Skip to main content

राजनीति के ये 5 धुरंधर क्या ममता बनर्जी के मंसूबे पर फेरेंगे पानी?

राजनीति के ये 5 धुरंधर ममता बनर्जी के मंसूबे पर फेरेंगे पानी?देशभर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रभाव के चलते विपक्षी दलों के सामने अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है. बीजेपी का विजय अभियान रोकने के लिए विपक्षी दलों के नेता अपने-अपने हिसाब से योजना बनाने में जुट गए हैं।  इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के बाद से थर्ड फ्रंट की बात चर्चा में है। विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने भी संकेत दिया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों को एकजुट करके वह गैर बीजेपी, गैर कांग्रेस विकल्प देना चाहती है। हालांकि क्षेत्रीय दलों के हालिया बयानों पर गौर करें तो ममता बनर्जी के मंसूबे पर पानी फिरता दिख रहा है। आइए 5 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के बड़े नेताओं के बयान पर एक नजर डालते है। 
शरद पवार: ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के दौरान एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के साथ पार्टी के बड़े नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा था, 'मेरी ममता बनर्जी बनर्जी से बातचीत हुई, जो काफी सकारात्मक रही है। मैंने उन्हें 27-28 मार्च को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की ओर से दिल्ली में बुलाई गई बैठक के लिए आमंत्रित किया है ताकि विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ मिलकर भावी कार्य योजना तैयार की जा सके। प्रारंभिक बातचीत में वैकल्पिक मोर्चे के लिए भावी रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट में कहा गया है कि शरद पवार मौजूदा राजनीतिक हालात में थर्ड फ्रंट के हिमायती नहीं हैं. वह कांग्रेस के साथ ही जाना चाह रहे हैं। महाराष्ट्र में उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत पहले ही दे चुके हैं। 
अखिलेश यादव: देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हालिया प्रेस कांफ्रेंस पर नजर डालें तो वे भी कांग्रेस का साथ छोड़ने के मूड में नहीं हैं. अखिलेश हालिया बयानों में कई दफा कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हुई उनकी दोस्ती अब भी कायम है.
मायावती: दलित राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा मायावती ने अब तक कांग्रेस को लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन राजनीति के जानकार मानते हैं वह भी थर्ड फ्रंट को लेकर गंभीर नहीं हैं. माना जाता है कि अगर बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ती है तो वह इस गठबंधन में कांग्रेस को अलग रखकर विपक्षी एकता को कमजोर नहीं करना चाहेंगी. वैसे भी यूपीए सरकार को सपा और बसपा बाहर से समर्थन करती रही है.
लालू प्रसाद यादव: बिहार की राजनीति में सबसे बड़े दल और मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस के बगैर किसी गठबंधन की परिकल्पना बेकार है. हाल ही में लालू यादव ने कहा है कि विपक्षी एकता तो जरूरी है, लेकिन इसमें कांग्रेस को अलग नहीं रखा जा सकता है.
करुणानिधि: तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता की मौत और उनकी पार्टी के नेताओं के बीच आपसी कलह के चलते एआईडीएमके कमजोर हुई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों में यहां की जनता डीएमके पर फिर से भरोसा दिखा सकती है. ममता बनर्जी भी कह चुकी हैं तमिलनाडु में एम करुणानिधि की पार्टी एआईडीएमके जीत सकती है. करुणानिधि को साथ लाने के लिए ममता उनसे मिलने भी जा सकती हैं, लेकिन उनकी पार्टी के नेताओं के हालिया बयान पर गौर करें तो फिलहाल इनके कांग्रेस से अलग होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
अपने-अपने राज्यों में मजबूत ये 5 पार्टियां अगर ममता बनर्जी को सपोर्ट नहीं करती हैं तो भला थर्ड फ्रंट की बात परिकल्पना मात्र रह जाएगी.














Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...