आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
लगता है लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव ने चर्चा में बने रहने के लिए दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की नीति "आरोप लगाओ और भाग जाओ" अपना ली है। मामला गम्भीर होने की स्थिति में माफ़ी माँग लो। अन्यथा तेज प्रताप प्रधानमन्त्री मोदी के लिए इतनी बड़ी बात नहीं बोलते। और जहाँ तक जेल जाने की चर्चा हो रही है, आम नागरिक द्वारा ऐसी बात बोलने पर अब तक पता नहीं, कितने मुकदमें दर्ज हो चुके होते, पुलिस ने उसे उठा कर हवालात में डाल दिया होता, ये है बिहार के दो मुख्यमंत्रियों --लालू प्रसाद और राबड़ी देवी-- की होनहार संतान।
लगता है लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव ने चर्चा में बने रहने के लिए दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की नीति "आरोप लगाओ और भाग जाओ" अपना ली है। मामला गम्भीर होने की स्थिति में माफ़ी माँग लो। अन्यथा तेज प्रताप प्रधानमन्त्री मोदी के लिए इतनी बड़ी बात नहीं बोलते। और जहाँ तक जेल जाने की चर्चा हो रही है, आम नागरिक द्वारा ऐसी बात बोलने पर अब तक पता नहीं, कितने मुकदमें दर्ज हो चुके होते, पुलिस ने उसे उठा कर हवालात में डाल दिया होता, ये है बिहार के दो मुख्यमंत्रियों --लालू प्रसाद और राबड़ी देवी-- की होनहार संतान।
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा का स्तर कम किए जाने से उनका परिवार काफी आक्रोशित है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उतरवाने की धमकी दी है। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा यदि उनके पिता को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। राबड़ी देवी ने हालांकि कोई कड़ा बयान नहीं दिया और कहा परिवार की सुरक्षा भगवान करेंगे।
तेज प्रताप यादव के बयान पर बढ़ा विवाद
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव विधानसभा सत्र में शामिल होने आए तो पत्रकारों के सवालों के जवाब के दौरान विवादित बयान दे दिया। तेज प्रताप यादव से लालू यादव की सुरक्षा कम करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को कुछ हुआ तो नरेंद्र मोदी की खाल उधेड़वा देंगे। पत्रकारों के टोके जाने के बावजूद तेजप्रताप अपने बयान पर कायम रहे. जब पत्रकारों ने कहा कि इस तरह का बयान कितना जायज है तब भी तेज प्रताप यादव अपने बयान से पलटने को तैयार नहीं हुए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पिता की जान की कीमत नहीं है क्या. पत्रकारों से ही उल्टे उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उनके पिता के साथ कुछ हुआ तो क्या न्यूज़ चैनल वाले जिम्मेवार होंगे।

उधर दिल्ली में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी नेता के सांसद प्रवेश साहिब सिंह द्वारा FIR दर्ज कराई गई है. दरअसल लालू प्रसाद की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गयी है. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा था कि मोदी का खाल उधाड़वा दूंगा.
जिसके बाद सियासत गर्म होने लगी, और धीरे-धीरे मामला तुल पकड़ लिया. ऐसे में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज कराने के बाद कहा कि तेजप्रताप ने पीएम के खिलाफ ऐसे भाषा का इस्तेमाल कर गरिमा को ठेस पहुँचाया है. उन्हें अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए.तो वही मामला बढ़ता देख लालू प्रसाद ने मोर्चा संभाल लिया है.
उन्होंने कहा है कि पिता के खिलाफ साजिश होगी तो बचे बोलेंगे ही. गौरतलब है कि गृहमंत्रालय ने लालू प्रसाद की सुरक्षा में कटौती करते हुए केवल जेड श्रेणी का कर दिया है. अब लालू प्रसाद के सुरक्षा घेरे में केवल एक से दो दर्जन ही जवान तैनात रहेंगे.
बीजेपी ने उठाया सख्त कदम कभी भी जा सकते है जे..!

उधर दिल्ली में सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी नेता के सांसद प्रवेश साहिब सिंह द्वारा FIR दर्ज कराई गई है. दरअसल लालू प्रसाद की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गयी है. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा था कि मोदी का खाल उधाड़वा दूंगा.जिसके बाद सियासत गर्म होने लगी, और धीरे-धीरे मामला तुल पकड़ लिया. ऐसे में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज कराने के बाद कहा कि तेजप्रताप ने पीएम के खिलाफ ऐसे भाषा का इस्तेमाल कर गरिमा को ठेस पहुँचाया है. उन्हें अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए.तो वही मामला बढ़ता देख लालू प्रसाद ने मोर्चा संभाल लिया है.
उन्होंने कहा है कि पिता के खिलाफ साजिश होगी तो बचे बोलेंगे ही. गौरतलब है कि गृहमंत्रालय ने लालू प्रसाद की सुरक्षा में कटौती करते हुए केवल जेड श्रेणी का कर दिया है. अब लालू प्रसाद के सुरक्षा घेरे में केवल एक से दो दर्जन ही जवान तैनात रहेंगे.
तेजस्वी बोले उनके पिता पर बरकरार है खतरा
राजद नेताओं में भी आक्रोश
राजद नेताओं में भी लालू की सुरक्षा कम किए जाने को लेकर आक्रोश है. मनेर विधायक भाई वीरेंद्र और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने लालू यादव की सुरक्षा कम करने को लेकर हमला बोला है. राजद विधायकों ने इस फैसले को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया और कहा कि जेड प्लस से घटाकर जेड श्रेणी की सुरक्षा करना भाजपा का ओछापन है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा जेड प्लस श्रेणी से घटाकर जेड श्रेणी की कर दी गई है. लालू के साथ रहने वाले सभी एनएसजी कमांडो को वापस बुला लिया गया है तथा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को दी गई है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सुरक्षा कवर से भी CRPF को हटा लिया गया है. मांझी की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब राज्य पुलिस की होगी.जदयू के नीरज का तीखा वार कहा लंपट तेजप्रताप को काबू करने की लालू में हैसियत नहीं
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव पर करारा हमला किया है. तेजप्रताप के साथ उन्होंने लालू को भी जमकर निशाने पर लिया. तेजप्रताप यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर की गई टिप्पणियों से नीरज कुमार भड़के हुए हैं. जदयू के नीरज ने तीखा वार करते हुए कहा कि लंपट तेजप्रताप यादव को काबू करने की हैसियत लालू प्रसाद यादव में नहीं है.
शिक्षा दिलाई नहीं बना दिया मंत्री
नीरज कुमार ने कहा कि तेजप्रताप यादव को लालू प्रसाद स्नातक की शिक्षा भी नहीं दिला पाए और विधायक के साथ मंत्री भी बना दिए. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि आज लालू की राजनीतिक हैसियत नहीं है तेजप्रताप से बोलने की क्योंकि स्वाभाविक रूप से जो भाषा से लंपट होगा उससे माँ-बाप भी परहेज़ करते होंगे.
गृह क्लेश से परेशान लालू ने किया मौन व्रत धारण
नीरज ने कहा कि तेजस्वी यादव को जब लालू ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना और विधायक दल का नेता बनाया तो इनके घर में गृह क्लेश आरंभ हो गया. जदयू प्रवक्ता के अनुसार तेजप्रताप यादव द्वारा दिए जा रहे ओछे बयानों से यह स्पष्ट हो रहा है कि परिवार में लालू की इतनी ही स्थिति बच गई है कि वह मौन धारण कर लें. जदयू प्रवक्ता ने लालू को राजनीतिक रूप से नजरबंद करने का भी आरोप लगाया है.
नीरज ने पूछा क्यों तड़प रहे हैं लालू
नीरज ने लालू की सुरक्षा कम करने के बाद राजद नेताओं और लालू परिवार ने बयानों को लेकर भी निशाना साधा. नीरज ने पूछा कि आखिर लालू किस बात के लिए तड़प रहे हैं? राज्य सरकार ने सुरक्षा दे रखी है और केन्द्र सरकार ने मानकों का मूल्यांकन किया है.
पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी राजनीति का लंपटीकरण
नीरज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर इस ढंग की भाषा का सार्वजनिक जीवन में इस्तेमाल किया जाना यह बताता है कि राजनीति के लंपटीकरण का जो आरोप लालू पर लगता रहा है वही संस्कार लालू ने अपने बेटे को भी दे दिया.
Comments