Skip to main content

हैदराबाद हाउस में मिले पीएम मोदी और नेतन्याहू, डिफेंस समेत 9 डील पर लगी मुहर

भारत-इजरायल के बीच हुए 9 समझौते, PM नेतन्याहू बोले-पीएम मोदी आप क्रांतिकारी नेता हैंइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भारत दौरे के दिन भारत और इजरायल के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. हैदराबाद हाउस में पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद यह साझा बयान जारी करते हुए इन नौ समझौतों की घोषणा की गई. इनमें निवेश, रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक को लेकर समझौता हुआ हैं. वहीं एविएशन सेक्टर और आर्युवेद-होम्योपैथ को लेकर भी समझौता हुआ है. इसके अलावा सोलर-थर्मल तकनीक को लेकर भी दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है. भारत और इजरायल के बीच फिल्मों को लेकर भी समझौता हुआ है.  
PM Narendra modi and Israel PM Netanyahu in Bilateral Meeting at Hyderabad House, New Delhi
NetanyahuInIndiaपीएम मोदी ने हिब्रू में की भाषण की शुरुआत
साझा बयान जारी करते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत हिब्रू भाषा में की. मोदी ने हिब्रू में नेतन्याहू का स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आने पर खुशी हुई. मैंने और नेतन्याहू ने अपनी दोस्ती को और गहरा किया है. हमारी कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. रक्षा क्षेत्र में इजरायली कंपनी को न्योता दिया गया है. उन्होंने कहा कि संबंधों की मजबूती के लिए तीन स्तरों पर काम हुआ है. दोनों देशों में उम्मीद और भरोसे की पार्टनरशिप हुई है. 25 साल की यह दोस्ती काफी अहम है.
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में इजरायली कंपनी को न्योता दिया गया है. अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच करार किए गए है.  खेती विज्ञान और तकनीक विकास के तीन स्तंभ है. पीएम नेतन्याहू अपने साथ बड़ा बिजनेस दल लेकर आए हैं. दोनों देशों में आगे बढ़ने की ललक है. नेतन्याहू नए साल में पहले विशेष मेहमान है. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में आपकी मेजबानी करना मेरा सौभाग्य होगा. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच फिल्म, स्टार्ट अप इंडिया, रक्षा और निवेश को लेकर सहमति बनी है और मैं उम्मीद करता हूं कि आनेवाले समय में दोनों देश मिलकर एक-दूसरे की तरक्की और दोनों देशों की जनता के लिए मिलकर काम कर सकेंगे.
नेतन्याहू ने मोदी को बताया क्रांतिकारी नेता
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी ने के लिए कहा, 'आप क्रांतिकारी नेता है उनका विजय बहुत स्पष्ट है' भारत आना मेरे लिए ऐतिहासिक यात्रा है. हमारी सभ्यता दुनिया में सबसे पुरानी है. हमारी दोस्ती में अब कुछ नया हो रहा है.इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आपकी मेहमाननवाजी और दोस्‍ती का शुक्रिया. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी एक क्रांतिकारी नेता है. उन्‍होंने कहा कि 2000 साल तक भारत में यहूदी सुरक्षित रहे. भारत और इजरायल दो पुरानी सभ्‍यताएं हैं लेकिन अब हमारे रिश्‍ते कुछ खास हैं.
उन्‍होंने कहा कि मैं और मेरी पत्‍नी बॉलीवुड की प्रशांसक हैं और भारत में हर जगह प्रतिभाओं की खान है. इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे खास मित्र पीएम मोदी इजरायल का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.
उन्‍होंने कहा कि भारत और व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस लाजवबाव खातिरदारी के लिए मैं शुक्रगुजार हूं.
भारत और इजरायल के बीच पहली बार तेल और गैस क्षेत्र में निवेश हुआ और इजरायल रिन्यूवेबल एनर्जी में भारत कंपनियों को उन्नत तकनीक देने को लेकर समझौता हुआ.
दोनों देशों के बीच उड्डयन क्षेत्र को लेकर भी समझौता हुआ, जिससे भारत-इजरायल के बीच और करीबी रिश्ते बनेंगे. जुलाई 2017 में पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान हुए साइबर सिक्‍योरिटी को लेकर समझौत हुआ था, जिसे और व्‍यापाक बनाया गया. नेतन्याहू ने कहा कि यहूदियों को भारत ने गले लगाया है. खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम कर रहे हैं. हम कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव चाहते है. बेंजामिन नेतन्याहू ने हाइफा में शहीद भारतीय जवानों की शहादत को सलाम किया. उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ स्वच्छ पानी को लेकर भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह दोस्ती दोनों देशों के लिए फायदे लेकर आएगी. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम लड़ते लेकिन हार नहीं मानते हैं. 
सोमवार(जनवरी 15) को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर और राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद हैदराबाद हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. इसके बाद हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई.  इस दौरान पीएम मोदी और इजरायल के पीएम भी मौजूद रहे. 
साझा बयान जारी करने से पहले दोनों देशों के बीच अहम समझौतों को लेकर हैदराबाद हाउस में दोनों प्रमुख नेताओं के बीच द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई थी.
 डेलिगेशन लेवल की बातचीत के लिए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस समेत 9 बड़े समझौतों पर दस्‍तखत हुए। इससे पहले, छह दिन के भारत दौरे पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन दिया गया। नेतन्याहू ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस मौके पर नेतन्याहू ने कहा कि ये भारत-इजरायल के रिश्तों में नए युग का सवेरा है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा के साथ हुई। इसके बाद नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। मोदी और नेत्‍न्‍याहू के बीच हैदराबाद हाउस में डेलिगेशन लेवल की बातचीत होगी। इसमें डिफेंस, एग्री, ट्रेड समेत कई अहम समझौते पर दस्‍तखत हो सकते हैं। 

मजबूत रिश्ते की शुरुआत मोदी के इजरायल दौरे से हुई 

राष्‍ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्‍सन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि दोनों के मजबूत रिश्तों की शुरुआत मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा से हुई थी, जिसने अप्रत्‍याशित उत्‍साह भर दिया और यह मेरी विजिट तक जारी है। मैं, मेरी पत्नी और इजरायल के लोगों की तरफ से शुक्रिया अदा करते हैं। दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप से लोगों की तरक्की और शांति आएगी। भारत और इजरायल के बीच दोस्ती का ये रिश्ता नए युग की शुरुआत है। 

दोनों देशों के बीच नया अध्याय शुरू होगा
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे दोस्त का भारत में स्वागत है। आपके (नेतन्याहू) दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्तों का नया अध्याय शुरू होगा। भारत और इजरायल के बीच डेलिगेशन लेवल टॉक हुई। इस दौरान साइबर को-ऑपरेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फिल्म को-ऑपरेशन, होम्योपैथी अल्टरनेटिव मेडिसिन समेत कुल 9 एमओयू साइन हुए। आज और कल हम दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे और उन्हें नया आयाम देने से हमारे सामने अवसरों का नया रास्ता खुलेगा। हमने अपने पुराने फैसलों को भी बेहतर तरीके से लागू किया। जमीनी स्तर पर इसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

15 साल में किसी इजरायली पीएम का दौरा

नेतन्याहू रविवार को 6 दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने तीन मूर्ति हाइफा चौक पर शहीदों ने श्रद्धांजलि दी। भारत-इजरायल की दोस्ती को समर्पित चौक के नए नाम में हाइफा (इजरायली शहर) शब्द जोड़ा गया। इसके बाद मोदी ने नेतन्याहू के सम्मान में डिनर दिया। पीएम मोदी के कार्यकाल में इजरायल के प्रधानमंत्री का यह पहला भारत दौरा है। यह 15 साल में किसी इजरायली पीएम का दौरा है। इससे पहले 2003 में पीएम एरियल शेरॉन भारत आए थे। नेतन्याहू का यह दौरा भारत-इजरायल की दोस्ती के लिहाज से अहम है, क्योंकि यूएन में भारत ने येरूशलम को राजधानी घोषित करने के खिलाफ वोट किया था।

डिफेंस,एग्री समेत कई मुद्दों पर होगी बातचीत 

भारत और इजरायल के बीच रक्षा, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। नेतन्याहू की भारत यात्रा पर उनके साथ 130 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है। इसमें साइबर क्षेत्र, कृषि क्षेत्र के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े सदस्य भी होंगे। इजराइल के पीएम के भारत यात्रा के दौरान तेल और गैस, रिन्‍यूएबल एनर्जी, हवाई अड्डों के लिए संशोधित प्रोटोकॉल, साइबर सुरक्षा, फिल्म और वृत्तचित्र के सह-निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे।

1 अरब डॉलर के हथियार खरीदता है भारत 

भारत, इजरायल से हर साल करीब 1 अरब डॉलर के हथियार खरीदता है। एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सौदे के रद्द होने के बावजूद भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस महीने राफेल द्वारा निर्मित 131 बराक मिसाइलों को खरीदने के लिए 72 मिलियन डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी दी है।  
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदी के इजरायल दौरे से हमारी दोस्ती शुरू हुई. हमारी दोस्ती दोनों देशों में शांति लाएगी. मेरी यह यात्रा शांति, समृद्धि और विकास के लिए है. शांति और खुशहाली के लिए यह साझेदारी अहम है.'
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को अपने मंत्रीमंडल से मिलवाया. इस दौरान उपस्थित मंत्रीमंडल के सदस्यों ने इजरायली पीएम से हाथ मिलाया और उनका अभिवादन किया.
इजरायली हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार
भारत, इजरायली हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार देश है. वर्ष 2016 में भारत ने इजरायल से 59.9 करोड़ डॉलर के हथियार खरीदें थे. वर्ष 2009 से 2015 तक भारत ने इजरायल से 34 बिलियन डॉलर के हथियार खरीदे थे.भारत ने इजरायल से बराक-1, एयर कॉम्बेट मॉनिटरिंग सिस्टम, दवोरा-एमके-2, 2 पेट्रोल बोट, यूएवी, नाइट विजन कैमरे, लैसर गाइडेड बम, मिग उपगड्रिंग तकनीक, आर्म्स एंड एम्युनिशन, अर्ली वार्निग फॉल्कान रडार जैसे हथियार खरीद चुका है.
इजरायल के पास है यह ताकत
वैश्विक स्तर  पर जब भी रक्षा, हथियारों की बात आती है तो इजरायल का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि यह विश्व का एक ऐसा देश है जो पूरी तरह से एंटी मिसाइल डिफैंस सिस्टम से लैस है. करीब 87 लाख की आबादी वाला यह छोटा सा देश रक्षा से लेकर एग्रीकल्चर तक सक्षम माना जाता है.
पीएम मोदी को बताया दोस्त
भारत के साथ प्रगाढ़ संबंधों पर जोर देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि भारत यात्रा से प्रौद्योगिकी, कृषि और विश्व में परिवर्तन ला रहे अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे. रविवार को भारतीय मीडिया से बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि यरूशलम के खिलाफ भारत के वोट डालने से उन्हें निराशा हुई है और यह होना लाजिमी है, पर उनकी यह यात्रा इस बात का संकेत है कि दोनों देश कई मोर्चों पर आगे बढ़ रहे हैं.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोस्त बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि एक वोट सामान्य प्रवृत्ति को प्रभावित कर सकता है. आप कई अन्य मतदान और इन यात्राओं को देख सकते हैं.’’
पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
नेतन्याहू का स्वागत करने के लिए खुद पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने नेतन्याहू को गले लगाकर स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने एक साथ हाथ उठाकर दोनों देशों के प्रगाढ़ रिश्तों का संकेत दिया.
तीन मूर्ति मार्ग पर शहीदों को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी के साथ एयरपोर्ट से इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सीधे तीन मूर्ति मार्ग पहुंचे. दिल्ली के तीन मूर्ति मेमोरियल पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नेतन्याहू ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी मौजूद थी.

ये है नेतन्याहू का कार्यक्रम 

नेतन्याहू अपनी 6 दिवसीय यात्रा के दौरान भारत की राजधानी दिल्ली, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अलावा पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात भी जाएंगे। बता दें, सात महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की यात्रा की थी। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला इजरायल दौरा था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...