Skip to main content

सरकारी कैंटीन तोड़कर बन रहा विजय गोयल का पांचमंजिला ऑफिस, मंत्री बोले- पता नहीं

बीजेपी नेता और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल के लिए नई दिल्ली के सरदार पटेल भवन स्थित सरकारी कैंटीन तोड़कर दफ्तर बनाया जा रहा है। पिछले वर्ष 52 लाख रुपये की लागत से कैंटीन की मरम्मत कराई गई थी। इससे पहले विजय गोयल खेल मंत्री थे, पांच महीने पहले उन्हें सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री बनाया गया था, इसी के लिए कैंटीन तोड़कर दफ्तर बनाया जा रहा है। दफ्तर की इमारत पांच मंजिला बनाई जा रही है। इमारत बनाने की लागत 1.09 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है, लागत में अभी और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
इस काम को देख रहे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडबल्यूडी) एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोयल ने पिछले हफ्ते और मंगलवार (16 जनवरी) को नए दफ्तर का दौरा किया था और निर्माण के बारे में जानकारी ली थी।
सीपीडबल्यूडी के अधिकारी ने कहा- ”ज्यादातर काम मंत्री जी के निजी स्टाफ की सलाह पर पहले ही कर लिया गया था। मंत्री जी ने वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव सुझाए थे। नए सुझाव के अनुसार काम को पूरा करने के लिए कुछ और धन की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए हम जल्द ही अनुमान लगा लेंगे।”
इमारत में किए संसोधनों के बारे में सीपीडब्ल्यू की तरफ से 12 जनवरी 2018 को जारी एक नोट में ब्योरा दिया गया था। इसके मुताबिक मौजूदा कॉन्फ्रेंस टेबल की जगह सिंगल स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के साथ कांच की एक गोल टेबल की जरूरत है। मौजूदा कॉन्फ्रेंस टेबल, कॉन्फ्रेंस कुर्सी, मंत्री जी की कुर्सी को बदला जाएगा। मंत्री जी के कमरे के मौजूदा विंडो रोलर और विंडो फिल्म को बदला जाएगा। कॉरीडोर पर लगे दरवाजों की जगह लकड़ी के नए दरवाजे लगाए जाएंगे।
ये भी बताया जा रहा है कि विभाग को 71 लाख रुपये सिविल, इलेक्ट्रीकल और रूपसज्जा के लिए खर्च करने का अनुमोदन मिल चुका है। मंत्री जी के दफ्तर में एलईडी टीवी, इंटरनेट और टेलीफोन की सुविधाओं की जरूरत है, जिसके लिए 39 लाख रुपयों की और जरूरत है।
Image may contain: 5 people, people standing, crowd and outdoor
सौन्दर्यकरण से 

जनता को भ्रमित 

श्री विजय गोयल जी, केंद्रीय मंत्री -भारत सरकार द्वारा दिनांक 17-01-2018 को चाँदनी चौक सौंदर्यकरण हेतु जामा मस्जिद से शुरू कर चाँदनी चौक टाउन हाल तक डी सी रूचिका कतयाल व एम सी डी के अफसरों के साथ दौरा करते हुए ।
Image result for jama masjid delhi
प्रश्न यह है कि गोयल को चाँदनी चौक को ही केन्द्र बनाते हैं? कभी सौन्दर्य के नाम पर तो कभी मैराथन दौड़ के पर जामा मस्जिद गेट 3 से लेकर चाँदनी चौक को ही निशाना बनाया जाता है। उनको अजमेरी गेट स्थित भाजपा के जिला चाँदनी चौक के नीचे कुछ दिखाई नहीं देता। दरिया गंज चौक, लाल किला चौक, जामा मस्जिद गेट 1 पर इ-रिक्शाओं द्वारा चौड़ी सडकों को पैदल चलने लायक न छोड़ना, सरकारी ज़मीन पर अधिक्रमण कुछ नहीं दिखता।
Related image
मटिया महल क्षेत्र में फैला बिजली की तारों का जाल,
अतिक्रमण के कारण भीड़भाड़,
चौक पर रिक्शाओं का जमावड़ा 
हकीकत यह है कि चीरा खाना, दरीबा में इनके होटल को सुचारु रूप से व्यवसाय में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो, होटल घाटे में न जाए, इसीलिए यह सब नाटक किया जा रहा है। आखिर अपने व्यवसाय को लाभान्वित करने के लिए क्यों पार्टी और सरकारी तंत्र के समय को बर्बाद किया जा रहा है? क्या इस विषय में भाजपा उच्च पदाधिकारी चिन्तन करेंगे? बाजार मटिया महल, चावड़ी बाजार, उर्दू बाजार, चितली कबर आदि क्षेत्र इतने भीड़भाड़ वाले नहीं, जिस तरह सबके मन में भीड़भाड़ वाले इलाके के नाम पर बदनाम किया हुआ है। लोगों ने पुराने मकानों में निकली बालकनी को नीचे सड़क से अपने मकान में मिलाकर जो अधिक्रमण किया हुआ है; इतना ही नहीं दुकान भी सड़क पर चल रही है। दुजाना हाउस--जहाँ कभी सुपर बाजार होता था-- आज इतना तंग हो गया है, कि पूछो नहीं। क्या  क्षेत्रों में इन्सान नहीं रहते, इन्सान क्या चाँदनी चौक क्षेत्र में ही रहते हैं? जामा मस्जिद गेट 3 पर बुखारी परिवार के दो होटल भी हैं। और यहाँ से दरीबा तक बिजली की तारों को भी ज़मीन में कर क्षेत्र से तारों का जाल भी समाप्त कर दिया गया है।
इतना ही नहीं, जामा मस्जिद गेट 3 से लेकर दरीबा तक कोई कार पटरी पर न पार्क हो, उसे रोकने के पटरी पर ग्रिल लगाने की योजना है। जिसका जनता में काफी रोष हो रहा है, जो भाजपा के हित में बिल्कुल भी नहीं है। और जिस तरह आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिए जाने पर होने वाले उप-चुनावों में भाजपा को इसका शायद भुगतान करना पड़े।
सुबह साइकिल मार्केट में सब्ज़ी मार्केट लगती थी, जहाँ चावड़ी बाजार तक की जनता रोजमर्रा की सब्ज़ी खरीदती थी, सब परेशान है, अब कोई सुबह दुकान नहीं लगाने देता, जिस कारण अब उन्हें दूर जाकर सब्ज़ी खरीदनी पड़ती है।
Related image
देखिए प्रो विजय कुमार मल्होत्रा द्वारा फुव्वारों
 से सुसज्जित मीना बाग़ की दुर्गति 
जनता में रोष का कारण केवल इतना ही है, कि "यदि जामा मस्जिद, उर्दू बाजार, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट, लाल कुआँ आदि से अतिक्रमण हटा दिए जाएँ, केवल चाँदनी चौक ही दिल्ली 6 का सौंदर्यकरण हो जाएगा।" 1967 में जब जनसंघ सत्ता में आने पर तत्कालीन मुख्यकार्यकारी पार्षद(वर्तमान भाषा में मुख्यमंत्री) प्रो विजय कुमार मल्होत्रा ने जामा मस्जिद क्षेत्र के सौन्दर्यकरण करने मीना बाजार में दिल्ली का सबसे खूबसूरत पार्क बनवाया, आज क्या दुर्दशा है इसी पार्क की, विजय गोयल ने देखी इस पार्क की हालत? बस व्यक्तिगत लाभ के लिए लगा दो पार्टी को दांव पर।
चाँदनी चौक पर विशेष ध्यान दिए जाने पर तर्क यह दिया जा रहा है कि एशियाई खेलों की वजह से ये सब किया जा रहा है। लेकिन यदि शुरू से अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जाता, आज यह अतिरिक्त धन व्यर्थ नहीं होता। 






Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...