Skip to main content

बॉक्सिंग रिंग में बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग आमिर खान की बेटी इरा

                                             नूपुर शिखरे के साथ इरा खान (बाएँ), आमिर खान (दाएँ)
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहाँ वो अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ बॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। बॉक्सिंग रिंग में इरा का जोश से भरा अंदाज काफी मजेदार भी है। वीडियो के अंत में वो नुपुर को सॉरी कहकर उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं।

इरा इस वीडियो में नूपुर को पंच करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। साथ में वो उन्हें किक करने का भी प्रयास कर रही हैं। लेकिन देख कर लगता है कि उन्हें अभी और भी ट्रेनिंग की जरूरत है।

इरा अपनी गलतियों के लिए उनसे माफी भी माँगती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। अंत में इरा और नुपुर दोनों हँसते नजर आते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इरा ने कैप्शन दिया, “किक बॉक्सिंग मेरे बस की बात नहीं। यहाँ मेरे आर्म्स कर भी क्या रहे हैं? साथ ही पॉपआय को ड्रॉप करना भी मेरे बस की बात नहीं। फेल हो गई, फर्स्ट क्लास, सरप्राइज अटैक।”

उल्लेखनीय है कि इरा ने 11 फरवरी 2021 को ‘#myvalentine’ और ‘#dreamboy’  जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए नूपुर शिखरे संग एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, “तुम्हारे साथ और तुमसे वादा करना फख़्र की बात है।” इरा खान के इस पोस्ट के चलते इस बात की लगभग पुष्टि हो चुकी है कि वह नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं।

इरा खान द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे की तरफ देख कर मुस्करा रहे थे। दूसरी तस्वीर इरा खान के कज़िन की शादी की है। इसके बाद की तस्वीर में दोनों एक दूसरे के नज़दीक खड़े थे। चौथी तस्वीर में दोनों लंच कर रहे थे और पाँचवी तस्वीर ‘कैंडिड’ थी।

पिछले दिनों इरा खान की एक युवक के साथ भी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर में इरा खान एक युवक के साथ देखी गई, जिसने अपने माथे पर तिलक लगा रखा था। ऐसा दावा किया जा रहा था कि इस फोटो में नजर आ रहा हिंदू युवक आमिर के घर का ‘संघी नौकर’ है, जो इरा को भगा कर ले गया।

हालाँकि यह अफवाह के अलावा और कुछ नहीं था। वह युवक कोई और नहीं बल्कि इरा के ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ही थे। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही थी, वो नूपुर ने 17 नवंबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। नूपुर ने 17 नवंबर 2020 को वायरल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, “क्योंकि हमें तैयार होना और मुस्कुराना पसंद है, शुभ दीपावली!”

इरा खान, आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। 2019 के दौरान Euripides’ Medea के नाट्य रुपांतरण के साथ इरा खान ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इसके पहले तक इरा खान बॉलीवुड की दुनिया में बहुत सक्रिय नहीं थीं।  

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...