Skip to main content

मिशन 2019 को लेकर बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों में तैयारियों शुरू

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
अब लगभग तय हो गया है कि राज्य में 12 साल से अधिक से सत्ता की बागडोर संभालते आ रहे जदयू लोकसभा का अगला चुनाव एनडीए से तालमेल करके ही लड़ेगा, लेकिन कांग्रेस की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। वहीं, कुछ छोटे-छोटे अन्य दल भी चुनाव से पहले पाला बदलने की तैयारी में हैं।
राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा है कि पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पटना दौरे के बाद जदयू को लेकर चल रही कयासबाजी पर पूरी तरह से विराम लग गया है, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर राजद के धरना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के तेवर से लोगों का संदेह बढ़ गया है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता जदयू नेताओं के अभी भी संपर्क में हैं।
क्या एनडीए और जेडीयू में मतभेद होगा?

कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर विवाद होना तय है। विधानसभा में जदयू के संख्या बल के मुताबिक लोकसभा की सीटें दे पाना भाजपा नेतृत्व के लिए संभव नहीं होगा। ऐसे में जदयू एनडीए पाले से बाहर भी आ सकता है। वैसे भी अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि सीटों का बंटवारा एक महीने में तय हो जाएगा। शाह को गए एक महीने हो भी गए। पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में जब मुख्यमंत्री से इस संबंध में सवाल किया गया तो वे केवल मुस्करा कर रह गए। एनडीए के एक सहयोगी रालोसपा से अलग होकर जहानाबाद सांसद अरूण कुमार ने अलग पार्टी बना ली है। दोनों के बीच दूरी इतनी बढ़ गयी है कि दोनों का अब एक गठबंधन में रहना संभव नहीं हैं।
जबकि भाजपा पहले ही कह चुकी कि किसी भी राज्य में "बी" पार्टी बनकर नहीं लड़ेंगे। सम्भव हुआ तो 400-450 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जो पार्टी पहले ही मन मना चुकी हो, वो फिर भी कोई समझौता कर कम सीटों पर बिहार में उतरेगी।   
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अगर एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो अरूण कुमार कांग्रेस के प्रस्तावित महागठबंधन से मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। मुजफ्फरपुर कांड पर नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार से इस्तीफा मांग कर उन्होंने इसके संकेत भी दे दिए हैं। जहां तक लोजपा का सवाल है तो वह भी पूरी तरह एकजुट नहीं है।
पार्टी के दो सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और रामा सिंह पहले से ही पार्टी की मुख्यधारा से अलग हो गए हैं। मुंगेर सीट पर जदयू की संभावित दावेदारी को लेकर सांसद वीणा देवी के तेवर पहले से ही गरम है। उधर महागठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं है। शरद यादव और उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और अर्जुन राय जैसे लोगों का राजद से सीटों का तालमेल आसान नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कब क्या करेंगे कहां नहीं जा सकता।
महागठबंधन में आने पर करूंगा रामविलास पासवान का विरोध : जीतनराम मांझी
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है बिहार में भी सियासी उठापटक और बयानबाजी बढ़ता जा रहा है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में आने पर वह रामविलास पासवान का विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे भी लोजपा के आने से कोई फायदा नहीं होने वाला है
पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई भी फैसला साथ मिल बैठकर होगा
मांझी ने कहा कि रामविलास पासवान की केंद्र सरकार में नहीं चल रही है।दलित अत्याचार अधिनियम को लेकर अध्यादेश पर वह लाचार बने हुए हैं।अध्यादेश को लेकर चिराग पासवान का बयान सिर्फ सीट शेयरिंग को लेकर दवाब बनाने की राजनीति का हिस्सा था
हाल ही में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एलजेपी सुप्रीमो रामविलास पासवान को महागठबंधन में वापस आने का न्योता दिया था। तेजस्वी ने कहा कि हम उनके साथ बात करने तैयार हैं। वे चाहें तो वापस आ सकते हैं। 
वैसे जहाँ तक रामविलास पासवान की बात है, 2002 में गोधरा काण्ड होने पर एनडीए को छोड़कर भागने वाले पासवान ही थे, लेकिन कुर्सी की भूख उन्हें उस प्रधानमन्त्री के अंतर्गत काम करने को मजबूर कर रही है, जिसके गुजरात मुख्यमन्त्री काल में गोधरा काण्ड हुआ था। यानि इन नेताओं को जनता को भ्रमित कर अपनी कुर्सी पक्की करके  नजर तिजोरी की ओर होती है। देश का जितना बुरा हाल इन जातियों पर आधारित पार्टियों ने किया है, शायद कांग्रेस ने भी किया। अन्तर केवल इतना है, कांग्रेस का जगजाहिर हो गया, इनका नहीं। फिर जिस जोर-शोर के साथ सोनिया गाँधी को विश्व की सबसे धनी महिला होने को उजागर किया जाता है, क्या इन जाति और धर्म के नाम पर बनाई पार्टियों के कर्णधारों द्वारा अर्जित पूंजी के बारे में कोई नहीं बोलता, क्योंकि इनमें से किसी ने भी किसी के विरुद्ध एक भी शब्द बोला, दूसरा उसका भेद खोल देगा। यानि ये सब मोदी को रोकने नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के पेट की खातिर एक हो रहे हैं।     
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
देशभर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रभाव के चलते विपक्षी दलों के सामने अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती आ खड़ी ....

दूसरी तरफ मांझी ने एकबार फिर कहा कि मुजफ्फरपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाइकोर्ट की निगरानी में हो। मुज़फरपुर की तरह दूसरे अल्पावास गृहों की भी हो सीबीआई जांच हो. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरे मामले की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दें
मांझी ने बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग की।कम बारिश के कारण किसानों को जो नुकशान होना था वो हो चुका है। किसानों को अब मदद की जरूरत है

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...