Skip to main content

भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंक

भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंक
मोदी सरकार के चार साल के कामकाज पर देश के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे आ चुके हैं। भास्कर सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता उभरकर सामने आई है। हालांकि, बढ़ती महंगाई और घटती नौकरियां आम लोगों की नाराज़गी का सबसे बड़ा कारण बनकर उभरे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 70% लोगों के अनुसार मोदी अब भी लोकप्रिय हैं। इनमें से 47% के अनुसार तो वे इस समय 2014 से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। महंगाई और घटती नौकरियों को 54% लोगों ने सरकार की सबसे बड़ी विफलता के रूप में चुना है। 2 लाख 81 हजार 292 पाठकों ने भास्कर सर्वे में हिस्सा लिया। सर्वे में प्राप्त जानकारियों का आकलन प्रोफेशनल सर्वे एजेंसी मार्केट सेपियंस ने किया है।
85% ने माना- मोदी 2019 में दोबारा सरकार बना लेंगे
सर्वे में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के अपराधियों को फांसी देने के फैसले को 80% लोगों ने सराहा। 85 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी 2019 में होने वाले आम चुनाव में दोबारा सरकार बना लेंगे। 53 फीसदी का मानना है कि विपक्ष अगर एकजुट भी हो जाए तो भी मोदी को हरा नहीं पाएगा। यूं ओवरऑल देखा जाए तो मोदी के चार सालों में सबसे बड़ा काम सर्जिकल स्ट्राइक रहा। सर्वाधिक 82 फीसदी लोगाें ने इसे अच्छा बताया।
वहीं एक अन्य प्रमुख सवाल के जवाब में 52 फीसदी लोगों ने कहा- राहुल गांधी पहले के मुकाबले ज्यादा परिपक्व हुए हैं, हालांकि इनमें 22 फीसदी लोग ही ऐसे हैं जो मानते हैं कि वे मोदी को टक्कर दे सकते हैं। ट्रिपल तलाक का खात्मा प्रधानमंत्री मोदी के लिए मुस्लिम भरोसे का आधार बना। 68 फीसदी लोग मानते हैं कि इस बड़े कदम के जरिए मोदी ने मुस्लिम महिलाओं का भरोसा जीता है।
7 बड़े कदमों और 6 बड़ी योजनाओं पर क्या है लोगों की राय
भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंकभास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंकसर्वे में मोदी सरकार के ओवरऑल काम को काफी सराहा गया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में विदेश में देश की साख बढ़ने को 56% लोगों ने पसंद किया। वहीं, महंगाई न रोक पाना और बेरोजगारी को 54% लोग मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता मानते हैं। 
मोदी की 6 बड़ी योजनाओं में सबसे पीछे मुद्रा योजना और स्मार्ट सिटी रही। स्वच्छ भारत योजना को जहां सबसे अधिक 90%, वहीं मुद्रा योजना को सबसे कम 58% लोगों ने पसंद किया। स्मार्ट सिटी को 11% और मुद्रा योजना को 21% लोग जानते ही नहीं। मुद्रा योजना को न जानने वालों में कारोबारियों की संख्या (16%) काफी अधिक रही। वहीं, उज्ज्वला योजना से 11% लोग अनजान है। 
मोदी सरकार के इन चार साल के सबसे बड़े 7 कदमों में सबसे अधिक 82 फीसदी लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक को पसंद किया। 2017 के सर्वे में भी सबसे अधिक 83% लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी जाहिर की थी। वहीं दूसरे नंबर पर 12 साल से कम की बच्चियों से दुराचार करने वालों को फांसी के प्रावधान को पसंद किया गया। 80% लोगों ने इसे सराहा। तीसरे नंबर पर तीन तलाक खत्म करने का फैसला रहा। 
नोटबंदी और जीएसटी का विरोध अब पहले से कम हो गया है। 2017 के सर्वे में 52% लोगों ने नोटबंदी के तरीके पर नाराजगी जाहिर की थी और 57% ने जीएसटी को अच्छा माना था। इस सर्वे में 64% लोगों ने नोटबंदी को सफल बताया, वहीं 70% ने जीएसटी को सफल माना है।

भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंक
जिस सवाल पर सबसे ज्यादा लोगों ने जवाब दिए
मोदी की लोकप्रियता?
सर्वाधिक 2,80,136 लोगों ने इस सवाल का जवाब दिया। सबसे ज्यादा राजस्थान से 75,787 लोगों ने इसका जवाब दिया।
सर्वे में हिस्सा लेने वाले...
18-35 साल के युवाओं ने सबसे ज्यादा सर्वे में हिस्सा लिया है। कुल 61% इसी आयु वर्ग के हैं।
इनमें 65% ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैटेगरी के हैं। 36% लोग नौकरीपेशा, 23% कारोबारी और 22% छात्र हैं।

भास्कर सर्वे का टीवी न्यूज पार्टनर
भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंकसर्वे परिणाम भास्कर के टीवी न्यूज पार्टनर एबीपी न्यूज पर भी देख सकते हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे, राजधर्म में।
इस तरह हुआ देश का सबसे बड़ा सर्वे
भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंकमोदी सरकार पर भास्कर का यह चौथा सर्वे है। सर्वे के परिणाम इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि ये चुनाव से ठीक साल पूर्व देश के मन की बात को सामने रखते हैं। पहला सर्वे जहां युवाओं पर आधारित था, वहीं दूसरा सर्वे महिलाओं की राय पर आधारित था। 
2017 में भास्कर ने मोदी सरकार के कामकाज पर देश का सबसे बड़ा सर्वे किया। इसी तरह इस वर्ष 29 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों में यह सर्वे किया गया। 
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 38 फीसदी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सात दिन चले सर्वे में रेकॉर्ड 2 लाख, 81 हजार 292 पाठकों ने हिस्सा लिया। यह किसी भी अख़बार द्वारा कराए गए सर्वे में हिस्सा लेने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

स्वच्छ भारत सबसे अच्छी योजना
90% लोग मानते हैं स्वच्छ भारत को सबसे अच्छा।

विदेश में साख सबसे बड़ी उपलब्धि
56% लोग मानते हैं कि विश्व में भारत की साख बढ़ी।
विदेश में साख बढ़ने को 56% पुरुषों, वहीं 47% महिलाओं ने मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना।
छात्र : 51% ने कहा : मोदी की लोकप्रियता पहले से बढ़ी है।
जहां भाजपा नहीं

पंजाब में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां सर्वाधिक 44 फीसदी लोगों ने कहा : मोदी पहले जितने लोकप्रिय नहीं है। वहीं टीआरएस शासित तेलंगाना में 43 फीसदी लोग ऐसे थे, जिन्होंने कहा : मोदी पहले जितने लोकप्रिय नहीं हैं।
लेकिन किसान :
 39% के अनुसार मोदी की लोकप्रियता 2014 की तुलना में घटी है। (साभार)

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...