Skip to main content

हॉरर फिल्मों के ‘सरताज’ कुमार रामसे का 85 साल की उम्र में निधन

                                              रामसे ब्रदर्स में सबसे बड़े कुमार रामसे का निधन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक कुमार रामसे का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण 85 वर्षीय कुमार ने आज सुबह आखिरी साँस ली। कुमार रामसे के भतीजे अमित रामसे के मुताबिक, “उनको गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल का तेज दौरा पड़ा और उन्होंने हीरानंदानी स्थित अपने घर पर ही अंतिम साँस ली।”

70 और 80 के दशक में हॉरर फिल्मों का सरताज रामसे ब्रदर्स (कुमार, तुलसी, श्याम, केशू, किरण, गंगू और अर्जुन) को माना जाता था। सात भाइयों में कुमार सबसे बड़े थे। वे अधिकांशत: फिल्मों की स्क्रिप्टिंग का काम करते थे। पुराना मंदिर, साया, खोज जैसी फिल्मों में उनका काम देखते बनता है। 

कुमार के दो छोटे भाइयों, तुलसी का 2018 में और श्याम रामसे का 2019 में देहांत हो गया था। इसके बाद तीसरे भाई अर्जुन, जिनके जिम्मे पोस्ट प्रोडक्शन का काम और एडिटिंग का जिम्मा आता था उनकी मृत्यु भी 2019 में हो गई थी। किरण रामसे जो साउंड डिपार्टमेंट देखते थे उनका निधन 2017 में हुआ था, जबकि केशू रामसे ने अपनी आखिरी साँस 2010 में ली थी।

जानकारी के मुताबिक, जीवन के आखिरी दिनों में कुमार अपने बीवी बच्चों के साथ रह रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी शीला और तीन लड़के राज, गोपाल, सुनील थे। बतौर निर्देशक और निर्माता उन्होंने कई फिल्में लिखीं, साथ ही उनका निर्देशन भी किया। अंधेरा, दरवाजा, और कौन, सबूत, गेस्ट हाउस, दहशत, पुराना मंदिर, टेलीफोन, सामरी, डाक बंगला, साया और खोज फिल्मों की स्क्रिप्ट उन्होंने ही लिखी थी।

रामसे ब्रदर्स की जीवनी ‘डोंट डिस्टर्ब द डेड: द स्टोरी ऑफ़ द रामसे ब्रदर्स’ के अनुसार, 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आया था। मुंबई आने के बाद उनके पिता एफयू रामसे ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान खोली थी, लेकिन बाद में वह फिल्मों की ओर मुड़ गए। सिनेमा जगत में सातों भाइयों ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए फिल्में बनाना शुरू किया और एक दौर ऐसा आया जब कम बजट में कल्ट और उस समय के मुताबिक जबरदस्त हॉरर फिल्में रामसे भाइयों ने बॉलीवुड को दीं।

आज कुमार रामसे के जाने से बॉलावुड में एक बार फिर शोक पसर गया है। अभी कल ही दिलीप कुमार का लंबे समय तक बीमार रहने के बाद निधन हुआ था। दिलीप कुमार को पिछले 1 महीने में 2 बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 जुलाई 2021 को उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए अपडेट में उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन कल मालूम चला कि हिंदुजा अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...