वो एक स्टंट हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे। मुमताज को अडल्ट एक्ट्रैस के तौर पर पहला रोल ए-ग्रेड फिल्म 'गहरा दाग' में मिला जिसमें उन्होंने हीरो की बहन का रोल निभाया था। 
ए-ग्रेड फिल्‍मों में सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का रोल
Related imageमुमताज को सबसे पहले अपनी इमेज बदलनी थी। उन्होंने फिर से ए-ग्रेड की फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। ‘काजल’, 'सावन की घटा', ‘खानदान’, ‘मेरे सनम’, ब्रह्मचारी, और ‘पत्थर के सनम’ जैसी कई ऐसी ए-ग्रेड फिल्मों में मुमताज ने सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने 'मुझे जीने दो' जैसी कामयाब फिल्मों में काम किया। मुमताज की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में होती थी। इसके बाद उन्हें लीड रोल मिलने लगे।
राजेश खन्‍ना संग फिल्‍म ने बनाया सुपरस्‍टार
जानिए ख़ूबसूरती की मल्लिका मुमताज़ के बारे में कुछ अनकही बातें !
मुमताज़ अपने पति और राजेश खन्ना के साथ
बाल कलाकार से शुरू हुआ फिल्मी जीवन, जूनियर आर्टिस्ट की सीढ़ी को पार करता हुआ बी ग्रेड फिल्मों की हीरोइन पर पहुँच गया। इसके बाद  फिल्म संसार के बड़े निर्देशक और बड़े नाम वाले अभिनेताओं की मनपसंद हीरोइन बनने वाली मुमताज़ जैसी अभिनेत्री आज तक कोई नहीं हुई। शम्मी कपूर के साथ ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ गीत पर थिरकती मुमताज़ कहीं न कहीं अपने जीवन की एक वास्तविकता को ही बयां कर रहीं थीं। इसीलिए इस गाने ने और इसमें पहनी ड्रेस ने मुमताज़ के नाम को फिल्मी जगत के सुनहले आसमां पर पहुंचा दिया। इसके बाद अगले ही वर्ष यानि 1969 में आई ‘दो रास्ते’ में मुमताज़ ने राजेश खन्ना के साथ कुछ इस तरह चूड़ियाँ खनकायीं की यह जोड़ी सुपर हिट जोड़ी के रूप में जानी लगी। राजेश खन्ना के साथ करी गईं 15 फिल्में सुपर हिट रहीं और यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। मुमताज की मेहनत रंग लाई। आखिरकार उन्हें फिल्म ‘दो रास्ते’ में राजेश खन्ना के साथ लीड एक्‍ट्रेस का किरदार मिला। फिल्म और राजेश खन्‍ना संग मुमताज की जोड़ी दोनों ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। यहीं से मुमताज का सुनहरा सफरनामा शुरू हो गया।
Related image
बाईस वर्ष तक सिने जगत पर ‘मॉडर्न ब्यूटी’ के नाम से प्रसिद्ध मुमताज़ 1974 में अपने कैरियर के सबसे ऊंचे पायदान पर थीं। हर नौजवान दिल की धड़कन मुमताज़ ने अपने बचपन के प्यार और साथी से 29 मई 1974 में मयूर माधवानी से शादी कर ली। इस खबर से फिल्मी और गैर-फिल्मी हर नौजवान का दिल टूट गया। एक अच्छी अदाकारा होने के साथ मुमताज़ बहुत सच्ची कलाकार भी थीं। इसीलिए शादी होने के बाद भी वो जिन फिल्मों में उस समय काम कर रहीं थीं उन्हें पूरी लगन और सच्चाई से पूरा किया। ‘आप की कसम’ , ‘रोटी’ ‘प्रेम कहानी’ ‘लफंगे’ और ‘नागिन’ फिल्मों का काम पूरा किया और अपने मन-मीत के साथ लंदन में अपनी गृहस्थी बसा ली।
विवाह उपरान्त फिल्म जगत को त्यागा 
जानिए ख़ूबसूरती की मल्लिका मुमताज़ के बारे में कुछ अनकही बातें !बेशक उम्र के साथ अब वो थोड़ी मोटी हो गई हैं। लेकिन 70 साल की उम्र में भी मुमताज ने खुद को बहुत मेनटेन करके रखा है। जीवन के सफर में मुमताज कभी कैंसर की चपेट में भी आ गई थीं। वह उस वक्त 54 साल की थीं। ब्रेस्ट कैंसर ने उन्‍हें भीतर तक तोड़कर रख दिया। साल 2000 की शुरुआत में उन्हें ब्रैस्ट कैंसर हुआ था लेकिन उन्होंने इस खतरनाक बीमारी को मात दे दी। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं आसानी से हार नहीं मानती, मौत को भी मुझसे लड़ना पड़ेगा। मुमताज ने हिम्मत नहीं हारी और बीमारी को हरा दिया।
PunjabKesariमुमताज आखिरी बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आंधियां' में नजर आईं थीं। इस फिल्म से उन्होंने लगभग 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। मुमताज की बेटी नताशा ने बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान से 14 दिसंबर 2005 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी डियानी इजाबेला खान है। वहीं उनकी छोटी बेटी तान्या फैमिली बिजनेस के सिलसिले में अक्सर बाहर रहती हैं।
पुरस्कारों का ताज 
अपने समय के हर ऊंचे अभिनेता से काम करके मुमताज़ ने अपने अभिनय का तो लोहा मनवा ही लिया था। संजीव कुमार के साथ अभिनीत उनकी फिल्म ‘खिलौना’ में उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड’ से भी नवाजा गया । कहा तो यह तक जाता है की कुछ फिल्मी हस्तियों ने पहले मुमताज़ के साथ काम करने में अपना अपमान समझा और बाद में उन्हीं के कैरियर को बचाने वाली फिल्मों को मुमताज़ ने बेजीझक स्वीकार किया। शशि कपूर इस बात का बहुत अच्छा उदाहरण हैं। ‘सच्चा-झूठा’ फिल्म के समय शशि कपूर का फिल्मी जीवन सफलता की सबसे ऊंची सीढ़ी पर था। इसलिए उन्होने उस समय की उभरती अदाकारा मुमताज़ के साथ काम करने से मना कर दिया। बाद में 1974 में जब मुमताज़ खुद प्रसिद्धि के सबसे ऊंचे पायदान पर थीं तब शशि कपूर के कैरियर को बचाने के लिए बनी फिल्म ‘चोर मचाए शोर’ को न केवल स्वीकार किया बल्कि अपने अभिनय से उसे हिट भी बनाया । शायद इससे खूबसूरत जवाब शशि कपूर को कोई नहीं दे सकता था। https://gifs.com/gif/sashii-kapoor-and-mumtaz-Q1yKEY

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...