सभा के दौरान शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा जिन लोकप्रिय नारों से सहारे जनता से अपना समर्थन लेकर सत्ता तक पहुंची, वे सभी नारे धोखे के अलावा कुछ साबित नहीं हुए। मध्य प्रदेश में इतना बड़ा व्यापम घोटाला हुआ, सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 63 सौ करोड़ का नामक घोटाला किया। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था, उसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि जब राफेल डील हुई तब तक उस कंपनी का नाम निशान नहीं था, जिस कंपनी को सारा टेंडर दे दिया गया।
सरकार किसानों को चोर, बेरोजगारों को पकौड़े तलने की सलाह देने के अलावा कोई काम नहीं करती है। अनुग्रह नारायण सिंह ने पार्टी को जिला से लेकर ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की बात की। सभा को उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला, पूर्व मेयर जितेंद्र नाथ सिंह, तसलीमुद्दीन आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की। संचालन गुल्लू गांधी ने किया। मुकुंद तिवारी, फुजैल हाशमी, किशोर वाष्र्णेय, सत्या पांडेय, अनीता कुशवाहा, संजय तिवारी, संतोष कुमार शुक्ला, महेश त्रिपाठी, राजेश राकेश, हसीब अहमद, रजिया सुल्तान, मो. असलम आदि मौजूद रहे।
Comments