Skip to main content

2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
बॉलीवुड की दुनिया कुछ ऐसी है जहां रीति रिवाज का इतना कोई खास महत्व नहीं होता। सब अपने हिसाब से अपनी जिंदगी को जीते हैं। फिर दूसरी शादी तो बहुत मामूली सी बात है।
जब कोई ग्लैमर इंडस्ट्री में हो तो ये बात आम हो जाती है कि उनकी शादी टूट गई है या फिर वो अपने पार्टनर से अलग हो गए हैं। आजकल तो हर दिन ये सुनने को मिल ही जाता है कि वो स्टार अपने पार्टनर से अलग हो गया है। और तो और किसी और को भी डेट करना शुरू कर दिया है। 
ये बात केवल एक या दो सेलेब्स की कहानी ही नहीं है। बॉलीवुड में तो ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने अपनी पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी कर ली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की हैं।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाक'ससुराल सिमर का'(2011) की सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी को अपने लॉन्ग लाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी कर रही है। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि इससे पहले उन्होंने रौनक मेहता से 2013 में लव मैरिज की थी हालांकि 2 साल बाद ही जनवरी 2015 में इनका तलाक हो गया। खबरें आईं की दीपिका ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की वजह से तलाक लिया है। लेकिन दीपिका ने इन खबरों का खंडन किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "ऐसा जरूरी नहीं कि हर लव मैरिज चले। इसमें इश्यूज हो सकते हैं। किसी भी रिश्ते का टूटना दर्दनाक है। यही मेरे साथ भी हुआ। पेरेंट्स मेरे सपोर्ट में थे और शोएब ने मुझे इस कठिन समय में उबरने में मेरी मदद की। तब हम डेटिंग नहीं कर रहे थे।" वैसे सिर्फ दीपिका की ही नहीं ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी शादियां टूट चुकी हैं आज इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं ऐसी 15 एक्ट्रेस के बारे में, जिनकी शादी ज्यादा टाइम तक नहीं चल सकी और उनका तलाक हो गया।
चाहत खन्ना और भरत नर्सिंघानी
'कुबूल है'(2012) फेम चाहत खन्ना को 16 साल की उम्र में भरत नर्सिंघानी (बिजनेसमैन) से प्यार हो गया था। दिसंबर 2006 में जोड़ी ने शादी की। शादी के लिए चाहत ने पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोड़ दिया था। हालांकि, 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था। 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकसारा खान और अली मर्चेंट
'बिदाई: सपना बाबुल का'(2007) की एक्ट्रेस सारा खान ने 2010 में टीवी रियलटी शो 'बिग बॉस-4' में अली मर्चेंट से ऑनस्क्रीन शादी की थी। दोनों की शादी काफी लाइमलाइट में रहीं लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया। सोर्सेज की मुताबिक सारा और अली का ये पब्लिसिटी स्टंट था। जिसे दोनों ने शो जीतने के लिए किया था। खबरों तो ये भी आईं कि चैनल ने दोनों को 50 लाख रुपए दिए थे।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकदलजीत कौर और शालीन भनोट
'काला टीका'(2016) की एक्ट्रेस दलजीत कौर ने टीवी एक्टर शालीन भनोत से पहली शादी की थी। इस कपल का तलाक ऑडियंस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका रहा है। 'कुलवधू'(2006-07) के सेट पर दलजीत को को-एक्टर शालीन से प्यार हुआ और 2009 में उन्होंने शादी कर ली। दलजीत के मुताबिक, शादी के दूसरे दिन से ही प्रॉब्लम शुरू हो गई थीं क्योंकि ससुराल साइड शादी में मिले गिफ्ट्स से खुश नहीं था। दलजीत यह आरोप भी लगा चुकी हैं कि शालीन उन्हें उनके पिता के सामने पीटते थे। शालीन के इसी बर्ताव के चलते 2015 में ये कपल अलग हो गया।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकरश्मि देसाई और नंदीश संधु
'उतरन'(2008) फेम रश्मि देसाई ने फरवरी 2011 में अपने को-एक्टर रहे नंदीश संधू से शादी की। दो साल बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा था, "शादी दो लोगों की जिम्मेदारी होती है। लेकिन मेरा रिश्ता हमेशा अब्युसिव रहा। मैं तीन साल से उनके साथ नहीं रह रही और भी कई ऐसी बाते हैं, जो मैं रिवील करना चाहती हूं।" कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि नंदीश के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से यह रिश्ता टूटा। हालांकि रश्मि और नंदीश में से किसी ने भी इसका सही कारण नहीं बताया और 2016 में ये कपल अलग हो गया।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकदीपिशिखा नागपाल और जीत उपेन्द्र
'बिग बॉस 8'(2014) में कंटेस्टेंट बनकर आ चुकीं दीपशिखा नागपाल भी इसी लिस्ट में शुमार हैं। दीपशिखा ने पहली शादी 1997 में एक्टर जीत उपेन्द्र से की थी। जिससे उन्हें दो बच्चे हैं लेकिन शादी के 10 साल बाद 2007 में इस कपल का तलाक हो गया था।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकरुचा गुजराती और मितुल सांघवी
एकता कपूर के टीवी शो 'कुसुम' (2003) से मशहूर हुईं रुचा गुजराती ने बिजनेसमैन मितुल सांघवी से अक्टूबर 2010 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ टाइम बाद की रुचा ने मितुल पर फिजीकली और मेंटली प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। शादी के बाद उन परिस्थितियों से परेशान होकर रुचा ने अप्रैल 2013 में पति से तलाक ले लिया। बात दें, 12 दिसंबर 2016 को रुचा ने मुंबई के बिजनेसमैन विशाल से दूसरी शादी कर ली है।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाक
श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर
'कहानी घर घर की'(2000) की एक्ट्रेस श्रद्धा निगम ने 2 दिसंबर 2008 में चोरी-छुपे गुरुद्वारे में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी में सिर्फ चुनिंदा फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को ही इनवाइट किया गया था। लेकिन ये शादी 10 महीने से ज्यादा नहीं टिक सकी। इसके पीछे की वजह करण की 'झलक दिखला जा'(2009) कोरियोग्राफर के साथ इंटीमेसी बताया गया था। जिसके कारन श्रद्धा करन से अलग हो गईं।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकजेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर
2009 में आए टीवी शो 'दिल मिल गए' में आईं जेनिफर विंगेट ने ऑनस्क्रीन लवर करण ग्रोवर से अप्रैल 2012 में शादी कर ली थी हालांकि ढाई साल बाद ही दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। नवंबर 2014 में जेनिफर और करण का अलगाव हुआ। इसके पीछे का कारण फिल्म 'अलोन'(2015) की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु से करण की क्लोजनेस रही। करण के इस बिहेवियर के कारण जेनिफर ने उनपर चीटिंग के भी आरोप लगाए और दोनों फाइनली अलग हो गए।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाक
डेलनाज ईरानी और राजीव पॉल
'जमाई राजा'(2014) फेम डेलनाज ईरानी ने एक्टर राजीव पॉल से 1998 में शादी की थी। शादी के 14 साल बाद दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। इस तलाक का कारण राजीव का कविता सरीन के साथ अफेयर बताया जाता है। राजीव ने कविता से अप्रैल 2014 में सगाई की थी लेकिन दिसंबर 2014 में ये सगाई टूट गई। राजीव ने 2014 में अपनी सगाई टूटने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकश्वेता तिवारी और राजा चौधरी
श्वेता तिवारी, छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। 'कसौटी जिंदगी की'(2001) श्वेता तिवारी ने पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से की थी। लेकिन 2007 में ये कपल सेपरेट और 2012 में इनका तलाक हो गया। श्वेता ने राजा पर कई बार मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाए। खबरों के मानें तो शराब पीकर राजा कई बार श्वेता के शूटिंग लोकेशन पर भी पहुंच जाते थे। यही कारण रहा कि इस कपल के बीच आखिरकार दूरियां आ गईं और दोनों ने अलग होने का डिसीजन ले लिया। बता दें, दोनों की एक बेटी पलक है जिसकी कस्टडी तलाक के बाद श्वेता को दी गई है।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकगौतमी गाडगिल और मधुर श्रॉफ
'बड़े अच्छे लगते हैं'(2011) जैसे कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकीं गौतमी गाडगिल ने पहली शादी मशहूर कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से की थी। हालांकि, जल्द ही इनका तलाक हो गया। 2003 में वेलेन्टाइन डे के मौके पर उन्होंने अपने ही को-स्टार रहे राम कपूर से दूसरी शादी रचाई। जोड़ी के दो बच्चे हैं सिया और अक्स।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकश्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2006) के एक्टर पुलकित सम्राट ने 3 नवंबर 2014 को सलमान की मुंहबोली बहन और एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा से गोवा में शादी की थी। लेकिन शादी के अगले ही साल पुलकित की नजदीकियां यामी गौतम से बढ़ने लगीं। दोनों ने साथ फिल्म 'सनम रे' की, तभी पुलकित-श्वेता के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। बात इतनी बढ़ गई कि 2015 श्वेता और पुलकित ने अलग रहने का फैसला कर लिया।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाककाम्या पंजाबी और बंटी नेगी
'बिग बॉस-7'(2013) फेम काम्या पंजाबी भी 2013 में पति बंटी नेगी से तलाक ले चुकी हैं। काम्या की एक बेटी आरा है जिसका जन्म 2009 में हुआ था। हालांकि अब वो अपनी 8 साल की बेटी आरा को बतौर सिंगल मदर पाल रही हैं।
रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाक'झलक दिखला जा'(2007) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं रति अग्निहोत्री ने 1985 में अनिल विरवानी से शादी की थी। शादी के 30 साल बाद यानि की 2015 में रति इस रिश्ते से बाहर आ गई। रति ने अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनिल उनकी बुरी तरह से पिटाई करते थे और उनके इस बर्ताव से परेशान होकर उन्होंने इस रिश्ते को खत्म किया है।
2 महीने तो किसी की 2 साल ही टिक पाई शादी, इन 15 एक्ट्रेस के हो चुके तलाकरेशमा टिपनिस और संजीव सेठ
'सतरंगी ससुराल'(2014) की एक्ट्रेस रेशमा टिपनिस ने एक्टर संजीव सेठ से 1993 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रिशिका और मानव भी हैं। शादी के 20 साल बाद दोनों के रिश्ते में काफी परेशानियां आने लगीं। ऐसे में इस कपल ने 2004 में डायवोर्स लेना ही बेहतर समझा।
कश्मीरा शाह 
रियलिटी शो से चर्चा में आई कश्मीरा शाह ने ब्रेड लिस्टमैन के साथ शादी की थी लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी। बाद में तलाक हो गया। इसके बाद कश्मीरा ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ शादी कर ली।
योगिता बाली 
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री योगिता बाली ने सबसे पहले किशोर कुमार से शादी की थी। हम आपको बता दें कि योगिता, किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं। निजी कारणों से ये शादी भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। बाद में योगिता, मिथुन चक्रवर्ती के करीब आई। दोनों की रिलेशनशिप शुरू हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
अर्चना पूरन सिंह
सीनियर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी टूट गई थी। इसके बाद वो शादी नहीं करना चाहती थीं। मगर अचानक एक दिन अर्चना के जीवन में परमीत आए। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। बाद दोनों ने शादी कर ली।
नीलम कोठारी 
90 के दशक की एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बहुत पहले लंदन के एक कारोबारी से शादी की थी। ये शादी कुछ साल ही टिक पाई। बाद में दोनों अलग हो गए। लंबे समय तक नीलम और एक्टर समीर रिलेशनशिप में रहे। आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।
तनाज ईरानी 
तनाज ईरानी ने फरीद कुर्रिम से शादी की थी। फरीद एक थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। आखिरकार तनाज ने फरीद से तलाक लेकर बख्तियार ईरानी से शादी की।
किरण खेर 
किरण खेर की पहली शादी मुंबई के व्यापारी गौतम बेरी के साथ हुई थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। साल 1985 में किरण ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से शादी की।
बिंदिया गोस्वामी
बिंदिया गोस्वामी एक समय में बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा के प्यार में थी। बाद में दोनों ने शादी भी की। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला। आखिरकार बिंदिया ने मेहरा से तलाक लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी की। 
नीलिमा अजीम
शाहिद कपूर की मां यानी कि नीलिमा ने एक या दो नहीं बल्कि 3 शादियां की। सबसे पहले उन्होंने पंकज कपूर से शादी की जिनसे शाहिद ने जन्म लिया। इसके बाद उन्होंने राजेश खट्टर से शादी की जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम है ईशान खट्टर। इसके बाद भी वो अपने रिश्ते से खुश नहीं थी और आखिरकार उन्होंने अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रजा अली खान से शादी कर ली।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...